क्या आप अक्सर सिरदर्द से परेशान रहती हैं?
क्या हर दूसरे दिन सिरदर्द के चलते आपको पेनकिलर लेनी पड़ती है?
अगर ऐसा है, तो इसके पीछे आपकी डाइट, लाइफस्टाइल और डेली रूटीन से जुड़ी कुछ आदतें जिम्मेदार हो सकती हैं। कई बार जाने-अनजाने हम खुद कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिसके चलते सिरदर्द होने लगता है। चलिए इस गलतियों के बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। इस बारे में हार्मोन और गट हेल्थ कोच डाइटिशियन मनप्रीत कालरा जानकारी दे रही हैं। वह रीबूट गट हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड, दिल्ली की फाउंडर और डायरेक्‍टर हैं।

सिरदर्द के पीछे हो सकते हैं ये कारण

अक्सर लोगों को लगता है कि सिरदर्द केवल सर्दी-जुकाम या तनाव के कारण होता है, लेकिन ऐसा नहीं है। सिरदर्द के पीछे कई अन्य वजह हो सकती हैं। चलिए इस बारे में जानते हैं।

1. मील्स स्किप करना

अगर आप मील्स के बीच में काफी गैप रखती हैं, कई घंटों तक भूखी रहती हैं, तो इसकी वजह से भी सिरदर्द होने लगता है। असल में इसके चलते ब्लड शुगर लेवल कम हो सकता है और सिरदर्द होने लगता है।

2. कैफीन साइकिल हो सकती है जिम्मेदार

अगर आपकी कैफीन साइकिल एक जैसी नहीं रहती हैं यानी एक दिन काफी खूब चाय-कॉफी पीती हैं और अगले ही दिन बिल्कुल कैफीन ड्रिंक्स नहीं लेती हैं, तो इसकी वजह से भी सिरदर्द हो सकता है। इसे Caffeine Withdrawal Headache कहा जाता है।

3. डिहाइड्रेशन

शरीर में फ्ल्यूड की कमी यानी डिहाइड्रेशन भी सिरदर्द का एक कारण हो सकता है। खासकर, तेज गर्मी, ज्यादा पसीना आने या अधिक फिजिकल एक्टिविटी के बाद भी जब आप पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पीती हैं, तो इसकी वजह से सिरदर्द हो सकता है।

4. सोने के समय में बदलाव

अगर आपका स्लीप साइकिल सही नहीं है, आप कभी देर रात तक जागती हैं तो कभी बहुत जल्दी सो जाती हैं, तो यह भी सिरदर्द का एक कारण हो सकता है। हेल्दी रहने के लिए न केवल 8-9 घंटे की नींद जरूरी है, बल्कि सोने का एक तय वक्त भी होना चाहिए।

5. पॉश्चर सही न होना

अगर आप लंबे वक्त तक लैपटॉप पर काम करती हैं और आपका सिर हमेशा आगे की तरफ झुका रहता है, तो इसकी वजह से गर्दन और कंधे की मांसपेशियों पर दबाव पड़ता है, इसके चलते भी सिरदर्द हो सकता है।


हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।