दिनभर एक जैसा रूटीन हो गया है बोरिंग? ये 3 बदलाव आजमाएं
-1793538704825.webp)
भागदौड़ भरी जिंदगी में रोजाना सुबह उठना, कॉलेज या ऑफिस जाना, काम करना और थककर वापस घर आकर खाना खाकर सो जाना, कई बार यह रूटीन बहुत बोरिंग बन जाता है, जिससे हमेशा मूड खराब रहता है। अगर आप भी अपने रोजाना के रूटीन में कुछ नया और जोश भरा जोड़ना चाहती हैं, तो बस कुछ छोटे-छोटे और असरदार माइक्रो हैबिट्स को अपनाकर अपने पूरे दिन को पॉजिटिव और खास बना सकती हैं।
रोजमर्रा के रूटीन को खास बनाने के 3 असरदार बदलाव
डेली रूटीन में कुछ नया और धमाकेदार होना बहुत जरूरी है, क्योंकि इससे इंसान हमेशा मानसिक रूप से सकारात्मक रहता है। ऐसे में आइए जानते हैं तीन छोटे लेकिन बेहद असरदार बदलावों के बारे में, जिन्हें अपनाकर आप अपने दिन को बेहतर बना सकती हैं। आप इन 3 आसान आदतों को अपनी जिंदगी में शामिल कर सकती हैं -
1. सुबह की शुरुआत बिना फोन के करें
नींद खुलते ही अक्सर लोग सबसे पहले फोन उठाकर सोशल मीडिया या रील्स स्क्रॉल करने लगते हैं। आप ऐसा करने के बजाय सुबह के कम से कम 30 मिनट बिना फोन के बिताएं। इस दौरान आप वह काम कर सकती हैं जिसे करने से आपको खुशी मिलती है, या फिर आप मॉर्निंग वॉक, योगा करने और ताजी हवा में टहलने जा सकती हैं।
2. रोजमर्रा के काम में थोड़ा नयापन लाएं
रोज अपनी दिनचर्या में एक छोटा सा नयापन लेकर आएं। उदाहरण के लिए, हर दिन एक ही रास्ते से ऑफिस जाने के बजाय कभी-कभी दूसरा रास्ता आजमा सकती हैं। अगर आपका ऑफिस वॉकिंग डिस्टेंस पर है, तो कभी-कभार पैदल भी जा सकती हैं। यह छोटा सा बदलाव आपकी मानसिक शांति और मूड को तरोताजा करने में बहुत मदद करेगा।
यह भी पढ़ें- रोज के खर्चों में करें ये छोटे बदलाव, महीने के अंत तक बचेंगे अच्छे-खासे पैसे
3. सोने से पहले आभार व्यक्त करने की आदत डालें
रात में सोने से पहले आभार व्यक्त करने की आदत डालें। जब भी आप रात में सोने जाएं, तो एक छोटी सी डायरी जरूर बना लें और उसमें अपने दिनभर की तीन बहुत अच्छी और पॉजिटिव चीजें जरूर लिखें। ऐसा करने से आपको खुद में होने वाले पॉजिटिव बदलाव साफ दिखने लगेंगे।
निष्कर्ष: रोजाना एक जैसी बोरिंग जिंदगी जीने के बजाय हर कोई अपनी रोजमर्रा की लाइफ में कुछ न कुछ नया चाहता है। अगर आप भी इन बोरिंग चीजों से हटकर कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं, तो इन छोटे-छोटे बदलावों को अपनाकर सुबह से शाम तक अपने पूरे दिन को मजेदार और ऊर्जावान बना सकती हैं। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
image credit: freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।