ऑफिस का काम और डेडलाइंस का प्रेशर होना कॉर्पोरेट सेक्टर में काम करने वालों के लिए आम बात है। बैक-टू-बैक मीटिंग्स, हैवी वर्क लोड और मेंटल स्ट्रेस होने से कई बार समय पर काम पूरा नहीं हो पाता है। साथ ही मन में हमेशा यह डर लगा रहता है कि कहीं कोई बड़ी गलती न हो जाए। अगर आप भी हर वक्त दफ्तर की जिम्मेदारियों को लेकर परेशान रहती हैं, तो काम के बीच में थोड़ा ब्रेक लेना बहुत जरूरी हो जाता है। हालांकि, कई बार लोगों को समझ नहीं आता कि इस दिमागी बोझ को कम कैसे करें? इस स्थिति में पैनिक होने के बजाय माइंड को दोबारा एक्टिव और फ्रेश करने की जरूरत होती है। आज के इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी ही सिंपल एक्टिविटीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके मन को शांत और दिमाग को पूरी तरह तरोताजा करने में मदद करेंगी।
5 मिनट का डीप ब्रीदिंग ब्रेक लें
वर्क लोड ज्यादा होने पर लगातार काम करने के बजाय ब्रेक लेना बेस्ट होता है। ऐसे में कंप्यूटर स्क्रीन से नजर हटाकर पांच मिनट की डीप ब्रीदिंग ब्रेक लें। इसके बाद आप चाहें, तो अपनी डेस्क या फिर कैफेट एरिया में जाकर आराम से बैठें, नाक से धीरे-धीरे गहरी सांस लें, कुछ सेकंड रुकें, और मुंह से धीरे-धीरे सांस छोड़ें। इस एक्टिविटी से आपका दिमाग कुछ ही देर में शांत हो जाएगा। साथ ही, घबराहट और स्ट्रेस लेवल दोनों कम होंगे।
इसे भी पढ़ें- Tips To Reduce Office Stress: ऑफिस का तनाव रास्ते में ही छोड़ने के लिए आजमाएं ये तीन आसान तरीके
थोड़ा टहलें और हल्की स्ट्रेचिंग करें
कई बार लंबे समय से बैठे रहने के कारण बॉडी में दर्द और माइंड सुस्त पड़ जाता है। ऐसे में कोशिश करें कि एक से दो घंटे के बीच में अपनी डेस्क से उठें और वॉक करके आएं। साथ ही, खड़े होकर हाथ और गर्दन को स्ट्रेच करें। इसके लिए अपने दाहिने हाथ को सिर के ऊपर रखें और सिर को राइड हैंड की ओर झुकाएं। दूसरे हाथ से हल्के दबाव के साथ 30 सेकंड तक खिंचाव बनाए रखें। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और माइंड फ्रेश होता है।
म्यूजिक या पॉडकास्ट सुनें
अगर आपका काम में मन नहीं लग रहा है या स्ट्रेस ज्यादा बढ़ रहा है, तो अपना पसंदीदा गाना सुनें। पसंदीदा गाना, इंस्ट्रूमेंटल म्यूज़िक या कोई मोटिवेशनल पॉडकास्ट आपके माइंड को डॉयवर्ट करने का काम करते हैं। मात्र 5-10 मिनट का यह म्यूजिक ब्रेक आपके मूड को तुरंत बदल देगा।
कलीग्स के साथ करें गपशप
काम के बीच में थोड़ा समय निकालकर ऑफिस दोस्तों के साथ गपशप या मस्ती करें। यह ध्यान रखें कि इस समय ऑफिस की बात न करें। हंसी-मजाक वाली बातचीत करने से दिमागी बोझ बहुत कम हो जाता है। इसके अलावा दिमाग को शांत रखने के लिए हैवी कैफीन या कड़क चाय की जगह हर्बल टी, ग्रीन टी या कैमोमाइल टी लें। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स दिमाग को आराम पहुंचाते हैं और फ्रेश महसूस कराते हैं।
इसे भी पढ़ें- इन नौकरियों को करने वाले लोग रहते हैं सबसे ज्यादा दुखी, कहीं आपकी जॉब भी तो नहीं शामिल?
ऑफिस के स्ट्रेस के बीच थोड़ा सा समय निकालकर अगर आप ये एक्टिविटी करती हैं, तो मूड फ्रेश हो सकता है। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- magnific
