आप 40 साल या इससे ज्यादा उम्र की हैं और बिना किसी हैवी वर्कआउट के भी थकान महसूस करती हैं, तो आप अकेली नहीं हैं! आप सोचती होंगी कि इसका कारण क्या है? यह आपकी बढ़ती उम्र की वजह से होता है। इस उम्र में हड्डियों की ताकत कम होने लगती है, स्टैमिना घटता है और मन बार-बार आराम करने को कहता है।

चिंता मत करें, यह बिल्कुल नॉर्मल है। आपको सब कुछ एक साथ करने की जरूरत नहीं है। अपने ऊपर से यह प्रेशर हटा दें कि ताकत पाने के लिए हैवी एक्सरसाइज या वजन उठाना जरूरी है। बस धीरे-धीरे और आराम से शुरुआत करें।

डॉक्टर क्या कहती हैं?

डॉ. चंचल शर्मा, डायरेक्टर (Aasha Ayurveda) के अनुसार, 40+ उम्र की महिलाओं को फिट रहने और शरीर को एक्टिव रखने के लिए हैवी वर्कआउट की जरूरत नहीं होती। उन्हें ऐसी सही एक्सरसाइज की जरूरत होती है, जो शरीर के अनुसार हो और पूरे दिन उन्हें एक्टिव रखे।

फास्‍ट वॉकिंग

हर बार बाहर जाने के लिए गाड़ी लेने की जरूरत नहीं है। ब्रिस्‍क वॉकिंग करें और तेज चलें ताकि आप अपनी मंजिल तक पहुंच सकें। लेकिन खुद पर ज्‍यादा प्रेश न डालें। अगर चलते समय सांस फूलने लगे तो तुरंत रुक जाएं और आराम करें। यह कोई रेस नहीं है। रोज सिर्फ 15 मिनट चलना भी आपको फर्क दिखा सकता है।

स्‍ट्रेंथ ट्रेनिंग

यह जितना थकाने वाला लगता है, असल में उतना मुश्किल नहीं है। मसल्‍स को मजबूत रखने के लिए हैवी वेट उठाना जरूरी नहीं है। बस सही वेट और सही तरीके से हल्की स्‍ट्रेंथ ट्रेनिंग पर्याप्त होती है।

बेसिक स्ट्रेंथ एक्सरसाइज

40 की उम्र के बाद वजन कम करने के लिए महिलाओं को कुछ बेसिक स्‍ट्रेंथ एक्‍सरसाइज करनी चाहिए। इसके लिए वह इन तीन एक्‍सरसाइज को रोजाना कर सकती हैं।

लाइट डंबल चेस्‍ट प्रेस 

  • इसे करने के लिए पीठ के बल लेट जाएं।
  • दोनों हाथों में हल्के डंबल पकड़ें।
  • डंबल्‍स को ऊपर की ओर करें, ध्यान रखें कि आपकी कलाई कंधों के सीध में रहे।
  • फिर धीरे-धीरे वापस पुरानी पोजीशन में आ जाएं।

बेंट ओवर रोस

  • इस एक्‍सरसाइज को करने के लिए हल्‍के डंबल्‍स पकड़ें।
  • फिर कमर से आगे की ओर झुकें।
  • डंबल्‍स को अपने हिप्‍स की ओर खींचें और कंधे के ब्लेड्स को पास लाएं।
  • फिर धीरे-धीरे वापस नीचे ले जाएं।

ग्‍लूट ब्रिज

  • इसे करने के लिए पीठ के बल लेटें।
  • घुटनों को मोड़ें और पैरों को जमीन पर रखें।
  • अपने हिप्‍स को ऊपर उठाएं और ग्लूट मसल्स को टाइट करें।
  • फिर धीरे-धीरे वापस पुरानी पोजीशन में आ जाएं।

40 की उम्र में महिलाएं इन एक्‍सरसाइज को करके अपना वजन कम कर सकती हैंं। इन्‍हें करने से मसल्स मजबूत होती हैं, हड्डियों को सपोर्ट मिलता है और शरीर भी एक्टिव रहता है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Shutterstock