यूरिक एसिड बढ़ते ही लोग सबसे पहले दाल खाना बंद कर देते हैं। घर में यही कहा जाता है - दाल बंद करो, नहीं तो गठिया हो जाएगा, लेकिन यह जानकारी अब पुरानी हो चुकी है। मशहूर न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर की मानें तो दाल बंद करने से यूरिक एसिड कम नहीं होता, बल्कि शरीर को जरूरी प्रोटीन और फाइबर से वंचित कर देता है। यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए दाल छोड़ने की नहीं, बल्कि सही लाइफस्टाइल अपनाने की जरूरत है।

अगर आपका यूरिक एसिड लंबे समय तक हाई रहता है, तो इससे किडनी स्टोन, गाउट और जोड़ों में तेज दर्द जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। इसलिए समय रहते इन 3 चीजों को अपनी डाइट और रूटीन में शामिल कर लें।

यूरिक एसिड कम करने के लिए करें ये 3 काम

अगर आपका यूरिक एसिड कम हो गया है, तो आज से ही करें ये काम। इन्हें करने से आपको काफी आराम मिल सकता है।

1. सबसे पहले पानी

रुझुता दिवेकर के मुताबिक, यूरिक एसिड कम करने का सबसे सस्ता और असरदार तरीका है पानी पीना। दिन में कम से कम 2 से 3 लीटर पानी जरूर पिएं। जितना आपका शरीर हाइड्रेटेड रहेगा, उतना ही यूरिक एसिड पेशाब के रास्ते अपने आप बाहर निकल जाएगा।

इसके साथ ही अपनी थाली में लौकी, घिया, तोरई और टिंडा जैसी सब्जियां जरूर शामिल करें। इनमें पानी और फाइबर दोनों भरपूर होता है, जो यूरिक एसिड को बाहर निकालने में मदद करता है।

image credit-gemini

2. फाइबर के लिए होल ग्रेन

दूसरी जरूरी चीज है फाइबर, जो होल ग्रेन से मिलता है। अपनी डाइट में गेहूं, बाजरा, ज्वार, रागी जैसे मिलेट्स को शामिल करें, लेकिन यहां एक जरूरी टिप है - बाजार का पैकेट वाला आटा मत लाइए। घर पर साबुत गेहूं लाकर चक्की पर पिसवाएं। इससे आपको फ्रेश, बिना मिलावट वाला और फाइबर से भरपूर आटा मिलेगा, जो पाचन और यूरिक एसिड दोनों के लिए अच्छा है।

3. विटामिन C के लिए आंवला है बेस्ट

तीसरी चीज है विटामिन C। हर एक आंवले में भरपूर विटामिन C होता है। इसे आप किसी भी रूप में खा सकते हैं - जूस, अचार, मुरब्बा या कच्चा। अगर आंवला पसंद नहीं है तो अमरूद, संतरा या काजू भी खा सकते हैं, इनमें भी विटामिन C होता है। विटामिन C यूरिक एसिड को कम करने में मदद करता है।

image credit-gemini

एक्सरसाइज भी करेगी मदद

अगर यूरिक एसिड बढ़ा हुआ होता है, तो जोड़ों में अकड़न आ जाती है और उनकी मूवमेंट कम हो जाती है। इसके लिए सूर्य नमस्कार सबसे सस्ता, सुंदर और टिकाऊ तरीका है। यह पूरे शरीर के जोड़ों को फुल रेंज में घुमाता है, ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है और जोड़ों को फ्लेक्सिबल रखता है। रोज 10-12 सूर्य नमस्कार ही काफी हैं।

कौन सी आदतें बढ़ाती है यूरिक एसिड?

दाल नहीं, आपकी रोज की 4 खराब आदतें ही यूरिक एसिड को चुपचाप बढ़ा रही हैं।

  • सिगरेट शरीर में टॉक्सिन बढ़ाती है, जिससे किडनी यूरिक एसिड को ठीक से बाहर नहीं निकाल पाती।
  • शराब, खासकर बीयर, यूरिक एसिड को सबसे तेजी से बढ़ाती है और गाउट का दर्द ट्रिगर करती है।
  • देर तक एक ही जगह बैठे रहने से मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है और यूरिक एसिड जमा होने लगता है।
  • सारा दिन बैठे रहना और कोई मूवमेंट न करना जोड़ों की अकड़न और यूरिक एसिड दोनों को बढ़ाता है।
  • बिस्कुट, चिप्स, कोल्ड ड्रिंक में फ्रक्टोज और प्रिजर्वेटिव होते हैं, जो यूरिक एसिड को सीधे बढ़ाते हैं।

यह जानकारी सामान्य जागरूकता के लिए है। अगर आपका यूरिक एसिड लंबे समय से हाई है या जोड़ों में तेज दर्द है, तो किसी हेल्थकेयर प्रोफेशनल से जरूर सलाह लें। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

main image credit-gemini