हम सभी चाहते हैं कि हमारी फिटनेस बनी रहे। इसके लिए हम जिम करते हैं। हेल्दी डाइट लेते हैं। कुछ लोग घर पर भी एक्सरसाइज करते हैं। जब हम एक्सरसाइज करते हैं तो पसीना भी खूब निकलता है। गर्मियों में तो और हालत खराब हो जाती है। आमतौर पर लोगों को लगता है कि जितना पसीना बहेगा, उतना ही फैट बर्न भी होगा। यही वजह है कि कुछ लोग ज्यादा पसीना निकालने के लिए हैवी कपड़े पहनकर वर्कआउट करते हैं।
लेकिन क्या सच में ज्यादा पसीना आने का मतलब ज्यादा फैट बर्न करना होता है? इस बारे में जानने के लिए हमने दिल्ली की PSRI हॉस्पिटल की डाइटेटिक्स प्रमुख डॉक्टर डॉ. शालिनी ब्लिस से बात की। उन्होंने विस्तार से इसके बारे में जानकारी दी है। आइए जानते हैं-
पसीना शरीर का नेचुरल कूलिंग सिस्टम है
डॉ. शालिनी ब्लिस ने बताया कि पसीना हमारा शरीर पसीने से बॉडी का टेंपरेचर कंट्रोल करता है। जब शरीर गर्म होने लगता है, तो स्वेट ग्लैंड्स यानी पसीने की ग्रंथियां एक्टिव हो जाती हैं। इसके बाद शरीर से पसीना निकलता है। जब ये पसीना बाहर आता है तब जाकर शरीर को ठंडक मिलती है। यानी पसीने का काम शरीर को ठंडा रखना है, न कि फैट को पिघलाना।
यह भी पढ़ें- Weight Loss Exercises: 40 पार करते ही बढ़ने लगा है वजन? घर पर करें ये 3 एक्सरसाइज
ज्यादा पसीना आने का मतलब ज्यादा फैट बर्न नहीं
बहुत से लोगों को लगता है कि जितना ज्यादा पसीना निकलेगा, उतनी ज्यादा फैट बर्न होगा, लेकिन ऐसा नहीं है। किसी को कितना पसीना आएगा, ये कई दूसरी बातों पर भी निर्भर करता है, जैसे-
- मौसम कितना गर्म है
- हवा में नमी कितनी है
- आपने किस तरह के कपड़े पहने हैं
- आपकी फिटनेस का लेवल क्या है
- आपके शरीर की बनावट कैसी है
इसीलिए दो लोग अगर एक ही जैसी एक्सरसाइज करेंगे, तब आप नोटिस कर सकती हैं कि दोनों को अलग-अलग लेवल में पसीना आएगा।
यह भी पढ़ें- वजन घटाने के लिए अब चावल छोड़ने की नहीं पड़ेगी जरूरत, बस डाइट में शामिल करें ये हेल्दी विकल्प
फिर शरीर का फैट कैसे कम होता है?
डॉक्टर ने बताया कि फैट लॉस का प्रॉसेस थाेड़ा अलग होता है। जब शरीर को एक्स्ट्रा एनर्जी की जरूरत होती है, तो वो जमा फैट का इस्तेमाल करता है। ये प्रॉसेस कैलोरी बर्न करने से जुड़ी होती है। यानी फैट बर्न कम होने के लिए जरूरी है कि आप जितनी कैलोरी लेते हैं, उससे ज्यादा कैलोरी खर्च करें। इसमें आपकी डाइट, वर्कआउट, उसकी ड्यूरेशन और पूरी लाइफस्टाइल शामिल होती है।
कम पसीना आने पर भी कम हो सकता है वजन
ये जरूरी नहीं है कि अगर किसी को ज्यादा पसीना नहीं आ रहा है तो उसका फैट कम नहीं हो रहा है। कुछ लोगों को एक्सरसाइज करते समय कम पसीना आता है, फिर भी उनका फैट अच्छी तरह से कम हो सकता है। वहीं कुछ लोगों को बहुत ज्यादा पसीना आने के बाद भी ज्यादा असर नहीं देखने को मिलता है।
यह भी पढ़ें- Thyroid की वजह से कम नहीं हो रहा वजन? रोजाना खाएं ये स्पेशल चीजें
वजन घटाने का सही तरीका क्या है?
डॉ. शालिनी ब्लिस ने बताया कि अगर आपका मक्सद वजन कम करना है, तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए। जैसे-
- हेल्दी डाइट लें
- नियमित रूप से व्यायाम करें
- रोजाना अच्छी नींद लें
- हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं
क्या है इस मिथक की सच्चाई?
ज्यादा पसीना आना सिर्फ इस बात का संकेत है कि आपका शरीर खुद को ठंडा रखने की कोशिश कर रहा है। इसका ये मतलब नहीं है कि फैट तेजी से बर्न हो रहा है। फैट लॉस का कनेक्शन कैलोरी खर्च करने, हेल्दी डाइट लेने और रोजाना फिजिकल वर्कआउट से है।
यह भी पढ़ें- डिनर का सही समय और सही मेन्यू बना सकता है आपको फिट, जानें रात के खाने से जुड़ी जरूरी बातें
तो अगर आप भी इस मिथक को सच मानती थीं, तो हमने आपको पूरा सच बताया है। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
