भारत की समृद्ध परंपरा में हेल्‍थ और बैलेंस लाइफस्‍टाइल को हमेशा महत्व दिया गया है। आज जब लोग होलिस्टिक वेलनेस के प्रति ज्‍यादा जागरूक हो रहे हैं, तब योग जीवनभर हेल्‍दी रहने के सबसे असरदार तरीकों में से एक बनकर उभर रहा है। योग केवल फिजिकल एक्‍सरसाइज नहीं है, बल्कि यह तन, मन और इमोशंस को बैलेंस करने का साइंस है, जो हेल्‍दी भविष्‍य की मजबूत नींव रखता है।

प्रिवेंटिव हेल्‍थकेयर यानी बीमारियों से बचाव का मूल आधार शरीर में बैलेंस और एनर्जी बनाए रखना है। इसमें योग आपकी मदद कर सकता है क्‍योंकि यह रेगुलर फिजिकल एक्टिविटी, सांसों, मेंटल क्लैरिटी और इमोशनल बैलेंस को बढ़ाता है। ये सभी तत्‍व अच्‍छी सेहत और एक्विव लाइफ के लिए जरूरी है। आज हम आपको कुछ ऐसे योगासनों के बारे में बता रहे हैं, जिन्‍हें रोज कुछ देर करने से आप बीमारियों से बची रह सकती हैं। यह जानकारी योग एक्‍सपर्ट, लेखक, कॉलमिस्ट और अक्षर योग केंद्र के संस्थापक हिमालयन सिद्ध अक्षर ने शेयर की है।

प्रिवेंटिव वेलनेस के लिए योग के फायदे

एक्‍सपर्ट का कहना है कि योग हर उम्र और लाइफस्‍टाइल के लोगों लिए अच्‍छा होता है। रेगुलर एक्‍सरसाइज करने से शरीर में फ्लेक्सिबिलिटी और मजबूत बढ़ती है, पोश्चर सही रहता है और ब्‍लड सर्कुलेशन बढ़ता है। साथ ही मेंटल हेल्‍थ भी अच्‍छी रहती है। इसके अलावा योग आपको अपने शरीर के प्रति जागरूक बनाता है, जिससे वह हेल्‍दी जीवन के लिए बेहतर निर्णय ले पाता है। रोज कुछ देर योगासन करने से एनर्जी, बैलेंस और हेल्‍थ में पॉजिटीव बदलाव आता है

वृक्षासन (Tree Pose)

  • इसे करने के लिए सीधी खड़ी हो जाएं।
  • एक पैर को दूसरे पैर की जांघ या पिंडली के अंदर रखें।
  • हाथों को नमस्कार मुद्रा में जोड़ें या सिर के ऊपर उठाएं।
  • नॉर्मल सांस लेते हुए शरीर का बैलेंस बनाए रखें।

वृक्षासन के फायदे

  • बैलेंस अच्‍छा करता है।
  • पैरों को मजबूत बनाता है।
  • फोकस बढ़ाता है।
  • पोश्चर सही करता है।

वृक्षासन करते समय नजर किसी स्थिर पॉइंट पर रखें। जल्दबाजी न करें और सांसों को नॉर्मल रखें।

यह भी पढ़ें- मां बनने की राह में यह 1 योगासन कर सकता है मदद, रोजाना 10 मिनट करें

भुजंगासन (Cobra Pose)

  • भुजंगासन करने के लिए पेट के बल लेट जाएं।
  • हथेलियों को चेस्‍ट के दोनों ओर रखें।
  • शरीर के ऊपरी हिस्‍से को धीरे-धीरे ऊपर की ओर उठाएं।
  • इस मुद्रा में कुछ देर रहने के बाद वापस जमीन पर लेट जाएं।

भुजंगासन के फायदे

इसे करने के लिए धीरे-धीरे ऊपर उठें। गर्दन पर प्रेशर न डालें। सांसों को नॉर्मल रखें।

आप भी इन योगासानों को करके खुद का बीमारियों से बचाव कर सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: magnific.com