भारत में इन दिनों महिला सुरक्षा को लेकर काफी चर्चा हो रही है। इसी बीच दिशा पाटनी की बहन और फिटनेस कोच खुशबू पाटनी महिलाओं को आत्मरक्षा की सलाह दे रही हैं। कुछ दिन पहले भी कोच ने एयर पिस्टल कैरी करने की सलाह दी थी। अब वह अपर-बॉडी और हाथों की ताकत बढ़ाने के लिए पुश-अप सिखा रही हैं। मेजर ने सोशल मीडिया पर एक रील पोस्ट कर पुश-अप करना सिखाया है। आइए जानते हैं बिगिनर्स कैसे करें शुरुआ?
पुश-अप करने से क्या होता है?
सोशल मीडिया पर शेयर की गई रील में खुशबू पाटनी ने पुश-अप के 3 लेवल्स समझाए हैं। यह सिर्फ एक एक्सरसाइज नहीं है, बल्कि यह महिलाओं में भरोसा भी जगाती है कि वह खुद अपनी रक्षा कर सकती हैं।
- पुश-अप करने से चेस्ट और कंधों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं।
- बॉडी का पोश्चर सुधरता है।
- रोजाना करने से कोहनी, कलाई मजबूत होती है और चोट कम लगती है।
- सही तरीके से करने से हृदय गति बढ़ती है।
- इसे आप बिना किसी उपकरण के कहीं भी कर सकती हैं।
बिगिनर्स ऐसे करें शुरुआत
जिन महिलाओं ने कभी पुश-अप नहीं किया है। वह बेसिक लेवल से शुरू कर सकती हैं।
- इसके लिए आप सबसे पहले जमीन पर लेट जाएं।
- फिर अपने हाथों की ताकत से शरीर को ऊपर उठाएं।
- ऐसा कम से कम 20 बार करना होगा, तभी अगला लेवल किया जा सकता है।
ताकत बढ़ने पर करें नी पुश-अप
काफी दिनों तक बिगिनर्स लेवल करने के बाद जब आपको लगे कि अगला स्टेप कर सकती हैं, तो फिर नी पुश-अप करना शुरू करें।
- सबसे पहले नॉर्मली चारों पैरों पर आएं।
- अपने शरीर को थोड़ा आगे बढ़ाएं और अपनी चेस्ट से फर्श को छूने की कोशिश करें।
- इस एक्सरसाइज में चेस्ट को फर्श की तरफ ले जाकर कंट्रोल के साथ वापस ऊपर आना होता है।
एडवांस लेवल का फुल पुश-अप
जब आपको लगे कि आप आसानी से 20-20 बार नी और बिगिनर्स लेवल के पुश-अप कर सकती हैं, तो फिर एडवांस लेवल करना सीखें।
- इसे करने के लिए दोनों पैर सीधा करें।
- प्लैंक पोजीशन लें और पेट पूरी तरह से अंदर करें।
- फिर धीरे-धीरे नीचे जाएं और चेस्ट को टच करें। पूरा शरीर सिर से कमर तक नीचे जाएगा।
कुल मिलाकर खुशबू पाटनी ने यह साबित कर दिया है कि महिला सुरक्षा सिर्फ हथियारों से नहीं बल्कि अपनी शारीरिक ताकत से भी की जा सकती है। अगर आप भी खुद को मजबूत बनाना चाहती हैं तो आज से ही बिगिनर पुश-अप से शुरुआत करें।
नोट: यह लेख केवल जानकारी के उद्देश्य से है। किसी भी स्वास्थ्य समस्या के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
