दिशा पाटनी की बड़ी बहन खुशबू पाटनी इंडियन आर्मी में हैं लेफ्टिनेंट, तस्वीरे देखें

स्पोर्ट्स बायोपिक फिल्म एम॰ एस॰ धोनी: द अनटॉल्ड स्टोरी से बॉलीवुड में इंट्री करने वाली दिशा पाटनी अपने फिल्म को लेकर जितना चर्चा में रहती है उतना ही वो अपने फिटनेस को लेकर रहती है। लेकिन इस बार ख़बरों में दिशा नहीं बल्कि उनकी आर्मी ऑफीसर बहन खुशबू पाटनी है। जी हां, दिशा पाटनी की बहन इंडियन आर्मी में हैं। हाल में ही दिशा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बहन खुशबू की फोटो शेयर की थी, जिसके बाद खुशबू पाटनी की चर्चा हर मीडिया खबर में होने लगी-
इसे भी पढ़ें: दिशा पटानी ने शेयर किए अपने फिटनेस सीक्रेट, इन 8 Exercise से रहती हैं फिट

खुशबू पाटनी दिशा पाटनी से बड़ी है लेकिन खुशबू का फ़िल्मी दुनिया से दूर-दूर तक कोई वास्ता नहीं है। दिशा जहां फ़िल्मी दुनिया में एक से बड़कर एक अच्छी फ़िल्में कर रही, वही खुशबू देश की सेवा कर रही है। खुशबू इस समय इंडियन में लेफ्टिनेंट पद पर है, और अभी वो अपने ड्यूटी पर है। हाल में ही दिशा पाटनी ने सोशल मीडिया स्टेटस पर अपनी बहन की फोटो डाली हुई थी, जिसके बाद उनके फैंस ने खूब तारीफ किया। इस फोटो में खुशबू इंडियन आर्मी की वर्दी में थी।
हाल में ही दिशा से जब उनके फिटनेस के बारे में पूछा गया था तो दिशा ने कहां था मेरे लिए फिटनेस गुरु मेरी बहन है। खुशबू आर्मी है तो उनके लिए फिटनेस कितना मायने रखती है ये आप खुद अंदाजा लगा सकते हैं। खुशबू पाटनी अपने insta अकाउंट पर हमेशा फिटनेस की विडियो डालती रहती है।
हाल में ही खुशबू ने अपने फिटनेस के कई विडियो सोशल मीडिया अकाउंट अपर डाला है। एक विडियो में खुशबू पुश अप्स करती हुई आपको दिख जाएंगी, तो वही एक दुसरे विडियो में आपको फैट कम करने के लिए पेट का एक्सरसाइज करते हुए देख सकते हैं। अपने बहन की तरह एक्ट्रेस दिशा पाटनी के भी सोशल मीडिया अकाउंट पर आपको कई विडियो और तस्वीर मिल जाएंगी देखने के लिए।
View this post on Instagram
इसे भी पढ़ें: दिशा पटानी की ये हॉट और दिलकश तस्वीरें देखिए
दिशा और खुशबू जितना खूबसूरत है उतना ही अपने फिटनेस को लेकर भी मेनटेन रहती है। खुशबू के सोशल मीडिया अकाउंट में डाले गए एक्सरसाइज के विडियो और फोटो को देखा बोला जा सकता है कि जितना दिशा अपने फिटनेस को लेकर चर्चा में रहती है उतना ही फिट एंड उनकी बहन है। हालांकि सोशल मीडिया पर खुशबू से अधिक फॉलोअर्स दिशा का है।
अगर बात करे दिशा की आने वाली फिल्मो केबरे में तो, फ़िलहाल हो फिल्म 'मलंग' की शूटिंग कर रही है। हाल में ही इस फिल्म का पोस्टर आया है। वही इसके बाद सलमान खान और कटरीना कैफ के साथ फिल्म 'भारत' में नजर आने वालीं हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।