जैसे-जैसे उम्र बढ़ती जाती है, खुद को फिट रख पाना आसान नहीं होता है। 60 या 70 साल की उम्र में तो लोग खुद को आराम देने लगते हैं, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो सिर्फ जो एज को सिर्फ एक नंबर मानते हैं। बॉलीवुड एक्टर Hrittik Roshan की माॅम Pinkie भी उन्हीं लोगों में से एक है। 71 साल की उम्र में भी उनकी फिटनेस देखकर लोग हैरान हो जाते हैं। इंस्टाग्राम पर उनके वर्कआउट के वीडियो आए दिन वायरल होते रहते हैं।
हाल ही में एक और वीडियो उन्होंने शेयर किया है। इसमें वो कई तरह की एक्सरसाइज करती हुई नजर आ रही हैं। हम आपको अपने इस लेख में उनका फिटनेस सीक्रेट बता रहे हैं। आइए जानते हैं-
वीडियो में दिया ये मैसेज
ऋतिक रोशन की मां पिंकी रोशन ने अपने वीडियो के साथ एक मैसेज संदेश भी शेयर किया। उनका कहना है कि सिर्फ शरीर को फिट रखना ही काफी नहीं है, बल्कि दिमाग और दिल काे बैलेंस रखना भी उतना ही जरूरी है।
रोज करती हैं स्ट्रेंथ ट्रेनिंग
वीडियो में पिंकी रोशन कई तरह की स्ट्रेंथ ट्रेनिंग एक्सरसाइज करती नजर आ रही हैं। इनमें डंबल फ्रंट स्क्वाट, कर्टसी लंज, शोल्डर प्रेस, बेंट ओवर रो और प्लैंक जैसी एक्सरसाइज उन्हाेंने की। उनका कहना है कि इससे शरीर को ताकत मिलती है। हमारी बॉडी भी एक्टिव रहती है और बैलेंस बनाना भी आसान होता है।
यह भी पढ़ें- Apple Shape Body में बेली फैट कम करना है? अपनाएं ये 5 आदतें
पहली बार नहीं किया लोगों को हैरान
ये पहली बार नहीं है जब पिंकी रोशन ने अपना वर्कआउट वीडियो पोस्ट करके लोगों को हैरान कर दिया हो। वो अक्सर अपने वर्कआउट वीडियो शेयर करती रहती हैं। कभी जिम में एक्सरसाइज करते हुए तो कभी घर की वीडियो देखने को मिलती है। खास बात तो ये है कि वो हमेशा अपने रूटीन को फॉलो करती हैं।
यह भी पढ़ें- Weight Loss Exercises: 40 पार करते ही बढ़ने लगा है वजन? घर पर करें ये 3 एक्सरसाइज
58 साल की उम्र में शुरू की थी फिटनेस जर्नी
पिंकी रोशन ने अपनी फिटनेस जर्नी 58 साल की उम्र में शुरू की थी। यानी जिस उम्र में कई लोग एक्सरसाइज से दूरी बना लेते हैं, उस उम्र में उन्होंने खुद को फिट बनाने का फैसला किया। आज उनकी मेहनत साफ दिखाई देती है कि 71 साल की उम्र में भी वो इतनी एक्टिव और फिट नजर आती हैं।
यह भी पढ़ें- वजन घटाना अब होगा आसान, ओवरवेट महिलाओं के लिए बेहद काम के हैं ये वर्कआउट टिप्स
तो अगर आप भी चाहती हैं कि 70 साल में आप एकदम फिट और एक्टिव रहें ताे पिंकी रोशन की तरह आप भी एक्सरसाइज को अपने रूटीन का हिस्सा बना लें। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Instagram
