उर्मी सिन्हा कौन हैं? जिन्होंने 21 की उम्र में क्रैक किया UPSC; बनी देश की सबसे युवा IPS

उर्मी सिन्हा ने 21 साल की उम्र  में UPSC एग्जाम क्रैक करके देश की सबसे युवा आईपीएस ऑफिसर बन गई है। 
Updated:- 2026-10-19, 18:12 IST
Urmi Sinha UPSC rank 170

इरादे अगर बुलंद हो, तो उम्र महज एक नंबर होती है। इस कहावत को बिहार की रहने वाली उर्मी सिन्हा ने सच कर दिखाया है। बता दें कि उर्मी ने महज 21 साल की उम्र में यूपीएससी की परीक्षा पास करके देश की सबसे युवा आईपीएस अधिकारी बन गई हैं। उन्होंने UPSC CSE के पहले प्रयास में ऑल इंडिया रैंक 170 हासिल की है। आज के इस लेख में हम आपको उर्मी सिन्हा के बारे में बताने जा रहे हैं।

उर्मी सिन्हा को कौन हैं?

आईपीएस उर्मी सिन्हा बिहार के मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर स्थित मारवाड़ी से ताल्लुक रखती हैं। हालांकि, उनका परिवार कुछ समय बाद पश्चिम बंगाल के हावड़ा में बस गया था। उर्मी के पिता हावड़ा से प्रसिद्ध बाल रोग विशेषज्ञ हैं और उनकी मां हाउसवाइफ है। उर्मी ने कोलकाता के सेंट जेवियर्स कॉलेज से पॉलिटिकल साइंस (बीए) से ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद उन्होंने यूपीएससी की तैयारी शुरू की है। इनका जन्म 11 फरवरी, 2003 को हुआ है।

urmi sinha

उर्मी सिन्हा को कौन सा कैडर मिला है?

IPS सिन्हा को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) का 'आंध्र प्रदेश कैडर' आवंटित किया गया है। 17 अक्टूबर 2026 को SVPNPA में अपना 'फेज-1' प्रशिक्षण पूरा करने के बाद, वह अपने आवंटित कैडर में फील्ड ट्रेनिंग के लिए जाएंगी। हालांकि, रिपोर्ट में उनकी किसी विशेष जिले में पोस्टिंग के बारे में जानकारी नहीं दी गई है।

इसे भी पढ़ें- अफसर बच्चों की मां ने 62 की उम्र में पास की मैट्रिक परीक्षा, पढ़ें छत्तीसगढ़ की कौशल्या देवी की कहानी

आंध्र प्रदेश कैडर से की शुरुआत

हैदराबाद स्थित प्रतिष्ठित एसवीपीएनपीए में 78वें बैच का फेज-1 का प्रशिक्षण पूरा हो चुका है। इस बैच में कुल 151 अधिकारी प्रशिक्षु शामिल थे, जिनमें 37 महिला आईपीएस अधिकारी भी थीं। 17 अक्टूबर 2026 को पासिंग आउट परेड के साथ ही उनका यह शुरुआती चरण समाप्त हुआ।

image - 2026-10-19T180001.309

प्रशिक्षण पूरा करने के बाद उर्मी सिन्हा को आंध्र प्रदेश कैडर आवंटित किया गया है। अब वह अपने कैडर में फील्ड ट्रेनिंग के लिए आगे बढ़ेंगी। इस चरण में उन्हें कानून व्यवस्था, अपराध अनुसंधान और जिला स्तर पर पुलिस प्रशासन की वास्तविक चुनौतियों का सामना करने का व्यावहारिक अनुभव मिलेगा।

इसे भी पढ़ें- कौन हैं एशियन गेम्स 2026 जूडो में मेडल पक्का करने वाली सुचिका तारियाल? 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- APTI PLUS Academy For Civil Services

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।