छात्राओं के सुनहरे भविष्‍य को ध्‍यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने पीएम-यशस्वी यानी Prime Minister Young Achievers Scholarship Award Scheme for Vibrant India योजना चलाई हुई है। यह सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की छात्रवृत्ति योजना है। इसका उद्देश्य अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग और जनजातियों की मेधावी छात्राओं को उनकी पढ़ाई जारी रखने के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना है।

हालांकि यह योजना छात्र एवं छात्राओं दोनों के लिए ही है। पात्र विद्यार्थियों को शिक्षा से जुड़े खर्चों में आर्थिक मदद दी जाती है, ताकि आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद वे अपनी पढ़ाई जारी रख सकें। अक्‍सर ये देखने में आता है कि इस योजना में छात्रों के फॉर्म गलत दस्तावेजों, गलत जानकारी और बैंक-आधार लिंक न होने के कारण रिजेक्ट होते हैं। बेहद जरूरी है कि अप्‍लाई करने के दौरान इन 7 बातों का ध्‍यान रखें।

कौन कर सकता है अप्‍लाई?

PM-YASASVI Scholarship 2026 का लाभ उठाने के लिए छात्राओं को योजना की निर्धारित पात्रता शर्तें पूरी करनी जरूरी है। छात्रा का कक्षा 9वीं या 11वीं में अध्ययनरत होना जरूरी है। इसके साथ ही परिवार की सालाना आय 2.5 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।


कितनी मिलेगी स्कॉलरशिप?

Image Credit:magnific.com

योजना के तहत पात्र छात्राओं को उनकी कक्षा के आधार पर आर्थिक सहायता मुहैया करवाई जाती है। कक्षा 9वीं और 10वीं के छात्रों को सालाना 75,000 रुपये, जबकि कक्षा 11वीं और 12वीं के छात्रों को सालाना 1.25 लाख रुपये की सहायता दी जाती है। ट्यूशन फीस, किताबों और हॉस्टल से जुड़े खर्चों के लिए भी सहायता का प्रावधान है। छात्राओं के लिए 30 फीसदी सीटें आरक्षित हैं।

कैसे करें अप्‍लाई?

पीएम यशस्‍वी योजना के तहत अप्‍लाई करने वाली छात्राओं को सबसे पहले नेशनल स्‍कॉलरशिप पोर्टल पर जाकर वन टाइम रजिस्ट्रेशन पूरा करना होगा।

National Scholarship Portal (NSP) पर One Time Registration (OTR) पूरा करना होगा। इसके बाद स्कॉलरशिप आवेदन फॉर्म के अंदर मांगी गई सभी जानकारी सही और ध्यानपूर्वक भरनी होगी। आवेदन के दौरान दस्तावेजों को निर्धारित प्रारूप में अपलोड करने के बाद फॉर्म सबमिट करें। आवेदन जमा करने से पहले सभी जानकारियों और दस्तावेजों को एक बार अच्छी तरह जांच लें, ताकि किसी गलती के कारण आवेदन रिजेक्ट न हो।

फॉर्म सबमिशन से पहले इन बातों का जरूर रखें ध्‍यान

Image Credit: magnific.com

केंद्र सरकार की इस बेहद खास योजना का फायदा उठाने के लिए आपको कई जरूरी बातों का ध्‍यान रखना होगा। इन नियमों को फॉलो करने के बाद ही फॉर्म सबमिट करें।

  • ध्‍यान रहे, कि योजना में अप्‍लाई करने के दौरान छोटी गलती भी फॉर्म रिजेक्‍शन की वजह बनती है।
  • गलत व्यक्तिगत जानकारी भरने से बचें।
  • अपना नाम, जन्मतिथि, माता-पिता का नाम और अन्य विवरण दस्तावेजों के अनुसार ही दर्ज करें।
  • आवेदन करने से पहले अपनी कक्षा, श्रेणी और पारिवारिक आय से जुड़ी पात्रता शर्तों को अच्छी तरह समझ लें।
  • आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, बैंक डिटेल्स और अन्य जरूरी दस्तावेज वैध और सही होने चाहिए।
  • बैंक खाता छात्रा के नाम पर होना चाहिए। इसमें दर्ज की गई जानकारी में कोई गलती नहीं होनी चाहिए।
  • वन टाइम रजिस्ट्रेशन पूरा करते समय दर्ज की गई जानकारी को ध्यान से जांचें। संबंधित विवरण सुरक्षित रखें।
  • फॉर्म में किसी भी जानकारी को छिपाने या गलत विवरण देने से आवेदन प्रभावित हो सकता है।
  • आवेदन जमा करने से पहले हर कॉलम और अपलोड किए गए दस्तावेजों को ध्यान से चेक करें।
  • एक बार फॉर्म सबमिट करने के बाद पोर्टल पर आवेदन का स्टेटस और किसी तरह की आपत्ति या करेक्‍श्‍न की जरूरत तो नहीं है, यह भी जांचते रहें।

पीएम यशस्‍वी योजना के तहत केंद्र सरकार छात्राओं को राशि सीधे उनके बैंक खाते में भेजती है। ऐसे में योग्‍य छात्राएं इस स्‍कीम के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 Image Credit: magnific.com