Diwali Bonus Investment: दिवाली धूम-धड़ाका ही नहीं बल्कि खुशियों के साथ धनवर्षा का पर्व भी है। इस मौके पर सभी को बोनस का बेसब्री से इंतजार रहता है। बोनस महज खुशी नहीं देता बल्कि अंदर से इस बात का अहसास करता है कि हमें अभी लाइफ में और भी बेहतर काम करना है। ये हमारी लाइफस्टाइल को बेहतर करने के साथ ही हमारी कई शॉर्ट-टर्म इच्छाएं भी पूरी करते हैं, लेकिन अगर आप अपने दिवाली बोनस का समझदारी से इस्तेमाल करती हैं तो यह आपकी लॉन्ग टर्म फाइनेंशियल हेल्प करता है। जिदंगी के जरूरी बड़े फाइनेंशियल गोल पूरी करते हैं। आप भी थोड़ी समझदारी दिखाकर अपने दिवाली बोनस खर्च करने की बजाय उसे पोस्ट ऑफिस की 3 धांसू स्कीम्स में निवेश कर सकते हैं। यहां सेविंग्स के साथ ही गुड रिटर्न भी हासिल कर सकतीं हैं।
Diwali Bonus Investment: ये रहीं पोस्ट ऑफिस की ये खास स्कीम्स जो संवारेंगी आपका भविष्य
Govt of India Ministry Of Communications Department Of Post के अनुसार पोस्ट ऑफिस में आम लोगों को ध्यान में रखते हुए ही कुछ खास बचत योजनाओं का संचालन किया गया है, जो कम निवेश के बावजूद आपको बेहतर रिटर्न देती हैं। आइए जानते हैं कुछ खास स्कीम्स के बारे में यहां...
1. मंथली इनकम स्कीम (Monthly Investment Scheme)
मंथली इनकम स्कीम यानी MIS को पोस्ट ऑफिस की खास स्कीम में गिना जाता है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, इसमें 7.4% की दर से सालाना ब्याज मिलता है और वह हर महीने आपके हाथ में आता है। यह उनके लिए ठीक है, जो एकमुश्त रकम को इनवेस्ट करके रेगुलर इनकम करना चाहते हैं। इस स्कीम में अकाउंट कम से कम 1,000 रुपये से ओपन होता है। ध्यान रखें कि एक अकाउंट में सिर्फ एक बार पैसा जमा होता है। सिंगल अकाउंट में ज्यादा से ज्यादा 9 लाख और जॉइंट खाते में 15 लाख रुपये आप निवेश कर सकतीं हैं।
2. नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (National Savings Certificate)
नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (NSC) की पोस्ट ऑफिस की खास स्कीम्स में गिनती होती है, क्योंकि बचत योजनाओं में सर्वाधिक ब्याज इसी योजना पर करीब 7.7% सालाना मिलता है। इसका टेन्योर 5 साल है। आपको इसमें कम से कम 1,000 रुपये इनवेस्ट करते होते हैं। उसके बाद 100 रुपये के मल्टीप्ल में रकम बढ़ा भी सकती हैं।
हर साल का ब्याज आपकी रकम में जुड़ता जाएगा। यानी अगले साल उस ब्याज पर भी ब्याज का लाभ भी मिलेगा। कोई भी नागरिक इस स्कीम में अकाउंट खोल सकता है। अकेले, 3 वयस्कों तक के साथ मिलकर, नाबालिग की तरफ से अभिभावक बनकर या 10 साल से ऊपर का नाबालिग खुद भी। एक व्यक्ति कितने भी अकाउंट खोल सकता है।
3. पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट (Post Office Time Deposit)
पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट भी बेहतर स्कीम है। इसमें 1 साल, 2 साल, 3 साल और 5 साल यानी 4 अवधि आप सेलेक्ट कर सकते हैं। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, 1 साल पर 6.9%, 2 साल पर 7.0%, 3 साल पर 7.1% और 5 साल पर 7.5% सालाना की दर से ब्याज की सुविधा होती है। इस योजना में ब्याज का कैलकुलेशन हर तिमाही पर होता है, लेकिन पैसा साल में एक बार मिलता है। कम से कम 1,000 रुपये से शुरुआती निवेश किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- Fixed Deposit For Senior Citizen: आखिर बुजुर्गों को FD पर क्यों मिलता है ज्यादा ब्याज, जानें वजह
इसमें ज्यादा से ज्यादा रकम की कोई तय सीमा नहीं है। 5 साल की TD पर इनकम टैक्स की धारा 80C में छूट की भी सुविधा है। यह इनकम टैक्स के नियमों पर भी डिपेंड करता है, यही वजह है कि कुछ मामलों में इस पर मिलने वाला ब्याज टैक्स के दायरे में आता है।अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ीं रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: magnific.com
