महंगाई के दौर में शॉपिंग करने के लिए लोग क्रेडिट कार्ड का इस्‍तेमाल करने लगे हैं। इससे खरीदारी करना आसान होने के साथ ही नो-कॉस्ट EMI आकर्षक लगती है। इसमें कस्‍टमर को एक साथ पूरी रकम का भुगतान नहीं करना पड़ता, ब्‍याज का असर भी नहीं दिखता। नो-कॉस्‍ट ईएमआई का मतलब ये नहीं होता कि इसमें आपकी खरीदारी से जुड़े सभी चार्ज खत्म हो जाते हैं। ब्याज की रकम को आमतौर पर मर्चेंट की तरफ से दिए गए अपफ्रंट डिस्काउंट से ऑफसेट किया जाता है, जबकि प्रोसेसिंग फीस, जीएसटी, फोरक्लोजर चार्ज या लेट पेमेंट फीस जैसे खर्च अलग से लग सकते हैं।इसलिए यहां आपको सिर्फ मंथली इंस्‍टॉलमेट ही नहीं, टोटल कितना पैसा खर्च करना होगा, यह चेक करना होगा?

सबसे पहले समझें कैसे काम करती है नो-कॉस्ट EMI?

Image Credit:Shutterstock

नो-कॉस्ट EMI में क्रेडिट कार्ड से की गई खरीदारी को सबसे पहले कई महीनों की किस्‍तों में बांट दिया जाता है। यहां मर्चेंट की तरफ से दिए गए डिस्काउंट के जरिए ब्याज की रकम को ऑफसेट किया जाता है। रिजर्व बैंक के मौजूदा नियमों के तहत कार्ड जारी करने वाली कंपनियों को अमाउंट ईएमआई में बदलने से पहले मूल रकम, ब्याज और अपफ्रंट डिस्काउंट की जानकारी साफ तौर पर देनी होती है। स्टेटमेंट में भी यह डिस्‍काउंट दिखाना जरूरी है।

क्‍या है हिडन चार्ज और प्रोसेसिंग फीस का गणित?

यह भी पढ़ें- बिना पैसे खर्च किए पाएं एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस, ये 3 क्रेडिट कार्ड देंगे मुफ्त एंट्री

जब आप कोई प्रोडक्ट ऑनलाइन या ऑफलाइन खरीदते हैं, तो बैंक आपसे एकमुश्त प्रोसेसिंग फीस वसूलता है जो आमतौर पर 99 रुपये से लेकर 299 रुपये तक हो सकती है।यहां सबसे जरूरी बात यह है कि नो कॉस्ट ईएमआई पर मिलने वाले ब्याज वाले हिस्से पर सरकार को 18 प्रतिशत की दर से जीएसटी चुकानी पड़ती हैना पड़ती है, जो सीधे आपकी जेब पर असर डालती है। इतना ही नहीं ईएमआई को समय से पहले बंद करने पर बैंक आपसे 2 से 3 प्रतिशत तक का प्री-क्लोजर चार्ज भी वसूलते हैं।

नो-कॉस्ट EMI पर कब लें सामान?

Image Credit: Shutterstock

इस ऑप्‍शन को तभी इस्‍तेमाल करें जब आप रकम को एक साथ खर्च नहीं करना चाहते। प्रोडक्‍ट के ऑफर में कोई छुपा हुआ चार्ज नहीं है तो नो-कॉस्ट EMI ठीक ऑप्‍शन हो सकता है। खरीदारी से पहले इन बातों जरूर रखें ध्यान।

  • हमेशा एक जागरूक कस्‍टमर की काम करें। किसी भी सामान की खरीदारी करने से पहले कुछ जरूरी बातों को ध्‍यान में रखें ताकि आपको आगे चलकर किसी तरह की दिक्‍कत का सामना न करना पड़े।
  • सिर्फ ईएमआई नहीं, सामान की टोटल कॉस्‍ट चेक करें
  • प्रोसेसिंग फीस और अन्‍य चार्ज एक बार चेक जरूर करें
  • ऑफर की सभी शर्तें ध्यान से पढ़ लें
  • उतनी ही ईएआई बनवाएं, जिसे हर महीने बिना परेशानी चुका सकें
  • सिर्फ ऑफर देखकर नहीं, अपनी जरूरत देखकर खरीदारी करना ही समझदारी है

नो-कॉस्ट EMI पर खरीदारी करने से पहले सिर्फ कम मासिक किस्त देखकर फैसला न लें। प्रोसेसिंग फीस, जीएसटी और दूसरे संभावित चार्ज जोड़कर कुल खर्च जरूर समझें, ताकि आसान किस्तों के चक्कर में आपकी जेब पर अतिरिक्त बोझ न पड़े।अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Shutterstock