आज के समय में महिलाएं डिजाइनर ब्लाउज पहनना पसंद करती हैं। ऐसे में बैकलेस ब्लाउज बनवाना तो बनता है, लेकिन कई महिलाओं की शिकायत रहती है कि ब्लाउज की खुली बैक से ब्रा का स्ट्रैप दिखने लगता है, जिससे पूरा लुक खराब हो जाता है। ऐसे में समझ नहीं आता कि ब्लाउज के साथ कौन-सी ब्रा पहनें, ताकि सपोर्ट भी मिले और पीछे से स्ट्रैप भी न दिखे।
बैकलेस ब्लाउज के साथ कौन सी ब्रा पहनें?
अगर आप भी इससे बचना चाहती हैं तो स्टिक-ऑन ब्रा, लो-बैक ब्रा, एडहेसिव ब्रा कप्स, स्ट्रैपलेस ब्रा जैसे कई ऑप्शंस बैकलेस ब्लाउज के साथ ट्राई कर सकती हैं। हम आपको इसके बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं। आइए जानते हैं-
1. स्टिक-ऑन ब्रा
अगर आपका ब्लाउज पीछे से पूरी तरह खुला है, तो स्टिक-ऑन ब्रा पहन सकती हैं। इसमें पीछे या कंधों पर नॉर्मल ब्रा की तरह स्ट्रैप नहीं होता है। इसके कप स्किन पर चिपक जाते हैं, इसलिए बैकलेस ब्लाउज के साथ यह एकदम सही रहता है।
- इसे पहनने से पहले स्किन साफ और सूखी रखें।
- खरीदते समय अपने साइज और ब्लाउज की कटिंग का ध्यान रखें।
- हर स्टिक-ऑन ब्रा एक जैसा सपोर्ट नहीं देती, इसलिए इस्तेमाल करने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी ले लें।
2. लो-बैक ब्रा
आपको बता दें कि लो-बैक ब्रा का पीछे वाला बैंड नॉर्मल ब्रा के मुकाबले नीचे रहता है। इससे कई ऐसे ब्लाउज के साथ इसे पहनना आसान हो जाता है, जिनकी बैक थोड़ी नीचे तक खुली होती है। इसमें स्ट्रैप छुप जाते हैं और सपोर्ट भी मिलता है। यह ऑप्शन उन लोगों के लिए बढ़िया है जिन्हें स्टिक-ऑन ब्रा के मुकाबले ज्यादा सपोर्ट चाहिए।
image credit- pinterest/Marie Claire Australia
3. ब्लाउज में इन-बिल्ट पैड लगवाएं
अगर आप नया बैकलेस ब्लाउज सिलवा रही हैं, तो उसमें पैड भी लगवा सकती हैं। इससे कई बार अलग से ब्रा पहनने की जरूरत नहीं पड़ती और ब्लाउज का लुक भी अच्छा रहता है।
- ब्लाउज सिलवाते समय टेलर को अपनी पसंद बता दें।
- पैड का साइज और जगह सही रखें, ताकि ब्लाउज पहनने पर फिटिंग अच्छी लगे।
- ध्यान रखें कि पैड से जरूरी सपोर्ट हर किसी को नहीं मिलता।
4. एडहेसिव ब्रा कप्स
अगर आपके ब्लाउज में पैड नहीं लगे हैं, तो अलग से मिलने वाले एडहेसिव कप्स भी इस्तेमाल कर सकती हैं। ये स्किन पर चिपक जाते हैं और पीछे की तरफ कोई बैंड भी नहीं होता है। इसलिए पूरी तरह खुली बैक वाले कपड़ों के साथ इसे पहन सकती हैं।
image credit- pinterest/Superpro.co
5. कन्वर्टिबल ब्रा
कन्वर्टिबल ब्रा में स्ट्रैप को हटाने या अलग-अलग तरीके से लगाया जा सकता है। कुछ डिजाइंस में स्ट्रैपले ब्रा पहनने का ऑप्शन भी होता है। ऐसे में आप इसे भी ट्राई कर सकती हैं।
image credit- amazon
6. ट्रांसपेरेंट स्ट्रैप वाली ब्रा
अगर ब्लाउज की बैक पूरी तरह खुली नहीं है, तो ट्रांसपेरेंट स्ट्रैप वाली ब्रा भी आप ट्राई कर सकती हैं। इसके स्ट्रैप साफ प्लास्टिक जैसे मटेरियल के होते हैं, इसलिए दूर से कम नजर आते हैं।
image credit- pinterest/Victoria's Attic
बैकलेस ब्लाउज पहनते समय इन बातों का रखें ध्यान
अगर आप बैकलेस ब्लाउज पहन रही हैं, तो कुछ बातों का ध्यान रखें। जैसे-
- ब्रा खरीदने से पहले ब्लाउज की बैक और नेकलाइन की कटिंग देख लें।
- पहली बार स्टिक होने वाले कप्स यूज कर रही हैा, तो पहले टेस्ट कर लें।
- स्किन पर जलन, खुजली या रेडनेस हो, तो चिपकने वाला ब्रा न यूज करें।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit- pinterest/Manisha K/Daily Life Trend
