Sawan 2026: सावन का महीना जैसे शुरू होता है, हर महिला अपने लुक में कुछ खास और ट्रेडिशनल टच जोड़ने का मन बना लेती है। इस दौरान सिर्फ कपड़ों पर ही ध्यान नहीं दिया जाता बल्कि एसेसरीज पर भी खास फोकस रहता है। पायल भी उन्हीं में से एक है, लेकिन अगर आप हर बार वही पुरानी घुंघरू वाली पायल पहनकर बोर हो चुकी हैं और कुछ नया और रॉयल ट्राई करना चाहती हैं, तो राजकोटी झालर पायल आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है।

यह अपने डिजाइन, बारीक कारीगरी और झालरदार लटकन की वजह से लोगों को खूब पसंद आ रहा है। हम आपको कुछ लेटेस्ट डिजाइन के राजकोटी झालर दिखा रहे हैं। साथ ही आपको स्टाइलिंग टिप्स भी देंगे।

1. ट्रेडिशनल राजकोटी झालर

यह ट्रेडिशनल राजकोटी नक्काशी और बारीक लटकती झालर वाली हैवी एंकलेट है। सावन में इसे पहनने से आपके पैरों की खूबसूरती और भी ज्यादा बढ़ जाएगी। इसे आप ऑनलाइन या ज्वेलरी शॉप पर जाकर भी खरीद सकती हैं।

स्टाइलिंग टिप: इसे आप एंकल-लेंथ एथनिक सूट्स या क्रॉप्ड जींस के साथ पहन सकती हैं। साथ ही सावन में यह बॉटल ग्रीन या मिंट ग्रीन आउटफिट्स पर बहुत खूबसूरत लगेगी। इसके साथ आप फ्लैट कोल्हापुरी चप्पल या ओपन-टो स्ट्रैपी सैंडल्स पहन सकती हैं।

Image Credit- Pinterest/Syeda Naqvi

यह भी पढ़ें- Hartalika Teej पर पैर दिखेंगे सुंदर, चुनें चांदी की हैवी पायल

2. हैवी डिजाइन वाली चांदी की राजकोटी झालर

अगर आपकी नई-नई शादी हुई है और यह शादी के बाद पहला सावन है, तो इस तरह की हैवी और चमकदार चांदी की राजकोटी झालर आपके लिए बेस्ट रहेगी।

स्टाइलिंग टिप: सावन में इसे आप लाइट कलर के सिल्क या जॉर्जेट के अनारकली सूट या बनारसी साड़ी के साथ पहन सकती हैं। फुटवियर में हाई हील या कोल्हापुरी चप्पल ट्राई कर सकती हैं। इससे यह पैरों में अच्छी तरह से दिखाई देगी।

Image Credit- Pinterest/SAMPATRAJ PUKHRAJ

3. राजस्थानी राजकोटी झालर

यह राजस्थानी राजकोटी झालर और मोतियों वाली बहुत ही सुंदर पायल है। सावन में इसे आसानी से पहना जा सकता है। इससे आपको एकदम रॉयल टच मिलेगा।

स्टाइलिंग टिप: आप इसे लाल, मैरून या डार्क ग्रीन कलर की सिल्क साड़ी के साथ पेयर कर सकती हैं। पैरों में आलता भी लगा लें और फुटवियर में कढ़ाईदार राजस्थानी मोजरी या ब्लॉक हील्स पहन सकती हैं।

Image Credit- AI

4. गोल्ड टोन्ड राजकोटी झालर

यह गोल्ड-टोन्ड राजकोटी डिजाइन वाली एक खूबसूरत झालर पायल है। सावन में रोजाना पहनने या ऑफिस पहन जाने के लिए आप इसे खरीद सकती हैं।

स्टाइलिंग टिप: इसे एंकल-लेंथ कुर्ती-जींस, ए-लाइन सूट या लाइट कॉटन साड़ी के साथ स्टाइल किया जा सकता है। फुटवियर में गोल्डन मोजरी या फ्लैट सैंडल्स पहन लें, जिससे पैरों का लुक एलिगेंट दिखेगा।

Image Credit- Pinterest/heartfeltjewellry

5. ऑक्सीडाइज्ड राजकोटी झालर

यह सिंपल ऑक्सीडाइज्ड राजकोटी बीड्स और सेंटर-ड्रॉप झालर वाली मिनिमल पायल है। सावन में आप इसे रोजाना पहन सकती हैं। यह आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन आसानी से मिल जाएगी।

यह भी पढ़ें- Sawan 2026: हरी चूड़ी के साथ पहनें ये कंगन डिजाइंस, खूबसरत लगेंगे हाथ

स्टाइलिंग टिप: इसे क्रॉप्ड जींस-कुर्ती, शॉर्ट एथनिक ड्रेसेस या प्रिंटेड कॉटन सूट के साथ पेयर किया जा सकता है। ऑलिव ग्रीन, मस्टर्ड या पेस्टल शेड्स पर यह बहुत फबेगी। फुटवियर में आप टैन-ब्राउन कोल्हापुरी स्लीपर्स या ओपन-टो स्ट्रैपी फ्लैट्स ट्राई कर सकती हैं।

Image Credit- Pinterest/etsy

राजकोटी झालर वाली पायल पहनते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • इसे पहनते समय ध्यान रखें कि आपकी कुर्ती, जींस या प्लाजो एंकल-लेंथ हो। वरना इसका डिजाइन नजर नहीं आएगा।
  • हैवी शूज की जगह हमेशा ओपन-टो फुटवियर जैसे- कोल्हापुरी चप्पल, स्ट्रैपी सैंडल या कम कढ़ाई वाली मोजरी ही पहनें, ताकि पायल आसानी से दिखे।
  • चांदी या ऑक्सीडाइज्ड राजकोटी पायल पहनने से पहले ही बॉडी लोशन लगा लें।
  • राजकोटी झालर में छोटे-छोटे बीड्स होते हैं। ऐसे में अगर आप ऑफिस या कैजुअल आउटिंग के लिए पहन रही हैं, तो सिंगल-लेयर वाली झालर ही लें।
  • पैरों में रेड, मैरून या डार्क नेल पॉलिश लगाएं या आलता लगा लें। इससे पायल का लुक निखर कर आएगा।

अगर आप भी इस सावन पैरों की खूबसूरती बढ़ाना चाहती हैं तो ऊपर दिखाई गई कुछ राजकोटी झालर के डिजाइंस आपके लिए परफेक्ट रहेंगी। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Cover Image Credit- AI