महिलाओं की अलमारी में कुछ मिले न मिले, मगर एक न एक साड़ी जरूर मिल जाएगी। साड़ी पहनना अधिकतर महिलाओं की पहली पसंद होती है। ऐसे में कुछ महिलाएं अलमारी में रखी प्लेन साड़ी साधारण दिखने की वजह से कम पहनती हैं। अगर आपके पास भी कोई ऐसी प्लेन साड़ी है, जिसे आप कम पहनती हैं, तो उसे अट्रैक्टिव बनाने के लिए आप कुछ ट्रेंडी फ्रिल डिजाइन्स वाले ब्लाउज सिलवा सकती हैं। फ्रिल स्लीव्स न केवल आपके बाजुओं को ग्रेसफुल शेप देंगी, बल्कि साड़ी को भी हैवी लुक देने में मदद करेंगी।
यहां देखें 4 ट्रेंडी फ्रिल स्लीव्स डिजाइंस
अगर आपका ब्लाउज स्टाइलिश है, तो कम कीमत वाली प्लेन साड़ी भी हजारों रुपये की लगने लगती है। अगर आप भी सिंपल साड़ी को कम खर्च में बुटीक जैसा लुक देना चाहती हैं, तो ये 4 ट्रेंडी फ्रिल स्लीव्स डिजाइंस जरूर ट्राई करें -
1. लेयर्ड या मल्टी-टियर फ्रिल स्लीव्स
सिंपल साड़ी में भी स्टाइलिश दिखने के लिए आप लेयर्ड या मल्टी-टियर फ्रिल स्लीव्स वाले ब्लाउज ट्राई कर सकती हैं। ऐसे ब्लाउज उन महिलाओं के लिए बिल्कुल सही रहेंगे, जो हैवी स्लीव्स पसंद करती हैं। इस डिजाइन में आस्तीन पर 2 से 3 लेयर्स में फ्रिल लगाई जाती है, जो इसे बेहद आकर्षक बनाती है।
(IMAGE CREDIT: pinterest/Å¥ªªŤ ĶĦªŅ)
2. एल्बो लेंथ रफल फ्रिल आस्तीन
कोहनी तक की लंबाई वाली स्लीव्स भी आजकल काफी ट्रेंड में हैं, जो आपको एक एलिगेंट और सोबर लुक देती हैं। इसमें ब्लाउज की स्लीव कोहनी तक सिंपल होती है और उसके निचले किनारे पर 2 से 3 इंच चौड़ी फ्रिल लगाई जाती है। यह डिजाइन आपको मॉडर्न लुक देती है, जो कॉटन, सिल्क या साटन की प्लेन साड़ियों के साथ खूब जंचेगी।
(IMAGE CREDIT: pinterest/nikhitha inspiration)
यह भी पढ़ें- Lace Designs: नेकलाइन से लेकर स्लीव्स तक, सिंपल आउटफिट को खूबसूरत बनाएंगे ये लेस डिजाइंस, जानें कैसे करें पसंद
3. शोल्डर ड्रॉप फ्रिल स्लीव्स
अगर आप ऑफिस या किसी फंक्शन में सिंपल साड़ी पहन रही हैं, लेकिन उसके साथ स्टाइलिश ब्लाउज पेयर करना चाहती हैं, तो शोल्डर ड्रॉप फ्रिल स्लीव्स वाला ब्लाउज आपके लिए बेस्ट हो सकता है। यह स्लीव डिजाइन कंधों के पास से शुरू होती है। इसमें फ्रिल कंधे से होकर सीने की तरफ आती है, जो ब्लाउज की खूबसूरती को बढ़ा देती है। ऐसे ब्लाउज को आप किसी भी प्लेन साड़ी के साथ आसानी से पेयर कर सकती हैं।
(IMAGE CREDIT: pinterest/nikhitha inspiration)
4. बटरफ्लाई स्टाइल फ्रिल आस्तीन
आजकल बटरफ्लाई स्टाइल फ्रिल आस्तीन वाले ब्लाउज भी काफी ट्रेंड में हैं, जो महिलाओं की पहली पसंद बने हुए हैं। आप इसे पहनकर सिंपल साड़ी में भी रॉयल लुक पा सकती हैं। ऐसी स्लीव्स तितली के पंखों की तरह खुली हुई लगती हैं, जो प्लेन साड़ी ही नहीं, बल्कि प्रिंटेड या फ्लोरल डिजाइन वाली साड़ियों के साथ भी बेहद खूबसूरत लुक देती हैं।
(IMAGE CREDIT: pinterest/Db_label25)
यह भी पढ़ें- Cut Sleeves T-Shirt Designs: समर लुक को बनाएं स्टाइलिश और कूल, पहनें कट स्लीव्स टी शर्ट; देखें डिजाइंस
निष्कर्ष: अगर आप भी अपनी सिंपल साड़ी के साधारण दिखने की वजह से उसे बहुत कम पहनती हैं, तो प्लेन साड़ी में भी रॉयल लुक पाने के लिए महंगे हैवी वर्क वाले ब्लाउज की जगह इस लेख में बताए गए इन 4 ट्रेंडी फ्रिल स्लीव डिजाइन्स को ट्राई कर सकती हैं। ये सभी ब्लाउज डिजाइन्स आपके सिंपल साड़ी लुक में चार चांद लगा देंगे। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
-1789658410828_m.webp)