अधिकतर कॉलेज और ऑफिस जाने वाली लड़कियां अपने पूरे वर्कप्लेस वाले लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए एक से एक आउटफिट के साथ खूबसूरत एक्सेसरीज भी शामिल करती हैं। ऐसे में अगर आप भी ऑफिस या कॉलेज में पहनने के लिए हैंड एक्सेसरीज की तलाश में हैं, तो आप कुछ ट्रेंडी चेन ब्रेसलेट डिजाइंस को शामिल कर सकती हैं।

गोल्ड प्लेटेड चेन लिंक ब्रेसलेट

अगर आप वर्किंग वुमन हैं और रोजाना ऑफिस जाती हैं, तो अपने ऑफिस लुक को बेहतर बनाने के लिए और भीड़ से हटकर दिखने के लिए आप इस तरह के गोल्ड प्लेटेड चेन लिंक ब्रेसलेट को पहन सकती हैं। ऐसे चेन ब्रेसलेट के डिजाइंस इन दिनों काफी चलन में है, जो आपके लिए भी बेस्ट हो सकते हैं।

4 सेट लिंक चेन ब्रेसलेट डिजाइन

अगर आप भी फैशन के इस बदलते दौर में स्टाइलिश और परफेक्ट लुक पाना चाहती हैं, तो एक जैसे साधारण ब्रेसलेट पहनने के बजाय आप इस तरह के ट्रेंडी 4 सेट लिंक चेन ब्रेसलेट डिजाइन को शामिल कर हाथों की खूबसूरती को दोगुना कर सकती हैं। ऐसे ब्रेसलेट के डिजाइंस वर्कप्लेस पर पहनने के लिए बेस्ट रहेंगे।

गोल्ड प्लेटेड चार्म ब्रेसलेट

यही नहीं आप इस तरह के नए डिजाइन वाले गोल्ड प्लेटेड चार्म ब्रेसलेट को भी शामिल कर सकती हैं। ऐसे चेन वाले ब्रेसलेट इन दिनों अधिकतर महिलाओं की पहली पसंद बने हुए हैं, जो आपके लिए भी परफेक्ट हो सकते हैं। इसे आप न सिर्फ कॉलेज में, बल्कि किसी भी खास मौके पर भी पहनकर हाथों की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Hand Chain Bracelet Designs: हाथों की खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे ये चेन ब्रेसलेट डिजाइन, हर लुक के लिए हैं परफेक्ट

ऑफ व्हाइट बीड ड्राप लिंक चेन ब्रेसलेट

आपके लिए इस तरह के ट्रेंडी ऑफ व्हाइट बीड ड्राप लिंक चेन ब्रेसलेट भी परफेक्ट रहेंगे, जिसे आप ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से खरीद सकती हैं या नजदीकी बाजार में भी आपको इस तरह के चेन ब्रेसलेट डिजाइंस आसानी से मिल जाएंगे। इसे आप अपने ऑफिस में पहनकर ऑफिस लुक को और बेहतर बना सकती हैं।

चेन लिंक ब्रेसलेट 3 सेट

अगर आप अपने ऑफिस में स्टाइलिश और परफेक्ट लुक पाना चाहती हैं या फिर कॉलेज में पहनने के लिए हैंड एक्सेसरीज देख रही हैं, तो आपके लिए इस तरफ का चेन लिंक ब्रेसलेट 3 सेट भी परफेक्ट रहेगा, जो हाथों की खूबसूरती को बढ़ाने के साथ-साथ डिफरेंट लुक देने में भी मदद करेगा।

यह भी पढ़ें- Evil Eye Bracelet Designs: कॉलेज और ऑफिस वियर के लिए परफेक्ट हैं ईविल आई ब्रेसलेट्स; देखें 5 डिजाइंस

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit : myntra/Designs & You/Jewels Galaxy/The Pari