साड़ी पहनना भारतीय महिलाओं की पहली पसंद होती हैं, लेकिन एक ही साड़ी को बार-बार पहनने का मन नहीं करता है। अगर आप भी एक साड़ी को कई बार पहन चुकी हैं और आप इसे दुबारा पहनने का मन नहीं हो रहा है, तो इस साड़ी को किसी को देने के बजाय आप इससे खूबसूरत दुपट्टे तैयार कर सकती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी लेस डिजाइंस बताएंगे, जिन्हें आप पुरानी बनारसी साड़ी की बॉर्डर पर लगाकर इससे दुपट्टा बना सकती हैं।
बैंगनी बनारसी रेशम बॉर्डर लेस
अगर आपके पास भी बहुत पुरानी बनारसी साड़ी है और आप उस साड़ी को बार-बार नहीं पहन पा रही हैं, तो आप इसका इस्तेमाल कर एक खास दुपट्टा तैयार कर सकती हैं। इसे बनाने के लिए आपको कुछ हिस्सा साड़ी का दुपट्टे की साइज में काटना होगा, उसके बाद उसके ऊपर आप इस तरह की बैंगनी बनारसी रेशम बॉर्डर लेस लगा सकती हैं।
इंडियन एम्ब्रोइडरी लेस ट्रिम्स
अगर आपकी सालों पुरानी बनारसी साड़ी अब पहनने में नहीं आ रही है, तो आप उस साड़ी से खास दुपट्टा तैयार कर सकती हैं। इसके लिए आप साड़ी के अच्छे वाले हिस्से को दुपट्टे की साइज में काट कर उस पर इंडियन एम्ब्रोइडरी लेस को बॉर्डर पर लगाकार खूबसूरत दुपट्टा घर बैठे बना सकती हैं।
ब्राउन हैवी ओल्ड जरी बॉर्डर लेस
अगर आप भी बनारसी साड़ी से दुपट्टा बनाने का सोच रही हैं, लेकिन इसकी बॉर्डर पर लगाने के लिए लेस की तलाश में हैं, तो अब आप इस तरह की ब्राउन हैवी ओल्ड जरी बॉर्डर लेस को चुन सकती हैं। ऐसी लेस आपके दुपट्टे को और खास और हैवी लुक देने में मदद करेगी। इस तरह की डिजाइनर लेस को आप नजदीकी बाजार में लेस की दूकान से खरीद सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Banarasi Lehenga Design: बनारसी साड़ी नहीं हर फंक्शन में काम आएंगे ये 4 बनारसी लहंगे, दिखेंगी भीड़ से हटके
ब्लैक एंड गोल्ड स्कैलप्ड लेस
बनारसी साड़ी से दुपट्टा बनाते वक्त आप इस तरह की ब्लैक एंड गोल्ड स्कैलप्ड लेस का इस्तेमाल कर सकती हैं। ऐसी लेस आजकल दुपट्टे पर लगाने के लिए बहुत इस्तेमाल की जा रही है। इस तरह की लेस को बनारसी दुपट्टे पर लगाने से दुपट्टे को एक हैवी और स्लीक लुक मिलता है। ऐसे में आप घर बने इस दुपट्टे को अपने किसी भी कंट्रास्ट बनारसी लहंगे के साथ शामिल कर सकती हैं।
मगम वर्क लेस बॉर्डर
पुरानी बनारसी साड़ी को काटकर आप दुपट्टा बना सकती हैं। ऐसे में बनारसी दुपट्टे को फ्यूजन और थोड़ा मॉडर्न टच देने के लिए आप उसके पल्लू के दोनों किनारों पर मगम वर्क बॉर्डर लेस लगाएं। सफेद मोती वर्क और गोल्डन धागे के साथ बनी यह लेस बनारसी दुपट्टे के साथ खूबसूरत और रिफ्रेशिंग लग सकता है।
यह भी पढ़ें- Lace Designs: नेकलाइन से लेकर स्लीव्स तक, सिंपल आउटफिट को खूबसूरत बनाएंगे ये लेस डिजाइंस, जानें कैसे करें पसंद
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit : pinterest/AKRITHI.COM/Hitu Pandya/RYBBON GARMENTS/Etsy/Harigana/Rafael Patiño
