सुहागिन महिलाओं के लिए हरतालिका तीज का त्योहार अटूट आस्था, भक्ति और खुशियों का प्रतीक माना जाता है। शास्त्रों में इस खास दिन का बड़ा महत्व है। इस दिन महिलाएं माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा के लिए पूरे विधि-विधान से व्रत रखने के साथ-साथ सोलह श्रृंगार भी करती हैं। श्रृंगार में जब तक चूड़ियां और कंगन न हों, तब तक लुक पूरा नहीं होता। अगर आप भी इस साल हरतालिका तीज पर भीड़ से अलग दिखना चाहती हैं, तो साड़ी से लेकर सूट तक किसी भी आउटफिट के साथ ट्रेंडी मिरर वर्क कंगन ट्राई कर सकती हैं।
हरतालिका तीज के लिए ट्रेंडी मिरर वर्क कंगन डिजाइंस
मिरर वर्क कंगन हाथों की सुंदरता को बढ़ाने के साथ ही आउटफिट को अट्रैक्टिव बनाते हैं। आइए देखते हैं इस खास मौके पर पहनने के लिए सबसे बेस्ट मिरर वर्क कंगन डिजाइंस -
1. राजस्थानी मिरर थ्रेड एंड कंगन सेट
अगर आप इस साल हरतालिका तीज पर पारंपरिक राजस्थानी आउटफिट पहनने का सोच रही हैं, तो परफेक्ट एथनिक वाइब पाने के लिए इस तरह का खूबसूरत राजस्थानी थ्रेड एंड मिरर कंगन सेट ट्राई कर सकती हैं। यह डिजाइन पहनने में काफी हल्का और दिखने में बहुत सुंदर लगता है।
(image credit: myntra/Taasha Craft)
2. लटकन और घुंघरू वाले मिरर वर्क कंगन
हरतालिका तीज के दिन अगर आप थोड़ा ब्राइडल और रॉयल लुक पाना चाहती हैं, तो आपके लिए लटकन और घुंघरू वाले कंगन सबसे बेस्ट हो सकते हैं। ऐसे कंगन आप ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट्स से आसानी से खरीद सकती हैं। इन्हें आप सिल्क साड़ी या हैवी बनारसी सूट के साथ पेयर कर सकती हैं।
(image credit: myntra/leshya)
3. मेटल और कट-वर्क मिरर चूड़ा सेट
आजकल मेटल और कट-वर्क मिरर चूड़ा सेट भी काफी ज्यादा ट्रेंड में हैं। फैशनेबल लुक पाने के लिए आप इस तरह का चूड़ा सेट ट्राई कर सकती हैं। मेटल फ्रेम में जड़े छोटे-छोटे मिरर आपके हाथों की खूबसूरती बढ़ा देंगे। यह डिजाइन कभी भी आउट ऑफ फैशन नहीं होता। इसे आप शरारा या गरारा सूट के साथ पहनकर मिनिमलिस्टिक लुक पा सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Golden Polish Daily Wear Kangan: रोजाना पहनने के लिए बेस्ट हैं ये गोल्डन पॉलिश कंगन, हाथों की बढ़ेगी खूबसूरत
(image credit: amazon/N.s.h creation)
4. वेलवेट बेस स्टोन एंड मिरर वर्क कंगन
अगर आपको वेलवेट की चूड़ियां पहनना बहुत पसंद है, तो हरतालिका तीज के खास मौके पर वेलवेट बेस स्टोन एंड मिरर वर्क कंगन पहन सकती हैं। यह कंगन डिजाइन आपके सिंपल सूट को भी अट्रैक्टिव बना सकता है। आप अपने कपड़ों के मैचिंग कलर की वेलवेट चूड़ियों के आगे-पीछे ऐसे मिरर वर्क कंगन लगाकर सेट बना सकती हैं।
(image credit: myntra/THE COMFORT)
मिरर वर्क कंगन से मिलेगा स्टाइलिश लुक
हरतालिका तीज पर मिरर वर्क कंगन पहनने से न सिर्फ आपको परफेक्ट और स्टाइलिश लुक मिलेगा बल्कि इसके और भी फायदे हैं। जैसे -
- मिरर वर्क वाले कंगन किसी भी रंग की साड़ी या सूट के साथ आसानी से मैच हो जाते हैं।
- ये बहुत ही कम दाम में आपको एक एलीगेंट और रॉयल लुक देने में मदद करते हैं।
- इन्हें आप अलग-अलग तरह की चूड़ियों के साथ मिलाकर हैवी चूड़ा सेट तैयार कर सकती हैं।
निष्कर्ष: हरतालिका तीज पर अगर आप हैवी सूट या साड़ी पहनने वाली हैं, तो अपने लुक को नया और स्टाइलिश मेकओवर देने के लिए ऊपर बताए गए इन लेटेस्ट मिरर वर्क कंगनों को ट्राई कर सकती हैं। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
-1788766695853_m.webp)