भारतीय पारंपरिक पहनावे की बात हो, तो साड़ी के अलावा सलवार सूट का भी प्रमुखता से जिक्र होता है। कोई भी खास फंक्शन हो, सलवार सूट महिलाओं की पहली पसंद होता है। यह न केवल पहनने में स्टाइलिश लगता है, बल्कि बेहद आरामदायक भी होता है। बात करें प्लेन सलवार सूट की, तो पूरी तरह से प्लेन सूट कभी-कभी थोड़ा साधारण लगता है। ऐसे में अगर आप इस साल रक्षाबंधन पर ज्यादा पैसा खर्च किए बिना परफेक्ट लुक पाना चाहती हैं, तो राजस्थान के पारंपरिक बंधेज लहरिया दुपट्टे आपके लिए बेस्ट रहेंगे।

प्लेन सूट के साथ पेयर करें लहरिया दुपट्टे के ये 3 ट्रेंडी पैटर्न्स

इस साल रक्षाबंधन पर अगर आप भी अपने एथनिक लुक को नया ट्विस्ट देना चाहती हैं, तो प्लेन सूट के साथ लहरिया दुपट्टे के ये 3 लेटेस्ट और ट्रेंडिंग पैटर्न्स जरूर ट्राई करें -

1. मल्टीकलर गोटा-पट्टी वर्क लहरिया दुपट्टा

मल्टीकलर दुपट्टे आपके पूरे लुक में चार चांद लगा देते हैं। इसे आप प्लेन कॉटन या सिल्क सूट के साथ पेयर करके अपनी खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। इस तरह का मल्टीकलर लहरिया दुपट्टा आपको ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट्स पर आसानी से मिल जाएगा। तिरछी धारियों और सुनहरे गोटा-पट्टी वर्क के साथ तैयार यह दुपट्टा आपके रक्षाबंधन लुक को बेहद अट्रैक्टिव बना देगा।

  • स्टाइल करने का तरीका: अगर आपके पास कोई प्लेन सफेद, ऑफ-व्हाइट या काले रंग का सूट है, तो उसके साथ इस दुपट्टे को पेयर करें।
  • इसके साथ आप मल्टीकलर झुमके या लाइटवेट गोटा-पट्टी इयररिंग्स पहन सकती हैं।  
(image credit: myntra/NAYE RANG)

2. बंधेज-लहरिया फ्यूजन पैटर्न दुपट्टा

रक्षाबंधन पर आप प्लेन सलवार सूट या प्लेन कुर्ती-प्लाजो सेट के साथ इस बंधेज-लहरिया फ्यूजन पैटर्न दुपट्टे को कैरी कर सकती हैं। इसे पेयर करके आप कम खर्च में हैवी और रॉयल लुक पा सकती हैं। अगर आप एथनिक के साथ मॉडर्न टच चाहती हैं, तो यह दुपट्टा प्लेन सूट के साथ पहनने के लिए बेस्ट चॉइस हो सकता है।

  • स्टाइल करने का तरीका: बंधेज-लहरिया दुपट्टा और प्लेन सूट के साथ आप स्टेटमेंट ऑक्सिडाइज्ड झुमकियां पहन सकती हैं।
  • गॉर्जियस लुक पाने के लिए आप बालों की लंबी चोटी बनाकर उसमें परांदा भी लगा सकती हैं।  
(image credit: myntra/Varanga)

3. बनारसी बांधनी दुपट्टा

इन दिनों बनारसी फैब्रिक का क्रेज महिलाओं के बीच काफी तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में रक्षाबंधन के दिन आप किसी भी प्लेन सूट के साथ इस खूबसूरत बनारसी बांधनी दुपट्टे को पेयर करके परफेक्ट लुक पा सकती हैं। इसे आप प्लेन सलवार सूट के अलावा प्लेन अनारकली या लॉन्ग फ्लेयर्ड सूट के साथ भी मैच कर सकती हैं।

  • स्टाइल करने का तरीका: दुपट्टे को दोनों कंधों पर लेकर कमर पर एक एथनिक फैब्रिक या मेटल बेल्ट की मदद से स्टाइल कर सकती हैं।
  • इसके साथ हैवी नेकलेस पहनने के बजाय सिंपल पर्ल डिजाइन वाली मोती माला चुनें।  
(image credit: pinterest/Luxurionworld) 

लहरिया दुपट्टा कैरी करते समय इन बातों का रखें ध्यान -

लहरिया दुपट्टे पेयर करते समय आपको कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए। जैसे - 

  • लहरिया दुपट्टे से परफेक्ट और क्लीन लुक पाने के लिए आप दुपट्टे को एक कंधे पर प्लीट्स बनाकर पिन कर सकती हैं।
  • अपने फेस्टिव लुक को और निखारने के लिए आप मिरर-वर्क वाली राजस्थानी मोजड़ी या पंजाबी जूती पहन सकती हैं।
  • इन सभी चीजों के अलावा आप हाथ में मैचिंग एम्ब्रॉयडर्ड पोटली बैग भी कैरी कर सकती हैं।

इस फेस्टिव सीजन आप किसी भी प्लेन सूट के साथ इन 3 ट्रेंडी लहरिया दुपट्टों को मैच करके पहन सकती हैं। इनके साथ सही एक्सेसरीज पेयर करें और अपने राखी लुक को कंप्लीट बनाएं। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।