यंग और अट्रैक्टिव दिखना हर किसी को पसंद होता है। बात चाहे डेली वियर की हो या किसी खास फंक्शन की, हर कोई अपने लुक में फ्रेश और एलिगेंट नजर आना चाहता है, लेकिन कई बार अनजाने में की गई कुछ छोटी-छोटी फैशन मिस्टेक्स पूरे लुक को खराब कर देती हैं। इससे कुछ लोग समय से पहले ही उम्रदराज दिखने लगते हैं। खासकर महिलाओं द्वारा की गई कुछ फैशन मिस्टेक्स उन्हें अपनी असली उम्र से ज्यादा बड़ा दिखाती हैं।

इन 4 फैशन मिस्टेक  से बचें

कपड़ों की सही समझ होना बेहद जरूरी है, नहीं तो पूरा स्टाइल बिगड़ने में देर नहीं लगती। अगर आप भी कुछ कपड़े पहनने के बाद ज्यादा उम्र की महसूस करती हैं या किसी कपड़े में आपको लगता है कि आप बहुत ज्यादा बड़ी दिख रही हैं, तो ऐसा कुछ गलतियों की वजह से हो सकता है। आइए जानते हैं इन 4 मिस्टेक्स के बारे में।

1. जरूरत से ज्यादा ढीले-ढाले कपड़े न पहनने

आजकल ओवरसाइज्ड कपड़ों का काफी ट्रेंड चल रहा है, लेकिन जरूरत से ज्यादा ढीले-ढाले कपड़े आपके लुक को खराब कर सकते हैं। कुछ ढीले कपड़ों में आप अपनी ओरिजिनल उम्र से भी ज्यादा दिख सकती हैं। ऐसे में आप जब भी अपने लिए कपड़े खरीदें, तो ध्यान रहे कि कपड़े आपकी सही साइज के हों, बहुत ज्यादा बड़े और लंबे न हों। गलत फिटिंग की वजह से आप कंफर्टेबल लुक भी क्रिएट नहीं कर पाएंगी। यह मिस्टेक आपके पूरे लुक का ग्रेस खत्म कर देती है, इसलिए सही साइज और सही फिटिंग होना बहुत जरूरी है।

2. बंद गले या गलत नेकलाइन वाले कपड़े न चुनें

कई बार महिलाएं बहुत ज्यादा बंद गले के कपड़े पहन लेती हैं, इस वजह से भी उनकी उम्र ज्यादा दिखने लगती है। हालांकि, बंद गले के कपड़े कोई फैशन मिस्टेक नहीं हैं, लेकिन ये हर किसी पर सूट नहीं करते हैं। इससे गर्दन छोटी दिखती है और शरीर का ऊपरी हिस्सा भारी नजर आने लगता है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो आप बंद गले के कपड़े पहनने से बचें।

यह भी पढ़ें- Dusky Brides Ke Liye Best Lehenga Colours: डस्की स्किन टोन ब्राइड के लिए बेस्ट हैं ये लहंगा कलर्स, देखें डिजाइंस

3. स्किन टोन के हिसाब से गलत रंग चुनना

तीसरी और सबसे जरूरी बात यह है कि कई बार महिलाएं सिर्फ अपनी पसंद के चक्कर में गलत रंग के कपड़े चुन लेती हैं। ऐसा करना आपके लुक को बेकार कर देगा और आप अपनी उम्र से ज्यादा बड़ी दिखने लगेंगी। क्योंकि कई बार स्किन टोन अलग होने की वजह से कुछ कलर्स चेहरे पर परफेक्ट नहीं बैठते हैं और इससे लुक भी डल दिखने लगता है। ऐसे में आप अपनी पसंद के कारण किसी भी ऐसे कलर के कपड़े न खरीदें, जो आपके ऊपर सूट ही न हों।

4. कपड़ों के साथ गलत फुटवियर पेयर करना

फुटवियर हमें फैशनेबल दिखने में बहुत मदद करते हैं। ऐसे में अगर आप किसी खास मौके पर जा रही हैं और चाहती हैं कि आपके लुक में कोई फैशन मिस्टेक न हो, तो कपड़ों पर ध्यान देने के साथ ही आप फुटवियर का भी ख्याल रखें। मौके और कपड़ों के हिसाब से ही सही चप्पल या हील्स का चुनाव करना आपको फैशनेबल और यंग बनाए रखेगा।

यह भी पढ़ें- ये फैशन मिस्टेक्स आपको दिखा सकते हैं मोटा

हमेशा यंग और अट्रैक्टिव दिखना हर किसी को पसंद होता है, लेकिन कुछ गलतियां उम्र से बढ़ा दिखा देती है। ऐसे में आप भूलकर भी ऊपर बताई गई इन 4 गलतियों को करने से बचें।  

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit :  magnific