ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी को अगर सही तरीके से पहना जाए, तो यह केवल इंडियन नहीं बल्कि वेस्टर्न आउटफिट के साथ भी अच्छे से मैच हो जाती है। इस तरह की ज्वेलरी का ट्रेंड पिछले कुछ सालों से तेजी से बढ़ा है। इसे ज्यादातर कपड़ों के साथ मैच किया जा सकता है, इसलिए महिलाएं ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी के अलग-अलग डिजाइन ऑप्शन खोजती हैं। आपको भी अगर ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी पहनना पसंद है, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इसे किस तरह से कपड़ों के साथ मैच करना है और स्टाइल करना है, इसके बारे में विस्तार से बताएंगे।

ऑक्सीडाइज्ड झुमके कैसे स्टाइल करें? (Oxidized Jhumka Wearing Tips)

आप ऐसे झुमके सिंपल कुर्ती, कॉटन साड़ी या अनारकली सूट के साथ मैच कर सकती हैं। आपके कपड़ों में अगर ज्यादा वर्क नहीं है, तो सिंपल आउटफिट को रॉयल लुक देने के लिए ऐसे झुमके पहनें। हालांकि, अगर आप बड़े ऑक्सीडाइज्ड झुमके पहन रही हैं तो इसके साथ आपको गले में भी ऑक्सीडाइज्ड भारी नेकलेस नहीं पहनना चाहिए। साथ ही इस तरह के झुमके साथ आप अपने बालों का बन सकती हैं। इससे डिजाइन आपके चेहरे पर अच्छे से खिलकर आता है। ऑफिस या कॉलेज के लिए छोटे झुमके अच्छे रहते हैं।

ऑक्सीडाइज्ड नेकलेस या चोकर कैसे स्टाइल करें?

आजकल महिलाएं लॉन्ग स्कर्ट या जींस टॉप के साथ भी ऑक्सीडाइज्ड नेकलेस पहनने लगी हैं। हालांकि, नेकलेस पहनते समय आपको गले के डिजाइन और कपड़े के रगं पर ध्यान देना चाहिए। ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी प्लेन रंग के कपड़ों पर ज्यादा जचते हैं। ब्लैक ड्रेस या व्हाइट शर्ट के साथ नेकलेस या चोकर पहनने का ट्रेंड काफी चल रहा है। आउटफिट का गला डीप या बोट नेक है, तो चोकर का चुनाव करना ज्यादा अच्छा रहता है।

इसे भी पढ़ें- Indo Western Trend: स्टाइलिश आउटफिट के साथ इंडियन ज्वेलरी को ऐसे करें पेयर

  • ध्यान रखें कि अगर आप भारी ऑक्सीडाइज्ड नेकलेस पहन रही हैं, तो कान में भारी झुमका न पहनें। प्रिंटेड कपड़ों के बजाय सादे कपड़ों के साथ ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी पहनना ज्यादा अच्छा लगेगा।

image credit- ZiyansFashion/flipkart

ऑक्सीडाइज्ड चूड़ियां और कड़े

ऑक्सीडाइज्ड चूड़ियां आजकल जींस के साथ भी पहनी जा रही हैं। कॉटन कुर्ती, लहंगा, इंडो-वेस्टर्न ड्रेस के सथ भी महिलाएं इसका कॉम्बिनेशन बनाती हैं। हालांकि, आप अगर इस तरह की चूड़ियां या कड़े पहन रही हैं, तो एक ही हाथ में पहनना अच्छा ऑप्शन है। दोनों हाथों में बहुत ज्यादा चूड़ियां पहनने से यह ओवर नजर आने लगेगा।

image credit- Roopsitraders/flipkart

इन ज्वेलरी डिजाइन के साथ-साथ ऑक्सीडाइज्ड रिंग्स भी आजकल काफी ट्रेंड में है। बड़ी ऑक्सीडाइज्ड रिंग्स सिंपल आउटफिट के साथ ज्यादा जचती है। हालांकि, एक हाथ में आपको एक रिंग पहनना ही ज्यादा अच्छा लुक देगा।

इसे भी पढ़ें- सावन से पहले चुन लें 5 ट्रेंडी मल्टी-स्ट्रैंड बिछिया डिजाइंस, यहां देखें लेटेस्ट कलेक्शन

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit : magnific