शादी का हर फंक्शन दुल्हन के लिए बेहद खास होता है, लेकिन मेहंदी की रस्म की बात ही कुछ अलग होती है। हरी-भरी मेहंदी, रंग-बिरंगे फूल, संगीत और डांस इस दिन को हमेशा के लिए यादगार बना देते हैं। ऐसे मौके पर हर होने वाली दुल्हन चाहती है कि उसका लुक सबसे खास और खूबसूरत नजर आए। देखा जाए तो, आजकल की मॉडर्न दुल्हिया अब साड़ी नहीं पहनना चाहती हैं ऐसे में अब चिंता करने की जरूरत नहीं है।
मेहंदी आउटफिट्स के 5 शानदार आइडिया देखें यहां
यहां आपको 5 ऐसे ट्रेंडी आउटफिट के बारे में आइडिया मिलेगा जो पूरे दिन आपको आरामदायक रखने के साथ-साथ स्टाइलिश और फैशनेबल दिखाने में भी मदद करेंगे।
1. मनमोहक ब्राइडल लुक के लिए ट्राई करें फ्लोरल लहंगा सेट
अगर आप अपनी मेहंदी सेरेमनी में ट्रेडिशनल और मॉडर्न स्टाइल का खूबसूरत मेल चाहती हैं, तो फ्लोरल लहंगा सेट चुन सकती हैं। हल्के फैब्रिक पर बने रंग-बिरंगे फूलों के प्रिंट आपके लुक को बेहद फ्रेश और आकर्षक बनाने में मदद कर सकते हैं। आप इसके साथ मैचिंग या कॉन्ट्रास्टिंग ब्लाउज और हल्का दुपट्टा आपके पूरे लुक को निखारने में मदद करेंगे। पिस्ता ग्रीन, लाइट ग्रीन, लैवेंडर और बेबी पिंक जैसे रंग मेहंदी के मौके पर काफी खूबसूरत लग सकते हैं।
टिप्स: इस आउटफिट के साथ फ्लोरल ज्वेलरी, कम मेकअप और खुले या हल्के कर्ली बाल आपके लुक को और भी खास बना सकते हैं। खास बात यह है कि लहंगे में आप आसानी से डांस और मस्ती भी कर सकती हैं।
2. स्टाइलिश शरारा सेट में आप दिखेंगी सबसे खास
साल 2026 की मेहंदी फंक्शन में अगर आप कुछ ऐसा पहनना चाहती हैं जो दिखने में शाही होने के साथ-साथ आरामदायक भी हो, तो शरारा सेट से बेहतर भला क्या होगा। इसका फ्लेयर्ड पैंट और आरामदायक कुर्ती आपके पूरे लुक को शानदार बनाने में मदद करेगा और आप आराम से इसे पहन कर चल-फिर सकती हैं या डांस कर सकती हैं। आजकल गोटा-पट्टी, मिरर वर्क, सीक्विन या हल्की कढ़ाई वाले Sharara Dress काफी लोकप्रिय हो रहे हैं, जिन्हें चुना जा सकता है।
टिप्स: इसके साथ आप बड़े झुमके और मांगटीका स्टाइल कर सकती हैं। अगर आप अपने लुक में थोड़ा और ग्लैमर जोड़ना चाहती हैं, तो शरारा के साथ शॉर्ट कुर्ती और हैवी दुपट्टा कैरी कर सकती हैं।
3. मॉडर्न अंदाज पाने के लिए ट्राई कर सकती है, कॉर्ड-सेट वाला लुक
आपको बता दें, आजकल को-ऑर्ड सेट्स का फैशन ब्राइडल वॉर्डरोब में भी तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। अगर आप मेहंदी के लिए कुछ हल्का, आरामदायक और ट्रेंडी पहनना चाहती हैं, तो इसे चुना जा सकता है। मैचिंग टॉप और बॉटम का यह कॉम्बिनेशन आपको काफी क्लासी लुक दे सकता है। आप प्रिंटेड पैंट के साथ क्रॉप टॉप, पेप्लम टॉप या एम्ब्रॉयडर्ड जैकेट चुन सकती हैं।
टिप्स: इस आउटफिट को खूबसूरत बनाने के लिए आप फ्लोरल मांगटीका, हल्के कंगन और स्टाइलिश इयररिंग्स पहन सकती हैं। यह लुक उन दुल्हनों के लिए खास रहेगा जो अपनी मेहंदी सेरेमनी में ट्रेडिशनल स्टाइल से थोड़ा हटकर मॉडर्न फैशन चाहती हैं।
4. नए जमाने वाले लुक के लिए पहनें धोती पैंट और क्रॉप टॉप
क्या आप भी Gen Z दुल्हनिया है और अपनी मेहंदी सेरेमनी में सबसे हटकर और यूनिक दिखना चाहती हैं तो धोती पैंट के साथ क्रॉप टॉप या पेप्लम टॉप पहन सकती हैं। आपको बता दें, यह आउटफिट पारंपरिक लुक में मॉडर्न टच जोड़ने का काम करता है। धोती पैंट का अनोखा डिजाइन और क्रॉप टॉप का स्टाइलिश अंदाज आपके लुक को बेहद फैशनेबल बना सकता है।
टिप्स: इसके साथ ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी और चांदबाली पहन सकती हैं और साथ में एथनिक फुटवियर कैरी करना सही रहेगा। अगर आप अपने लुक को और आकर्षक बनाना चाहती हैं, तो इसके साथ एक खूबसूरत श्रग भी कैरी कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Anarkali Suit Designs: सिंपल से लेकर हैवी लुक तक के लिए परफेक्ट हैं अनारकली सूट, देखें लेटेस्ट डिजाइंस
5. सदाबहार अनारकली सूट में दिखेंगी आकर्षक और खूबसूरत
जो दुल्हनें ज्यादा भारी आउटफिट पहनने से बचना चाहती हैं, उनके लिए अनारकली सूट एक शानदार विकल्प हो सकता है। इसकी खूबसूरत फ्लेयर और आकर्षक डिजाइन आपको बेहद आकर्षक लुक देने में मदद करेंगे। खासकर अगर अनारकली पर फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी, मिरर वर्क या हल्की गोटा-पट्टी का काम किया हो, तो आपका मेहंदी लुक और भी निखरकर सामने आ सकता है।
टिप्स: आप चाहें तो अनारकली के साथ मैचिंग दुपट्टा और बड़े इयररिंग्स पहन सकती हैं। वहीं, मेहंदी में डार्क ग्रीन नहीं पहनना तो आप पेस्टल ग्रीन, लेमन येलो, बेबी पिंक और मिंट ब्लू जैसे रंग को भी ट्राई कर सकती हैं जो काफी अलग दिखा सकता है।
आप भी अपनी पसंद के आउटफिट्स को ट्राई करके मेहंदी में स्टाइलिश लुक पा सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
