भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन कुछ ही दिनों में आने वाला है। पारंपरिक साड़ियों और भारी-भरकम अनारकली सूट्स का जमाना हमेशा रहता है, लेकिन अगर आप इस रक्षाबंधन कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं, तो आपके लिए कुछ कॉटन-सिल्क को-ऑर्ड सेट्स बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं आपके लिए कौन से बेस्ट हो सकते हैं।

3 ट्रेंडी को-ऑर्ड सेट्स

कॉटन-सिल्क फैब्रिक हल्का और हवादार होता है, लेकिन पहनने पर रिच और रॉयल लुक देता है। ऐसे में नीचे बताएं गए 3 लेटेस्ट कॉटन-सिल्क को-ऑर्ड सेट्स आप ट्राई कर सकती हैं।

1. पिंक फ्लोरल प्रिंट कॉलर नेकलाइन कॉटन सिल्क को-ऑर्ड सेट

अगर आपको सिंपल और सोबर लुक पसंद है, तो इस साल रक्षाबंधन के दिन आप फूल स्लीव्स फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी वाला कॉटन-सिल्क को-ऑर्ड सेट ट्राई कर सकती हैं। ऐसे को-ऑर्ड सेट फेस्टिवल पर पहनने के लिए परफेक्ट हो सकते है। कॉलर नेकलाइन और एम्ब्रॉयडरी का एथनिक टच मिलकर बेहद क्लासिक कॉम्बिनेशन बनाते हैं। ऐसे में यह सेट न सिर्फ आपको स्टाइलिश लुक देगा, बल्कि इसे पहनकर आप आरामदायक महसूस कर सकती हैं।

लुक को कैसे करें कंप्लीट: इस सेट के साथ कानों में हैवी चांदबाली या झुमके पहनें। फुटवियर में आप जयपुरी मोजरी कैरी कर सकती हैं। 

2. पिंक कलर मंदारिन नेकलाइन सिल्क को-ऑर्ड सेट

रक्षाबंधन के मौके पर पहनने के लिए पिंक प्रीमियम ट्वाइलाइट सिल्क को-ऑर्ड सेट बेस्ट चॉइस हो सकता है। मंदारिन नेकलाइन के साथ तैयार किया गया यह आउटफिट एक खूबसूरत एथनिक लुक बनाता है। यही नहीं इस तरह के को-ऑर्ड आपको एथनिक के साथ-साथ इंडो-वेस्टर्न वाइब भी देते हैं।

लुक को कैसे करें कंप्लीट: इसके साथ हाथों में स्टेटमेंट कड़े और ब्लॉक हील्स पहनकर अपने लुक को और भी आकर्षक बनाया जा सकता है।    

यह भी पढ़ें- Co-ord Set for Office: जींस-टॉप छोड़ें और ऑफिस के लिए चुनें ये कंफर्टेबल और क्लासी को-ऑर्ड सेट, गर्मी के लिए भी हैं बेस्ट

3. बेज रंग का कढ़ाई वाला को-ऑर्ड सेट

इस साल रक्षाबंधन पर भीड़ से हटके दिखने के लिए आप इस खूबसूरत बेज रंग का पत्ती और फूलों की कढ़ाई वाला को-ऑर्ड सेट ट्राई कर सकती हैं। सिंपल और गॉर्जियस लुक की चाहत रखने वाली महिलाओं के लिए यह परफेक्ट हो सकता है। इसमें स्लीव्स को अलग तरीके से डिजाइन किया गया है, जो एथनिक फैशन में चार चांद लगा देता है।

लुक को कैसे करें कंप्लीट: इस आउटफिट के साथ बालों में मेसी बन बना सकती हैं, मिनिमल मेकअप और साथ में छोटा सा पोटली बैग कैरी करें। फुटवियर में आप जूती या फ्लैट्स पहन सकती हैं। 

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर स्टाइल के साथ कम्फर्ट पाने के लिए आप भी ऊपर बताएं गए 3 को-ऑर्ड सेट्स को ट्राई कर अपनी खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। ऐसे में इस बार साड़ी और भारी सूट छोड़कर इन ट्रेंडी डिजाइंस में से अपना पसंदीदा पैटर्न चुनें और अपने फेस्टिव लुक को खास बनाएं।    

यह भी पढ़ें- Cotton Co-ord Set for Summer: नौतपा की भीषण गर्मी में भी बॉडी को कूल रखेंगे ये कॉटन को-ऑर्ड सेट्स, ट्रेवल और ऑफिस के लिए भी हैं बेस्ट

यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से। 

Image Credit :  nykaafashion/gharana/zolo/kaftanize