अधिकतर शादीशुदा महिलाएं और ऐसी महिलाएं, जिन्हें एथनिक और ट्रेडीशनल आउटफिट पहनने का बहुत शौक होता है। वह अपने आउटफिट के साथ एक से एक ज्वेलरी शामिल करती हैं, लेकिन अब आप कुछ लेटेस्ट और स्मॉल साइज के घुंघरू कमरबंद को शामिल कर अपनी खूबसूरती को दोगुना कर सकती हैं।
डबल फ्लावर डिजाइन स्माल कमरबंद
अगर आप किसी खास फंक्शन या इवेंट में जा रही हैं और साड़ी या किसी भी तरह का एथनिक या ट्रेडीशनल आउटफिट पहन रही हैं, तो आप इस तरह के कमरबंद को शामिल कर सकती हैं। ऐसे कमरबंद के डिजाइंस इन दिनों अधिकतर महिलाओं को पसंद आ रहे हैं, जो आपके लिए भी परफेक्ट हो सकते हैं।
फिलीग्री वर्क सिल्वर स्माल कमरबंद डिजाइन
आप चाहें, तो भीड़ से हटकर दिखने के लिए और अपने लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए जींस टॉप या किसी भी स्कर्ट, कुर्ते के साथ इस तरह के स्मॉल साइज कमरबंद को शामिल कर सकती हैं। ऐसे कमरबंद के डिजाइंस आपको नजदीकी बाजार में किसी भी ज्वेलरी शॉप पर मिल जाएंगे। आप इसे चांदी में सुनार के यहां बनवा सकती हैं।
लटकती घंटी वाला स्माल
आपके लिए इस तरह का स्मॉल साइज कमरबंद डिजाइन भी परफेक्ट हो सकता है, जो आपके पूरे लुक को अट्रैक्टिव और भीड़ से अलग बनाने में मदद करेगा। इस तरह के कमरबंद को आप ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से आसानी से कम खर्चे में खरीद सकती हैं। आप इसे किसी भी तरह के आउटफिट के साथ शामिल कर गॉर्जियस लुक पा सकती हैं।
टेम्पल स्टाइल सिल्वर स्माल कमरबंद
यही नहीं इस तरह का लेटेस्ट और नए डिजाइन वाला कमरबंद भी आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगा, जो न सिर्फ आपको रॉयल लुक देगा, बल्कि इसे पहनकर आप अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेर सकती हैं। इस तरह का कमरबंद किसी भी शादी ब्याह में पहनने के लिए परफेक्ट रहेगा।
सर्कुलर सिल्वर स्माल कमरबंद
अगर आप अपने किसी परिचित के यहां होने वाले प्रोग्राम में जा रही हैं और उस प्रोग्राम में साड़ी या कोई खास आउटफिट पहन रही हैं, तो ज्वेलरी में आप इस तरह के कमरबंद को शामिल कर सकती हैं। यह आपके पूरे आउटफिट को अट्रैक्टिव और डिफरेंट बनाने में मदद करेगा।
यह भी पढ़ें- Silver Kamarbandh Designs: साड़ी में पाना है स्लिम और रॉयल लुक? ट्राई करें चांदी के ये लाइटवेट कमरबंद, देखें डिजाइंस
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : pinterest/Rajitha/Saritha Konda/Sooju Pradhan/Surabhi Garg
