भारतीय संस्कृति में पूजा-पाठ के समय सिर पर दुपट्टा रखने की पुरानी परंपरा है। लहंगे से लेकर सूट तक, सिर पर ओढ़ा हुआ हैवी दुपट्टा पूरे लुक में चार चांद लगा देता है, लेकिन कई बार ये दुपट्टे सिर पर टिकते नहीं हैं और बार-बार खिसकने लगते हैं। खासकर सिल्क, शिफॉन, नेट या ऑर्गेंजा जैसे फिसलने वाले कपड़ों के दुपट्टे संभालना काफी मुश्किल हो जाता है।
सिर पर दुपट्टा टिकाने के 2 आसान टिप्स
अगर पूजा के दौरान झुकते समय या बार-बार आरती करते वक्त दुपट्टा सिर से खिसकने लगता है और आप इससे परेशान रहती हैं, तो इस बार-बार के झंझट से बचने के लिए आप 2 आसान टिप्स आजमा सकती हैं। इससे आपका लुक भी खराब नहीं होगा और आप बिना किसी परेशानी के पूजा में शामिल हो सकेंगी। आइए जानते हैं इन टिप्स के बारे में -
(image credit: pinterest/Sonia)
1. हेयर बैंड और टिक-टैक पिन हैक
आप हेयर बैंड और टिक-टैक पिन दोनों का इस्तेमाल करके दुपट्टे को खिसकने से रोक सकती हैं। सिल्क, शिफॉन और भारी नेट के दुपट्टों को बिना बाल खींचे लंबे समय तक सिर पर टिकाए रखने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें -
- सबसे पहले अपने बालों का जूड़ा या पफ बनाएं। जूड़ा बनाते समय बालों में एक हेयर बैंड लगा लें।
- इसके बाद दुपट्टे को सिर पर रखें और हेयर बैंड के साथ मिलाकर एक या दो टिक-टैक पिन से अच्छे से सेट कर दें।
- इस खास टिप को आजमाकर आप बिना बालों में दर्द या खिंचाव के दुपट्टे को लंबे समय तक टिकाए रख सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Gota Patti Dupatta Designs: गोटा पट्टी वर्क दुपट्टे के इन डिजाइंस को करें स्टाइल, सिंपल सूट में मिलेगा सेलिब्रिटी लुक
2. डबल-साइडेड गारमेंट टेप हैक
अगर आप बालों में हेयर बैंड नहीं लगाना चाहती हैं, तो खुले बालों के साथ भी आप दुपट्टे को सेट कर सकती हैं। इसके लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें -
- आप कपड़ों के लिए आने वाले स्पेशल डबल-साइडेड फैब्रिक टेप का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- इस टेप को दुपट्टे के अंदर वाले बॉर्डर पर चिपकाएं।
- अब टेप का दूसरा हिस्सा सिर के बालों या माथा-पट्टी के पास रखकर हल्के से दबा दें।
- यह टेप बिना किसी पिन के दुपट्टे को बालों से चिपका कर रखता है, जिससे दुपट्टा बार-बार नहीं गिरता।
(image credit: pinterest/Sonia)
इन बातों का रखें खास ध्यान
इन दोनों टिप्स को आजमाते समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखें -
- आपको टिक-टैक पिन्स, हेयर बैंड्स और डबल-साइडेड गारमेंट टेप नजदीकी कॉस्मेटिक या जनरल स्टोर पर आसानी से मिल जाएंगे।
- आप इन्हें ऑनलाइन शॉपिंग ऐप्स की मदद से भी घर बैठे मंगा सकती हैं।
- अगर आप बालों का थोड़ा हैवी जूड़ा बनाती हैं, तो इससे दुपट्टे को टिकाने में और भी ज्यादा आसानी होगी।
यह भी पढ़ें- पुरानी बनारसी साड़ी में लगाएं इस तरह की 5 लेस और बनाएं लॉन्ग दुपट्टा, मिलेगा रॉयल लुक
निष्कर्ष: पूजा-पाठ और पारंपरिक मौकों पर अगर आपका दुपट्टा भी सिर से बार-बार खिसकता है, तो इसे संभालने के लिए आप हेयर बैंड के साथ टिक-टैक पिन और डबल-साइडेड फैब्रिक टेप वाले इन 2 आसान टिप्स को जरूर आजमा सकती हैं। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
-1788782074299_m.webp)