महिलाओं की अलमारी में कुछ मिले या न मिले, लेकिन साड़ियां जरूर मिल जाएंगी। कॉटन से लेकर सिल्क, बनारसी और कांजीवरम तक उनके पास हर वैरायटी की साड़ी देखने को मिलेगी। बात चाहे शादी-ब्याह की हो या किसी खास इवेंट की, उन्हें साड़ी पहनना बहुत पसंद होता है। अगर आप भी साड़ी में लंबी और पतली दिखना चाहती हैं, तो सही फुटवियर का चुनाव बहुत जरूरी होता है। आज हम आपको इस लेख में साधारण सैंडल्स के बजाय 3 ऐसी पॉइंटेड हील्स बताएंगे, जो आपको लंबा ओर स्लिम दिखाने के साथ-साथ साड़ी लुक में चार चांद लगा देंगे।
साड़ी के साथ पहनने के लिए 3 पॉइंटेड हील्स
साड़ी में लंबी और खूबसूरत दिखने के लिए सबसे जरूरी है, सही फुटवियर का चुनाव करना। गलत फुटवियर आपके लुक को खराब भी कर सकता है। ऐसे में नीचे बताई गई इन तीन शानदार पॉइंटेड हील डिजाइंसको चुनकर आप साड़ी में भीड़ से अलग दिख सकती हैं।
1. क्लासिक पॉइंटेड टो स्टिलेटोस
अगर आप किसी खास मौके पर साड़ी पहन रही हैं और लंबी दिखना चाहती हैं, तो आपके लिए क्लासिक पॉइंटेड टो स्टिलेटोस हील्स परफेक्ट हो सकती हैं। इस हील की सबसे बड़ी खासियत इसके आगे की तरफ बनने वाला वी-शेप है, जो आपके पैरों को आकर्षक बनाने के साथ-साथ आपकी बॉडी पोस्चर को भी परफेक्ट दिखाता है।
किस साड़ी के साथ पहनें: इस तरह की हील्स को आप कांजीवरम, चंदेरी या भारी बनारसी साड़ियों के साथ पेयर कर सकती हैं।
(IMAGE CREDIT: nykaa/GNIST)
2. पॉइंटेड पंप हील्स
आजकल पॉइंटेड पंप हील्स बहुत ज्यादा ट्रेंड कर रही हैं। आपको बाजार में ऐसी हील्स के कई साइज़ और पैटर्न्स देखने को मिल जाएंगे। यह कंफर्ट और स्टाइल का एक परफेक्ट कॉम्बिनेशन है। यह हील आगे से पूरी तरह से ढकी हुई होती है और पीछे से अच्छी ग्रिप देती है, जो पैरों को अट्रैक्टिव बनाने में मदद करती है।
किस साड़ी के साथ पहनें: इस तरह की हील्स को आप कॉटन सिल्क या सिल्क ब्लेंड साड़ियों के साथ ट्राई करके एक एलिगेंट लुक पा सकती हैं।
(IMAGE CREDIT: nykaa/GNIST)
3. न्यूड पॉइंटेड हील म्यूल्स
अगर आप न्यूड कलर की कोई साड़ी पहन रही हैं या चाहती हैं कि आपका फुटवियर ज्यादा तड़क-भड़क वाला न दिखे और सिंपल रहे, तो आपके लिए न्यूड पॉइंटेड हील म्यूल्स सैंडल परफेक्ट रहेगी। इससे पैरों की लंबाई हाईलाइट होती है, जिससे आप साड़ी में स्लिम दिखने के साथ-साथ लंबी भी नजर आती हैं। इन्हें कैरी करना बेहद आसान होता है।
किस साड़ी के साथ पहनें: इस तरह की हील्स को आप शिफॉन, जॉर्जेट या प्रिंटेड साड़ियों के साथ स्टाइल कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Black Footwears for Women: ब्लैक फुटवियर के ये 5 ट्रेंडी डिजाइंस बढ़ाएंगे पैरों की खूबसूरती, देखें डिजाइंस
(IMAGE CREDIT: nykaafashion/Sherrif Shoes)
निष्कर्ष: साड़ी में स्लिम और टॉल दिखना अगर आपको भी पसंद है, तो अपने फुटवियर में यह छोटा सा बदलाव कर सकती हैं। अब एक जैसी साधारण फ्लैट्स और पुराने पैटर्न वाली सैंडल्स पहनने के बजाय पॉइंटेड हील्स ट्राई करके अपने पैरों की खूबसूरती बढ़ाएं। इस तरह की हील्स साड़ी के फॉल और लुक को निखारने में मदद करेंगी, जिससे आपको एक ग्रेसफुल और रॉयल लुक मिलेगा। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
(image credit:MAGNIFIC)
