आजकल अलग-अलग तरह की ज्वेलरी का ट्रेंड बहुत बढ़ गया है। ऐसे में महिलाएं इन दिनों सुई धागे इयररिंग्स पहनना ज्यादा पसंद कर रही हैं, लेकिन इन सुई धागों को स्टाइल करते वक्त वे कुछ छोटी-छोटी स्टाइलिंग गलतियां कर देती हैं। अगर आप भी सुई धागा इयररिंग्स पहन रही हैं, तो आज इस लेख में हम आपको कुछ खास चीजों के बारे में बताएंगे, जिनका आपको खास ध्यान रखना चाहिए।

अनारकली सूट के साथ करें पेयर

अगर आप सुई धागा पहनने का सोच रही हैं, तो आपके लिए अनारकली सूट बेस्ट ऑप्शन रहेगा। आप अनारकली सूट के साथ कुछ ट्रेंडी सुई धागे इयररिंग्स शामिल कर अपने लुक को बेहतर और क्लासी बना सकती हैं। आप सुई धागे इयररिंग्स को किसी भी खास फंक्शन या इवेंट में अनारकली सूट के साथ कैरी कर फंक्शन में भीड़ से हटके नजर आ सकती हैं।  

हैवी साड़ियों के साथ भी जचेंगे इयररिंग्स

आप चाहें तो किसी भी तरह की हैवी साड़ी के साथ भी सुई धागा इयररिंग्स को ट्राई कर परफेक्ट लुक पा सकती हैं। ये सुई-धागा इयररिंग्स हैवी साड़ी के साथ आपके लुक को अट्रैक्टिव बना देंगे। अगर आप इन्हें बनारसी या कांजीवरम साड़ी के साथ कैरी करती हैं, तो यह बेहतर टीमअप होगा। इसके साथ आप हाई पोनीटेल कर गॉर्जियस दिख सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Latest Sui Dhaga Earrings Designs: सूट और साड़ी दोनों के लिए बेस्ट हैं ये सुई धागा इयररिंग्स, देखें डिजाइंस

इंडो-वेस्टर्न आउटफिट्स के साथ भी लगेगा शानदार

इंडो-वेस्टर्न आउटफिट के साथ भी आप किसी भी तरह के सुई-धागा इयररिंग्स को कैरी कर सकती हैं। यह आपको स्टाइलिश और परफेक्ट लुक तो देंगे ही, साथ ही आपके चेहरे की खूबसूरती को भी दोगुना करने में मदद करेंगे। आप इसे शर्ट और स्कर्ट या टॉप और स्कर्ट के साथ भी पेयर करके खूबसूरत दिख सकती हैं। इंडो-वेस्टर्न लुक को और शानदार बनाने के लिए आप मिनिमल मेकअप कर सकती हैं।  

अगर आप इन सभी टिप्स को फॉलो करके ऊपर दिए गए कुछ आउटफिट्स के साथ सुई-धागा इयररिंग्स को शामिल करती हैं, तो इससे आपका लुक और भी बेहतर बन सकता है।

यह भी पढ़ें- सूट में भी दिखना है स्टाइलिश, तो करें इसे इन सलवार के साथ टीमअप

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से। 

Image Credit :  magnific