नवरात्रि के 9 दिनों तक बड़ी धूमधाम के साथ गरबा किया जाएगा। डांडिया और गरबा रास के लिए अधिकतर महिलाएं रंग-बिरंगी पारंपरिक चनिया चोली पहनें नजर आएंगी। अगर आप भी अपने लुक को स्टाइलिश बनाना चाहती हैं, तो परफेक्ट गरबा लुक के लिए कुछ ट्रेंडी ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी शामिल कर सकती हैं। यह न सिर्फ दिखने में क्लासी लगती है, बल्कि चनिया चोली के साथ खूब जचेंगी।
डांडिया नाइट्स के लिए 6 ट्रेंडी ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी डिजाइंस
अगर आप भी इस साल डांडिया नाइट पर सबसे अलग और स्टाइलिश दिखना चाहती हैं, तो आइए जानते हैं ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी के इन 6 ट्रेंडी डिजाइंस के बारे में, जिसे आप चनिया चोली के साथ पहन सकती हैं।
हैवी ऑक्सीडाइज्ड झुमके
अगर आप डांडिया नाइट में चनिया चोली के साथ हैवी नेकलेस नहीं पहनना चाहती हैं, तो बड़े साइज के ऑक्सीडाइज्ड झुमके या चांदबालियां पहन सकती हैं। यह चनिया चोली लुक को खास बनाने के साथ कम ज्वेलरी में भी चेहरे की खूबसूरती बढ़ा देंगे।
(image credit:pinterest/Swarna Style)
ट्रेडिशनल माथा पट्टी या बोड़ला
डांडिया नाइट के खास मौके पर अगर आप गुजराती या राजस्थानी टच पाना चाहती हैं, तो आपके लिए इस तरह का ऑक्सीडाइज्ड माथा पट्टी सबसे बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इसे माथे पर लगाते ही यह आपके लुक में चार चांद लगा देंगे।
(image credit:pinterest/yellow chimes)
नोज पिन या नथ
आप ऑक्सीडाइज्ड नोज पिन कैरी कर परफेक्ट गरबा लुक पा सकती हैं। इस तरह की क्लिप-ऑन ऑक्सीडाइज्ड नोज पिन चेहरे की खूबसूरती को दोगुना कर देंगी। अगर आपके नाक में छेद नहीं है, तो भी आप इस तरह की नोज पिन को आसानी से पहन सकती हैं।
(image credit:pinterest/Swadeshi Pitara)
यह भी पढ़ें- ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी पहनने के स्टाइलिश तरीके पढ़ें यहां, हर लुक के साथ परफेक्ट मैच करेगा
हैवी ऑक्सीडाइज्ड चोकर सेट
अगर आपके ब्लाउज का गला डीप या सिंपल है, तो आप चनिया चोली के साथ इस तरह का खूबसूरत हैवी ऑक्सीडाइज्ड चोकर नेकलेस पहन सकती हैं। यह आपके गले की खूबसूरती को बढ़ाने में मदद करेगा साथ ही चनिया चोली में आप भीड़ से अलग नजर आएंगे।
(image credit:pinterest/Fashion & Beauty Hub)
ऑक्सीडाइज्ड कड़े
चनिया चोली के साथ हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए आप इस तरह के ऑक्सीडाइज्ड कड़े पहन सकती हैं। यह पहनने पर चूड़ी के मुताबिक थोड़े हलके लगते हैं। खासकर चनिया चोली के साथ आप इन्हें आसानी से कैरी कर सकती हैं।
(image credit:pinterest/self-love)
ऑक्सीडाइज्ड बाजूबंद
चनिया चोली के साथ बाजूबंद बहुत जचता है। ऐसे में अगर आप डांडिया नाइट के लिए स्लीवलेस या कट-स्लीव्स ब्लाउज पहन रही हैं, तो इसके साथ ऑक्सीडाइज्ड बाजूबंद जरूर पेयर करें। यह आपको परफेक्ट पारंपरिक गुजराती लुक देने में मदद करेगा।
(image credit:pinterest/Naksa)
निष्कर्ष: नवरात्रि के डांडिया उत्सव में अगर आप भी चनिया चोली पहनने वाली हैं, तो अपने डांडिया लुक को और शानदार बनाने के लिए कुछ ट्रेंडी ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी कैरी कर सकती हैं। इस तरह की एक्सेसरीज आपके चनिया चोली लुक को रॉयल और एंटीक टच देने में मदद करेगी। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
