फेस्‍ट‍िवल्‍स आते ही हम सभी मह‍िलाओं और लड़क‍ियों की नजरें अलमारी पर ही ट‍िक जाती है। मन करता है क‍ि पूजा के ल‍िए अलग कपड़े हों, शाम की पार्टी में कुछ और पहना जाए और रात के फंक्‍शन के ल‍िए फ‍िर से नया आउटफ‍िट हो, लेकि‍न हर क‍िसी के ल‍िए यह पॉस‍िबल नहीं हो पाता है। ऐसे में अगर आपके पास एक अच्‍छी कुर्ती है, तो आप उसी को अलग-अलग तरीके से स्‍टाइल कर सकती हैं। इससे आपका अलग-अलग लुक नजर आएगा।

यानी एक ही कुर्ती को द‍िन की पूजा से लेकर रात की पार्टी तक, आसानी से पहना जा सकता है। नंंद‍िनी क्रि‍एशन के फैशन एक्सपर्ट अनुज मुंधरा ने बताया है क‍ि त्योहारों के लिए बहुत सारे कपड़े रखने के बजाय एक ही कुर्ती को अलग-अलग अंदाज में स्टाइल करना ज्यादा आसान तरीका हो सकता है। आइए जानते हैं क‍ि आप एक ही कुर्ती से कैसे अलग-अलग लुक पा सकती हैं।

एक ही कुर्ती से कैसे अलग-अलग लुक पाएं?

अगर आपके पास एक अच्‍छी कुर्ती है, तो इसे कई तरह से स्‍टाइल करके अलग-अलग लुक पा सकती हैं। इसके ल‍िए बस छोटी-छोटी चीजों पर आपको ध्‍यान देना पड़ेगा।

image credit- Pinterest/archita

पूजा या दिन के फंक्शन के लिए रखें सिंपल लुक

अगर आपको दिन में पूजा या कोई फंक्शन अटेंड करना है, तो उसी कुर्ती को सिंपल तरीके से पहन लें। इस समय कुर्ती को ज्यादा हैवी बनाने की जरूरत नहीं है। दिन के लुक के लिए आप इन चीजों को साथ रख सकती हैं-

इस लुक में कुर्ती के फैब्रिक पर ज्यादा फोकस रहेगा। गर्मी के मौसम में बहुत ज्यादा चीजें पहनने के बजाय सिंपल लुक रखा जा सकता है। अगर आप झुमके पहनेंगी और बिंदी लगाएंगी तो आपका पूरा लुक फेस्टिव जैसा लगेगा।

image credit- pinterest/Traditional Outfits, Women Clothing, Saree, Kurta Set, Lehenga

रात के फंक्शन में ऐसे बदलें पूरा लुक

अब इसी कुर्ती को रात के फंक्शन के लिए थोड़ा अलग अंदाज दे सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले कुर्ती के साथ कॉन्ट्रास्ट कलर का दुपट्टा ले लें। आप सिल्क या ऑर्गेंजा का दुपट्टा ले सकती हैं। वहीं आप रात में गोल्ड ज्वेलरी कैरी कर सकती हैं। इसके साथ एक पोटली बैग भी ले लें। फुटवियर की टेंशन है तो अगर आपने दिन में फ्लैट फुटवियर पहना था, तो रात में हील्स पहन लें। वहीं होंठों के ल‍िए डार्क कलर की ल‍िपस्‍ट‍िक ट्राई कर सकती हैं। इस तरह बिना नया कुर्ती खरीदे ही वही आउटफिट रात के फंक्शन के हिसाब से तैयार हो जाएगा। बस रात के लुक के लिए ध्यान रखें क‍ि-

  • कॉन्ट्रास्ट सिल्क या ऑर्गेंजा दुपट्टा लें
  • गोल्ड ज्वेलरी कैरी करें
  • पोटली बैग लें
  • हील्स पहनें
  • डार्क लिप कलर

नाइट पार्टी के लिए कुर्ती को दें मॉडर्न टच

अगर फंक्शन पूजा या नॉर्मल डिनर की जगह नाइट पार्टी है, तो इसी कुर्ती को थोड़ा मॉडर्न तरीके से भी आप स्टाइल कर सकती हैं। इसके लिए कुर्ती के साथ टाइट फिटिंग वाली पैंट या स्कर्ट पहन लें और कमर पर बेल्ट लगा लें। अब इसके ऊपर जैकेट पहन लें। ज्वेलरी में कुछ अलग तरह की इयररिंग्स पहन लें। इससे आपका लुक सबसे अट्रैक्‍ट‍िव लगेगा। फुटवियर को भी आउटफिट के साथ मैच कर सकती हैं। इस तरह वही कुर्ती, जिसे आपने दिन में पूजा के लिए पहना था, रात तक एक मॉडर्न पार्टी आउटफिट जैसा लुक दे सकता है। पार्टी लुक में ये चीजें कैरी करें-

  • बेल्ट
  • टाइट पैंट या स्कर्ट
  • जैकेट या केप
  • अलग स्टाइल के इयररिंग्स
  • मैचिंग मेटैलिक फुटवियर
  • नया हेयरस्टाइल
 
image credit- pinterest/Textileaashirwad

इस पूरे स्टाइलिंग आइडिया की सबसे खास बात यही है कि आपको हर फंक्शन के लिए अलग कुर्ती खरीदने की जरूरत नहीं होगी। दिन में उसी कुर्ती के साथ स्ट्रेट पैंट, झुमके और बिंदी रखकर सिंपल फेस्टिव लुक बनाया जा सकता है। रात के फंक्शन में दुपट्टा, ज्वेलरी, बैग, फुटवियर और लिप कलर बदलकर इसे अलग अंदाज दिया जा सकता है। वहीं नाइट पार्टी में बेल्ट, पैंट या स्कर्ट, जैकेट या केप और अलग इयररिंग्स से उसी कुर्ती को मॉडर्न लुक म‍िल सकता है।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- AI