शारदीय नवरात्रि के हर दिन बड़ी धूम के साथ बीत रहे हैं। ऐसे में अब सातवां दिन आने वाला है। नवरात्रि के सातवें दिन ग्रे कलर के कपड़े पहनने का बहुत महत्व माना जाता है। भक्त नौ दिनों तक अलग-अलग रंगों के आउटफिट्स पहनना पसंद करते हैं। ऐसे में अगर आप भी नवरात्रि के सातवें दिन ग्रे कलर का आउटफिट पहनना चाहती हैं, तो इस दिन मां कालरात्रि की पूजा के दौरान या ऑफिस में पहनने के लिए आप कुछ लेटेस्ट और ट्रेंडी 6 शानदार ग्रे एथनिक आउटफिट्स चुन सकती हैं।

नवरात्रि के सातवें दिन के लिए चुनें 6 ट्रेंडी ग्रे एथनिक आउटफिट्स

नवरात्रि के सातवे दिन पहनने के लिए नीचे बताए गए ये 6 ग्रे एथनिक आउटफिट आइडियाज आपके लिए बेस्ट हो सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।

1. ट्रेंडी ग्रे शरारा सेट

अगर आप ग्रे कलर का आउटफिट पहनकर पूजा में शामिल होना चाहती हैं, तो आपके लिए खूबसूरत शरारा सेट एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। वैसे भी शरारा इन दिनों काफी ट्रेंड में है, जो न सिर्फ आपको एक बेहतरीन एथनिक लुक देगा बल्कि यह ट्रेडिशनल और मॉडर्न स्टाइल का परफेक्ट कॉम्बिनेशन भी साबित होगा। इस आउटफिट के साथ आप ऑक्सीडाइज्ड झुमके और कुछ हल्की एसेसरीज कैरी कर सकती हैं।

2. इंडो-वेस्टर्न धोती स्टाइल आउटफिट

धोती स्टाइल इंडो-वेस्टर्न आउटफिट्स भी आजकल बहुत ज्यादा ट्रेंड में हैं। खासकर यंग गर्ल्स ऐसे कपड़े पहनना बहुत पसंद करती हैं। अगर आप भी यंग गर्ल हैं और नवरात्रि के सातवें दिन कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं, तो आपके लिए इंडो-वेस्टर्न धोती स्टाइल आउटफिट परफेक्ट रहेगा। इस तरह का आउटफिट आपको नजदीकी बाजार में किसी भी कपड़े की शॉप पर आसानी से मिल सकता है।

3. कुर्ता स्कर्ट सेट

आप चाहें, तो ग्रे कलर का कुर्ता स्कर्ट सेट भी कैरी कर सकती हैं। अगर आपको दिन भर हल्का महसूस करना है और आप ज्यादा हैवी आउटफिट नहीं पहनना चाहती हैं, तब तो आपके लिए यह सबसे बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इसे आप बिना किसी परेशानी के ऑफिस पहनकर जा सकती हैं। यह आपके सातवें दिन के लुक में चार चांद लगा देगा।

4. क्लासिक ग्रे साड़ी पैटर्न इंडो वेस्टर्न

आप चाहें, तो क्लासिक ग्रे साड़ी पैटर्न इंडो वेस्टर्न सूट भी नवरात्रि के सातवें दिन पहन सकती हैं। यह देखने में स्टाइलिश होने के साथ-साथ पूरे दिन आपको आरामदायक महसूस कराने में मदद करेगा। इसे आप पूजा में पहनने के अलावा किसी भी देवी दर्शन के लिए जाते समय पहन सकती हैं। इसके साथ आप मैचिंग सिल्वर या ग्रे चूड़ियां कैरी कर सकती हैं।

5. हैवी वर्क वाला गरारा सूट

आपके लिए हैवी एम्ब्रॉयडरी या जरी वर्क वाला ग्रे गरारा सूट भी सही ऑप्शन हो सकता है, जिसे आप नवरात्रि के सातवें दिन बिना किसी परेशानी के पहन सकती हैं। यह आउटफिट आपको ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट्स पर आसानी से मिल जाएगा। इसमें किया गया बारीक वर्क आपके फेस्टिवल लुक को और भी शानदार बना देगा। इसके साथ आप चांदबाली या लॉन्ग झुमके कैरी कर सकती हैं।

परफेक्ट ग्रे एथनिक लुक के लिए आसान स्टाइलिंग टिप्स

अगर आप सातवें दिन इनमें से किसी भी एक आउटफिट को पहनकर जा रही हैं, तो कुछ जरूरी स्टाइलिंग टिप्स का खास ध्यान रखें -

  • ग्रे और सिल्वर रंग का कॉम्बिनेशन सबसे बेस्ट माना जाता है। ऐसे में आप अपने ग्रे आउटफिट के साथ सिल्वर ऑक्सीडाइज्ड एसेसरीज ही कैरी करें।
  • ग्रे आउटफिट के साथ आंखों का मेकअप थोड़ा बोल्ड रखें और लिपस्टिक न्यूड या लाइट शेड की चुनें, जो आपको एक परफेक्ट एलिगेंट लुक देगा।
  • बालों में आप नीट सिल्की बन बना सकती हैं या फिर सॉफ्ट कर्ल्स करवाकर बाल खुले छोड़ सकती हैं।
  • चूंकि ये सभी एथनिक आउटफिट्स हैं, इसलिए इनके साथ सिल्वर जूती, मोजड़ी या कंफर्टेबल फ्लैट्स कैरी कर सकती हैं।

निष्कर्ष: अगर आप भी नवरात्रि के सातवें दिन अपने लुक को स्टाइलिश बनाना चाहती हैं या फिर मां कालरात्रि की पूजा और ऑफिस के लिए ग्रे कलर के कपड़े चुन रही हैं, तो ऊपर बताए गए ये 6 एथनिक आउटफिट्स आपके लिए एकदम परफेक्ट रहेंगे। उम्मीद है कि इनमें से कुछ आउटफिट आइडियाज आपको जरूर पसंद आए होंगे। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।