चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए महिलाएं हर छोटी-छोटी चीजों को शामिल करती हैं। ऐसे में अगर आप भी एक्सेसरीज में हर चीज शामिल करती हैं, तो अब आप नॉर्मल नथ पहनने के बजाय राजस्थानी राजपूती बेसर डिजाइन शामिल कर अपने चेहरे की रौनक को बढ़ा सकती हैं। आइए जानते हैं इन राजपूती बेसर डिजाइंस के बारे में।
राजपूती बेसर पर्ल नोज रिंग
अगर आप अपने लुक को स्टाइलिश और अट्रैक्टिव बनाना चाहती हैं साथ ही चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए एक से एक एक्सेसरीज पहनती हैं, तो आपके लिए यह राजपूती बेसर पर्ल नोज रिंग भी परफेक्ट ऑप्शन हो सकती है। ऐसी बेसर के डिजाइन इन दिनों अधिकतर महिलाओं की पहली पसंद बनी हुई है, जो आपके लिए परफेक्ट रहेगी।
मोर के डिजाइन वाली बेसर
आप चाहें, तो भीड़ से हटकर दिखने के लिए और अट्रैक्टिव लुक पाने के लिए इस तरह की मोर के डिजाइन वाली बेसर डिजाइन को भी शामिल कर सकती हैं। ऐसी बेसर की डिजाइन आपको नजदीकी बाजार में किसी भी ज्वेलरी शॉप पर आसानी से मिल सकती हैं। यह आपके पूरे लुक को अट्रैक्टिव और खास बनाने में मदद करेगी।
क्लिप-ऑन बेसर नोज रिंग
अगर आप किसी भी खास फंक्शन में साड़ी या राजस्थानी पोशाक शामिल करने वाली हैं, तो आपके लिए इस तरह की क्लिप-ऑन बेसर नोज रिंग भी परफेक्ट हो सकती है। ऐसी बेसर के डिजाइंस आपको ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर आसानी से मिल सकते हैं। इस तरह के बेसर को पहनकर आप अपने चेहरे की खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं और रॉयल लुक भी पा सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Small Gold Nose Ring Designs: डेली वियर के लिए परफेक्ट हैं सोने की ये नोज रिंग्स, पहनते ही बढ़ जाएगी चेहरे की रौनक
पिंक स्टोन पर्ल बेसर डिजाइन
अगर आप किसी भी खास शादी ब्याह के मौके पर अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरना चाहती हैं, तो किसी भी तरह के ट्रेडिशनल या एथनिक आउटफिट के साथ आप साधारण नथ पहनने के बजाय इस तरह की राजपूती पिंक स्टोन पर्ल बेसर डिजाइन को शामिल कर चेहरे की खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं।
पर्ल स्टोन वर्क राजपूती बेसर डिजाइन
आपके लिए इस तरह की पर्ल स्टोन वर्क राजपूती बेसर डिजाइन भी परफेक्ट ऑप्शन हो सकती है, जो न सिर्फ आपको रॉयल लुक देगी, बल्कि इसे पहनकर आप राजस्थानी लुक भी क्रिएट कर सकती हैं। इस तरह के बेसर डिजाइंस को आप ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से आसानी से खरीद सकती हैं या नजदीकी बाजार में भी आपको ऐसे डिजाइन मिल जाएंगे।
यह भी पढ़ें- Gold Nose Rings: डेलीवियर में पहनने के लिए बेस्ट हैं ये छोटी नोज रिंग्स, डिजाइंस देखें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : instagram/vamikasilver_jaipur/pinterest/Illustrious Designs
