हर साल की तरह इस साल भी सावन का महीना धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। कुछ महिलाएं इस पूरे महीने श्रृंगार और एथनिक आउटफिट्स पहनना पसंद करती हैं। इस दौरान हरे, लाल और अलग-अलग रंगों की साड़ियां महिलाओं को खूब भा रही हैं। अगर आप भी सावन में साड़ी पहन रही हैं, तो अपने साड़ी लुक को खास बनाने के लिए कुछ ट्रेंडी ऑक्सीडाइज्ड कड़े पेयर कर सकती हैं। इन दिनों महिलाएं सूट और साड़ी के साथ इस तरह के कड़े पहनना काफी पसंद कर रही हैं।
सावन में साड़ी के साथ पेयर करें ऑक्सीडाइज्ड कड़े के ये 4 ट्रेंडी डिजाइंस
अगर आप इस साल सावन में साड़ी के साथ हैवी और बहुत सारी चूड़ियां पहनने के बजाय सोबर और सिंपल कड़े पहनने का सोच रही हैं, तो ऑक्सीडाइज्ड कड़े के ये 4 लेटेस्ट पैटर्न्स आपके लिए बेस्ट रहेंगे -
1. स्टोन और कुंदन बीड्स ऑक्सीडाइज्ड कड़ा
सावन के महीने में अपने लुक को स्टाइलिश और अट्रैक्टिव बनाने के लिए आप स्टोन और कुंदन बीड्स ऑक्सीडाइज्ड कड़ा ट्राई कर सकती हैं। आप चाहें, तो इन कड़ों को सिंगल पहन सकती हैं या कड़ों के बीच-बीच में हरी चूड़ियां ऐड कर सकती हैं। इस तरह के कड़ों को आप कॉटन या प्रिंटेड साड़ी के साथ पेयर कर सकती हैं।
(Image credit: myntra/Binnis Wardrobe)
2. स्क्वायर शेप फ्लोरल नक्काशीदार ऑक्सीडाइज्ड कड़ा
अगर आप हाथों में ज्यादा चूड़ियां नहीं पहनना चाहतीं, तो इस सावन साड़ी के साथ इस तरह का स्क्वायर शेप फ्लोरल नक्काशीदार ऑक्सीडाइज्ड कड़ा कैरी कर सकती हैं। इस तरह के कड़े में बनी बारीक पारंपरिक जालीदार कटवर्क डिजाइन आपके हाथों की खूबसूरती को बढ़ा देगी। इस कड़े को आप दोनों हाथों में पहनने के बजाय एक हाथ में घड़ी या स्लीक ब्रेसलेट और दूसरे हाथ में कड़ा पहनकर स्टाइल कर सकती हैं।
(Image credit: myntra/Silvermerc Designs)
3. बोल्ड ट्राइबल ऑक्सीडाइज्ड कड़ा
सावन के उत्सव भरे माहौल में आप किसी भी बनारसी या कांजीवरम साड़ी के साथ इस खूबसूरत कड़े को पहन सकती हैं। ऐसे कड़े के डिजाइंस आपको ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट्स पर आसानी से मिल जाएंगे। यह न केवल देखने में अट्रैक्टिव लगता है, बल्कि इसकी डिजाइन आपके हाथों को भरा-भरा लुक भी देती है।
(Image credit: myntra/Fida)
यह भी पढ़ें- चिकनकारी कुर्ती के साथ स्टाइल करें ऑक्सीडाइज्ड कंगन, देंगे स्टाइलिश लुक
4. पेचदार एडजस्टेबल ऑक्सीडाइज्ड कड़ा
अगर आप भी चूड़ी या कड़ा खरीदते समय साइज को लेकर काफी कंफ्यूज रहती हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप पेच वाले यानी एडजस्टेबल कड़े ट्राई कर सकती हैं। ये पहनने में खूबसूरत लगते हैं, साथ ही इन्हें पहनने पर साइज की दिक्कत भी नहीं होती। इस तरह के कड़े को आप किसी भी तरह की सिल्क साड़ी के साथ ट्राई कर सकती हैं।
(Image credit: myntra/NVR)
ऑक्सीडाइज्ड कड़ों से अपने लुक को ऐसे बनाएं खास
साड़ी के साथ आप भी ऑक्सीडाइज्ड कड़े पहनने का मन बना रही हैं, तो अपने लुक को बेहतर और खास बनाने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखें -
- आप इन कड़ों को केवल सिंगल पहनने के बजाय, हरी या लाल कांच की सिंपल चूड़ियों के साथ भी स्टाइल कर सकती हैं।
- ऑक्सीडाइज्ड कड़े तब सबसे ज्यादा हाईलाइट होते हैं, जब आपके ब्लाउज की स्लीव्स एल्बो-लेंथ हों।
- फुल स्लीव्स ब्लाउज के साथ इस तरह के चौड़े ऑक्सीडाइज्ड कड़े पहनने से बचें।
- हैवी कॉटन, लिनन और हैंडलूम साड़ियों के साथ चौड़े या मैट फिनिश वाले कड़े पहनें।
- शिफॉन या जॉर्जेट जैसी लाइटवेट साड़ियों के साथ बेल-शेप या घुंघरू वाले कड़े ज्यादा फबते हैं।
सावन के महीने में आप भारी-भरकम ज्वेलरी पहनने के बजाय इन 4 खूबसूरत ऑक्सीडाइज्ड कड़ों को ट्राई कर सकती हैं। ये सभी डिजाइंस आपके साड़ी लुक को परफेक्ट, एलिगेंट और शानदार बनाने में मदद करेंगे।यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
