हरतालिका तीज हर सुहागन महिला के लिए बेहद खास पर्व माना जाता है। इस दिन सोलह श्रृंगार करने का विशेष महत्व होता है। हरतालिका तीज के दिन अगर आप भी इस बार साड़ी पहनने की सोच रही हैं, तो साधारण साड़ी पहनने के बजाय राजस्थान और गुजरात की पारंपरिक बंधेज और लहरिया प्रिंटेड साड़ियां ट्राई कर सकती हैं। ऐसी साड़ियां न केवल दिखने में खूबसूरत लगती हैं, बल्कि पहनने पर बहुत रॉयल लुक भी देती हैं। खासकर बंधेज और लहरिया साड़ी तीज-त्योहारों पर पहनने के लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन हो सकती है।

4 लहरिया और बांधनी साड़ी डिजाइंस

बंधेज और लहरिया प्रिंट कभी भी पुराने नहीं होते, ये हमेशा ट्रेंड में रहते हैं। ऐसे में इस साल हरतालिका तीज के खास मौके पर आप इन 4 सबसे ट्रेंडी लहरिया और बांधनी साड़ी डिजाइंस को ट्राई करके अपने फेस्टिव लुक को अट्रैक्टिव बना सकती हैं - 

1. क्लासिक मल्टी-कलर गोटा-पट्टी वर्क लहरिया साड़ी

मल्टी-कलर आउटफिट्स खूबसूरती को दोगुना कर देते हैं। ऐसे में हरतालिका तीज के खास मौके पर आप क्लासिक मल्टी-कलर गोटा-पट्टी वर्क लहरिया साड़ी ट्राई कर सकती हैं। इस साड़ी में बनी लहराती हुई रेखाएं दूर से देखने पर ही आपके लुक को बेहद अट्रैक्टिव बना देती हैं। इसे पहनकर आप त्यौहार के मौके पर भीड़ से बिल्कुल अलग नजर आ सकती हैं।

(image credit: pinterest/ARMANI)

2. सिल्क बांधनी जरी बॉर्डर साड़ी

सिल्क बांधनी जरी बॉर्डर साड़ी भी आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है। यह खासकर पूजा के दौरान पहनने पर रिच और रॉयल लुक देती है। सिल्क फैब्रिक न सिर्फ दिखने में अच्छा लगता है, बल्कि काफी आरामदायक भी होता है, जिसे आप दिनभर आसानी से कैरी कर सकती हैं। इसमें बने छोटे-छोटे बंधेज डॉट्स इसकी खूबसूरती को और निखार देते हैं। इसे आप आसानी से ड्रेप करके अपना लुक कंप्लीट कर सकती हैं।  

(image credit: pinterest/naari sarees)

3. मॉडर्न कटवर्क बॉर्डर शिफॉन लहरिया साड़ी

अगर आप हरतालिका तीज पर पारंपरिक और मॉडर्न दोनों लुक पाना चाहती हैं, तो आपके लिए मॉडर्न कटवर्क बॉर्डर शिफॉन लहरिया साड़ी सबसे बेस्ट रहेगी। यह साड़ी बहुत लाइटवेट होती है और इसके किनारों पर बने बारीक थ्रेड कटवर्क इसे हैवी और ग्रेसफुल लुक देने में मदद करते हैं, जो त्यौहार पर आपकी खूबसूरती बढ़ा देगा।

यह भी पढ़ें- 3 लटकन डिजाइंस, जो प्लेन साड़ी को भी बना देंगी अट्रैक्टिव

(image credit: pinterest/Born Instyle)

4. गुजराती-मारवाड़ी कॉम्बिनेशन साड़ी

गुजराती और मारवाड़ी कॉम्बिनेशन के साथ बनी यह साड़ी भी आपके हरतालिका तीज लुक को अट्रैक्टिव और गॉर्जियस बना सकती है। ऐसी साड़ियों को आप ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट्स से आसानी से खरीद सकती हैं या फिर नजदीकी बाजार में साड़ी की दुकानों पर भी इसके कलेक्शन मिल जाएंगे। इसे आप तीज पर सही एक्सेसरीज के साथ स्टाइल करके अपना लुक कंप्लीट कर सकती हैं।  

यह भी पढ़ें- How To Look Slim In Saree: साड़ी में पतली और लंबी दिखने के 3 आसान ड्रेपिंग हैक्स

(image credit: pinterest/The outfit edit)

निष्कर्ष: अक्सर महिलाएं हरतालिका तीज पर क्या पहनें, इस बात को लेकर कंफ्यूज रहती हैं। अगर आप भी यह तय नहीं कर पा रही हैं कि आपके लिए कौन-सी साड़ी परफेक्ट रहेगी, तो आप इन 4 लहरिया और बांधनी साड़ियों में से अपनी पसंदीदा साड़ी चुनकर मार्केट से खरीद सकती हैं। इसके साथ बालों में गजरा और सही एक्सेसरीज कैरी करके आप तीज पर सबसे अलग और खूबसूरत नजर आ सकती हैं। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।