करवा चौथ पर महिलाएं बड़े प्यार और शौक से सजती-संवरती हैं। इस खास दिन पर हाथों और पैरों में आलता लगाना सुहाग की निशानी माना जाता है। अगर हाथों में मेहंदी न भी लगी हो, तो आलता लगाते ही हाथ-पैर तुरंत खिल उठते हैं। पूजा में बैठना हो, फोटोज क्लिक करवानी हों या फिर घर में डांस करना हो, लाल रंग का गाढ़ा आलता पैरों की सुंदरता में अलग ही चमक ला देता है।
हालांकि, कई बार त्योहार के समय घर में आलता खत्म हो जाता है या बाजार जाना मुमकिन नहीं हो पाता है। ऐसे में परेशान होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है।
घर पर कैसे बनाएं आलता?
आप घर की रसोई में रखी कुछ चीजों से बहुत आसान तरीके से एकदम सुरक्षित, लाल और गाढ़ा आलता तैयार कर सकती हैं। इसके बारे में आइए जानते हैं।
image credit- shutterstock
चायपत्ती और चीनी से बनाएं आलता
घर पर आलता बनाने के लिए आप चायपत्ती और चीनी का आलता बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए-
- एक बर्तन में एक चम्मच चायपत्ती और एक चम्मच चीनी मिला लें। इसे बहुत धीमी आंच पर किसी बर्तन में रखकर पकने के लिए छोड़ दें।
- बर्तन के बीच में थोड़ी जगह बनाकर एक छोटी कटोरी रखें। ऊपर से प्लेट से ढक दें और उस प्लेट पर बर्फ के टुकड़े रख दें। 5 से 10 मिनट में भाप से कटोरी में गाढ़ा अर्क इकट्ठा हो जाएगा। इसके बाद गैस बंद कर दें।
- अब इस अर्क को ठंडा कर लें। पैरों पर लगाने के लिए आप चुकंदर के रस या कपड़ों के कलर का इस्तेमाल करें, जिससे यह पैरों की त्वचा के लिए बिल्कुल सुरक्षित रहे और गहरा लाल रंग दे।
चुकंदर से बनाएं नेचुरल ऑर्गेनिक आलता
चुकंदर से बना आलता एकदम सुरक्षित होता है और इसका लाल रंग भी बहुत खूबसूरत दिखाई देता है। इसके लिए-
- सबसे पहले एक चुकंदर लें, उसका छिलका उतारकर उसे कद्दूकस कर लें। अब घिसे हुए चुकंदर को हाथों से निचोड़कर एक कटोरी में रस निकाल लें।
- अब इस रस को धीमी आंच पर पकने के लिए रखें। जब रस उबलकर गाढ़ा होने लगे, तो गैस बंद कर दें।
- ठंडा होने के बाद इस गाढ़े पेस्ट को छान लें। तैयार है आपका गाढ़ा आलता, जो पैरों पर लगाने के बाद बिल्कुल नहीं बहेगा।
होममेड आलता लगाने से पहले रखें इन बातों का ध्यान
अगर आप घर पर आलता बना रही हैं, तो कुछ बातों का ध्यान रखें। जैसे-
- आलता बनाने में चूना या केमिकल वाली चीजों का इस्तेमाल बिल्कुल न करें, इससे पैर की त्वचा को नुकसान हो सकता है।
- होममेड आलता को पूरे पैरों पर लगाने से पहले पैच टेस्ट कर लें।
- हमेशा वही चीजें यूज करें जो आपकी स्किन के लिए पूरी तरह सुरक्षित हों।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल घरेलू नुस्खों और सामान्य उपयोग के उद्देश्य से दी गई है। हर किसी की त्वचा अलग होती है, इसलिए किसी भी होममेड आलता का इस्तेमाल करने से पहले पैर के छोटे से हिस्से पर पैच टेस्ट जरूर करें। यदि आपकी त्वचा ज्यादा संवेदनशील है या जलन-एलर्जी महसूस हो, तो तुरंत पैर धो लें।
Image Credit- Magnific
