Karwa Chauth का त्योहार सुहाग, प्यार और खूबसूरत परंपराओं से जुड़ा होता है। इस दिन महिलाएं अपने सोलह श्रृंगार से लेकर कपड़ों और ज्वेलरी तक, हर छोटी-बड़ी चीज का खास ध्यान रखती हैं। कोई अपनी पसंदीदा सिल्क साड़ी पहनना पसंद करती है, तो कोई हैवी एम्ब्रॉयडरी वाली बनारसी या डिजाइनर साड़ी में सजना चाहती है। लेकिन कई बार पूरे लुक को खास बनाने के लिए सिर्फ अच्छी साड़ी ही काफी नहीं होती, बल्कि चूड़ियों के रंग भी काफी जरूरी होते हैं। इस साल अपने हाथों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए अगर आप कांच की चूड़ियां पहनना चाहती हैं लेकिन समझ नहीं आ रहा कौन-सा कलर कॉम्बिनेशन बढ़िया रहेगा, तो यहां देखें 5 बढ़िया विकल्प जो आपके काम आ सकते हैं।

1. लाल और गोल्डन चूड़ियों का कॉम्बिनेशन आपको देगा क्लासिक ट्रेडिशनल लुक

करवा चौथ की बात हो और लाल रंग का जिक्र न हो, ऐसा कैसे हो सकता है भला? लाल रंग को प्यार और सुहाग का प्रतीक माना जाता है। यही वजह है कि इस खास मौके पर लाल रंग की साड़ी और चूड़ियां महिलाओं की पहली पसंद होती हैं। अगर आप लाल, मैरून या रानी रंग की साड़ी पहन रही हैं, तो उसके साथ लाल और गोल्डन कांच की चूड़ियों का कॉम्बिनेशन बेहद खूबसूरत लगेगा।
टिप्स: यह कॉम्बिनेशन सिल्क, बनारसी और जरी वर्क वाली साड़ियों के साथ खास तौर पर अच्छा लगेगा। इसके साथ गोल्डन झुमके, मांग टीका और लाल बिंदी आपके लुक को शाही अंदाज देने में मदद करेंगे।

2. हरे और गोल्डन रंग का कॉम्बिनेशन देगा स्टाइलिश लुक

अगर आप 2026 के करवा चौथ पर लाल रंग से हटकर कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं, तो हरे और गोल्डन रंग की कांच की चूड़ियों को पहन सकती हैं। गहरे हरे रंग की चूड़ियां हाथों को खूबसूरत लुक देने में मदद करती हैं, जबकि गोल्डन चूड़ियां पूरे कॉम्बिनेशन में चमक और रॉयल टच जोड़ती हैं। यह कॉम्बिनेशन लाल, पीली, क्रीम, बेज और गोल्डन बॉर्डर वाली साड़ियों के साथ खूब जंचेगा खासतौर पर सिल्क और बनारसी साड़ियों के साथ।
टिप्स: इस चूड़ी के कॉम्बिनेशन के साथ गोल्डन रंग या कुंदन के झुमके पहनकर आप अपने ट्रेडिशनल लुक को और खूबसूरत बना सकती हैं।

3. आकर्षक लुक के लिए पहनें गुलाबी और सिल्वर चूड़ियों का खूबसूरत कॉम्बिनेशन

आजकल की जेन Z बहुओं को त्योहारों पर गहरे रंग पहनना पसंद नहीं होता। अगर आप हल्के रंगों में इस Karwa Chauth पर खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो गुलाबी और सिल्वर चूड़ियों का कॉम्बिनेशन चुन सकती हैं। यह रंगों की जोड़ी खासतौर पर पेस्टल पिंक, बेबी पिंक, सिल्वर, लैवेंडर और हल्के पीच रंग की साड़ियों के साथ सुंदर लगती है। आपको बता दें, गुलाबी रंग आपके लुक में नजाकत जोड़ने का काम करती है, जबकि सिल्वर चूड़ियां एक हल्की-सी चमक देती हैं।
टिप्स: आप चाहें तो गुलाबी चूड़ियों के दोनों तरफ सिल्वर चूड़ियां पहन सकती हैं या फिर दोनों रंगों को बारी-बारी से मिलाकर एक खूबसूरत पैटर्न बना सकती हैं। दिन से लेकर शाम की पूजा तक, यह कॉम्बिनेशन आपके ट्रेडिशनल लुक को एक मॉडर्न टच देने में मदद करेगा।

4. शाही अंदाज में तैयार होना है तो पहनें मैरून और गोल्डन चूड़ियों का कॉम्बिनेशन

अगर आप करवा चौथ 2026 पर रॉयल लुक चाहती हैं, तो मैरून और गोल्डन चूड़ियों का कॉम्बिनेशन ट्राई कर सकती हैं। एक ओर जहां मैरून रंग गहरा और क्लासी नजर आता है, वहीं, गोल्डन रंग इसकी खूबसूरती को और अधिक बढ़ाने में मदद करता है। यही कारण है कि यह Glass Bangles का कॉम्बिनेशन भारी कढ़ाई वाली साड़ियों और ब्राइडल स्टाइल आउटफिट्स के साथ खूब जंचता है।
टिप्स: अगर आपकी साड़ी पर गोल्डन जरी, सीक्विन या एम्ब्रॉयडरी का काम है, तो यह कॉम्बिनेशन आपके लुक को और भी खूबसूरत बना सकता है। इसके साथ गोल्डन चोकर, बड़े इयररिंग्स और क्लासिक बन हेयरस्टाइल अपनाकर आप अपने लुक में चार चांद लगा सकती हैं।

5. मल्टीकलर चूड़ियों से ट्राई करें नया स्टाइल

अगर आप हर साल एक जैसा लुक अपनाकर बोर हो गई हैं, तो 2026 में कुछ नए रंगों के साथ एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं। जैसे आप Karwa Chauth पर पीच और गोल्डन चूड़ियों का कॉम्बिनेशन अपना सकती हैं जो हल्के रंगों की साड़ियों के साथ बेहद खूबसूरत लगेगा। वहीं, अगर आपकी साड़ी में कई रंगों का काम है, तो मल्टीकलर कांच की चूड़ियां आपके लुक को और आकर्षक बना सकती हैं।
टिप्स: अगर आप हल्के रंगों की चूड़ियों को या मल्टीकलर वाली कांच की चूड़ियों का कॉम्बिनेशन पहन रही हैं तो ध्यान रखें कि चूड़ियों के रंग साड़ी और ज्वेलरी से मेल खाता हो, ताकि आपका लुक जरूरत से ज्यादा भरा हुआ न लगे। आप चाहें तो दो या तीन रंगों की चूड़ियां मिलाकर एक नया कॉम्बिनेशन भी बना सकती हैं।

करवा चौथ पर चूड़ियों का रंग चुनते समय इन बातों का रखें ध्यान

अगर आप करवा चौथ 2026 पर कांच की चूड़ियों को पहनना चाहती हैं तो कुछ बातों को ध्यान मे रख सकती हैं जिससे आपको सही लुक मिलेगा;

  • कांच की चूड़ियों का सही कॉम्बिनेशन चुनते समय सबसे पहले अपनी साड़ी के रंग और उस पर किए गए काम को ध्यान में रखना सही रहेगा।
  • अगर साड़ी हैवी काम वाली है, तो चूड़ियों के रंग हल्के रख सकती हैं। वहीं, सिंपल साड़ी के साथ आप रंग-बिरंगी या गोल्डन काम वाली चूड़ियां पहनकर अपने लुक को खास बना सकती हैं।
  • ज्वेलरी के रंग पर भी ध्यान देना सही होता है। जैसे गोल्डन ज्वेलरी के साथ लाल, हरा, मैरून और गोल्डन चूड़ियां खूबसूरत लगती हैं, जबकि सिल्वर ज्वेलरी के साथ गुलाबी, सिल्वर और पेस्टल रंगों का कॉम्बिनेशन अच्छा विकल्प हो सकता है।

आप भी इस करवा चौथ लुक में चार चांद लगाने के लिए इन चूड़ी डिजाइंस को ट्राई कर सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।