इंडियन और वेस्टर्न स्टाइल का कॉम्बिनेशन पिछले काफी समय से चल रहा है। इसमें कपड़ों के रंग, डिजाइन, नेकलाइन और मौके के हिसाब से ज्वेलरी का चुनाव किया जाता है, लेकिन फिर भी महिलाएं इसका चयन सही से नहीं कर पा रही हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि सिर्फ कोई भी ज्वेलरी किसी भी वेस्टर्न आउटफिट के साथ पहन लेना सही नहीं होता। आपको ध्यान देना होगा कि आउटफिट किस तरह का है। अगर आप सिंपल वेस्टर्न ड्रेस पहन रही हैं तो उसके साथ भारी इंडियर ज्वेलरी पहन सकती हैं, लेकिन इसमें भी आपको सही डिजाइन का चयन ध्यान से करना होगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको स्टाइलिश आउटफिट के साथ इंडियन ज्वेलरी को कैसे पेयर करें, इसके बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
वेस्टर्न आउटफिट के साथ इंडियर ज्वेलरी कैसे पेयर करें?
आउटफिट के स्टाइल को समझें- ज्वेलरी चुनने से पहले यह देखें की आउटफिट का स्टाइल कैसा है। सिंपल ड्रेस है, जिसमें कोई ज्यादा कलर नहीं है, तो आप हैवी इंडियन ज्वेलरी पहन सकती हैं। उदाहरण के लिए शर्ट के साथ चोकर या स्टेटमेंट नेकलेस पहना जा सकता है। इसके साथ आप बालों में स्कार्फ भी बांध सकती हैं। ऐसा करने से आप वेस्टर्न आउटफिट में इंडियन टच जोड़ने की कोशिश करती हैं। इसके अलावा अगर आपकी ड्रेस भारी है, एम्ब्रॉयडरी या चमक वाली है, तो आपको हल्के झुमके और पतली चेन ही पहनना चाहिए। ऐसे कपड़ों के साथ मिनिमल ज्वेलरी काफी है।
इसे भी पढे़ं- V-Neck Top के ये लेटेस्ट डिजाइंस करें ट्राई, गर्दन दिखेगी लंबी और स्लिम
वेस्टर्न आउटफिट के नेकलाइन के हिसाब से चुनें नेकलेस
आप अपने आउटफिट के साथ अगर नेकलेस पहनना चाह रही हैं, तो नेकलाइन पर ध्यान दें। डीप नेक या ऑफ-शोल्डर ड्रेस है, तो इसके साथ आप चोकर पहन सकती हैं। कुंदन नेकलेस का डिजाइन भी ऐसे कपड़ों के साथ काफी पसंद किया जा रहा है। इससे आपका इससे गर्दन का हिस्सा अच्छे से दिखता है।
इसे भी पढे़ं- सस्टेनेबल कपड़े से मिलेगा क्लासी लुक, इन स्मार्ट तरीके से करें स्टाइल
image credit- Panache India/pinterest
बहुत ज्यादा इंडियर ज्वेलरी न पहनें
आजकल बॉलीवुड महिलाओं को देखकर महिलाएं, वेस्टर्न के साथ इंडियन ज्वेलरी काफी पहनने लगी हैं। हालांकि, आपको ध्यान रखना चाहिए कि आपको किसी भी वेस्टर्न आउटफिट के साथ बहुत ज्यादा इंडियरन ज्वेलरी नहीं पहननी चाहिए। आप गले में हैवी ज्वेलरी पहन रही हैं, तो कोशिश करें कि हाथों को खाली रखें। इसके अलावा अगर हाथों में चूड़ियां पहन रही हैं, तो गले में पतली चेन पहनना बेहतर होता है।
image credit- AvaniMistry/pinterest
इन सभी चीजों के अलावा ब्लैक आउटफिट के साथ गोल्ड, कुंदन या ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर ज्वेलरी ज्यादा अच्छी लगती है। *व्हाइट या पेस्टल रंग के वेस्टर्न आउटफिट पर आप मोती, सिल्वर या हल्की कुंदन पहन सकती हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : pinterest
