फ्लेयर्ड स्कर्ट तभी अच्छी लगती है, जब आप उसके साथ सही टॉप, फुटवियर और एक्सेसरीज का चुनाव करती हैं। यह एक ऐसा आउटफिट है, जिसे हर उम्र की महिलाएं अपनी पसंद के अनुसार पहन सकती हैं, लेकिन इसका पूरा लुक तभी निखरकर आएगा, जब आप इसे सही से पहनना जानती हों। केवल बसूरत फ्लेयर्ड स्कर्ट पहन लेने से आपको क्लासी लुक नहीं मिलेगा। इसके साथ किस तरह के हेयरस्टाइन बनाना है औप टॉप किस रंग का होना चाहिए? इन सभी बातों का आपको खास ध्यान रखना होता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको फ्लेयर्ड स्कर्ट को किन तरीकों से पहना जाए, जिससे यह स्टाइलिश लुक देगा, इसके बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

फ्लेयर्ड स्कर्ट को फिटेड टॉप के साथ स्टाइल करने का तरीका

कई महिलाएं फ्लेयर्ड स्कर्ट पर तो पैसे खर्च कर लेती हैं, लेकिन सही टॉप पर ध्यान नहीं देतीं। आपको समझना चाहिए कि इसके साथ किसी भी रंगा का टॉप मैच नहीं हो सकता। ऐसा इसिलए, क्योंकि फ्लेयर्ड स्कर्ट का निचला हिस्सा पहले से ही काफी वॉल्यूमिनस वाला होता है, इसलिए इसके साथ हमेशा प्लेन और सिंपल डिजाइन वाल फिटेड टॉप ही पहनें। इसकी जगह आप फिटेड टी-शर्ट या बॉडीकॉन टॉप भी पहन सकती हैं।

फिटेड टॉप चुनने के फायदे?

  • इससे लुक बैलेंस रहेगा और फ्लेयर्ड स्कर्ट का डिजाइन और भी खिलकर नजर आएगा।
  • आपकी कमर भी हाईलाइट होगी, क्योंकि टॉप का फिटेड डिजाइन कमर की शेप को अच्छे से दिखाएगा।
  • बॉडी शेप अच्छी लगेगी, क्योंकि नीचे से स्कर्ट फ्लेयर वाली है।

ज्वेलरी टिप्स

  • फ्लेयर्ड प्रिंटेड स्कर्ट के साथ हमेशा मिनिमल ज्वेलरी पहनें।
  • फ्लेयर्ड स्कर्ट पर कोई डिजाइन या प्रिंट नहीं है, तो थोड़े बड़े ईयररिंग्स पहनें।
  • गोल्ड, सिल्वर या पर्ल ज्वेलरी का चुनाव आउटफिट के रंग के अनुसार करें।
  • एक साथ बहुत ज्यादा एक्सेसरीज पहनने से बचें।

फ्लेयर्ड स्कर्ट को शर्ट के साथ पहनने का सही तरीका

फ्लेयर्ड स्कर्ट के साथ सही शर्ट का चुनाव करना सबसे ज्यादा जरूरी होता है। इसके साथ फिटेड कॉटन शर्ट, लिनेन शर्ट या क्रॉप शर्ट भी पहना जा सकता है। इसमें आप व्हाइट, ब्लैक या हल्के प्रिंट वाली शर्ट का चुनाव करें, क्योंकि फ्लेयर्ड स्कर्ट के साथ यह खूबसूरत लगते है। ध्यान रखें कि शर्ट बहुत ज्यादा ढीली न हो, क्योंकि फ्लेयर्ड स्कर्ट पहले से ही नीचे से वॉल्यूम देती है।

कैसे पहनें?

  • शर्ट को हमेशा स्कर्ट के अंदर टक-इन करके ही पहनें, इससे कमर हाईलाइट होगी और बॉडी शेप अच्छा लगेगा।
  • कमर को और भी फिट दिखाने के लिए आप शर्ट के ऊपर कमर पर पतली बेल्ट भी लगा सकती हैं।
  • कभी भी शर्ट पहन रही हैं, तो हमेशा स्कर्ट के साथ स्लीव्स को हल्का फोल्ड करके पहनें। इससे लुक ज्यादा स्मार्ट नजर आता है।

ज्वेलरी टिप्स

  • फ्लेयर्ड स्कर्ट और शर्ट के साथ हमेशा कम ज्वेलरी पहनें, वरना आपका लुक ओवर लगने लगेगा।
  • पतली चेन, ब्रेसलेट या क्लासिक वॉच आप पहन सकती हैं।
  • कानों में छोटो स्टड ईयररिंग्स ही पहनें।
  • डेनिम शर्ट और फ्लेयर्ड स्कर्ट के साथ ऑक्सीडाइज्ड झुमके अच्छे लगते हैं। इसके साथ आप सिल्वर ब्रेसलेट या लेयर्ड चेन गले में पहन सकती हैं।

फ्लेयर्ड स्कर्ट को कुर्ती के साथ स्टाइल करने का सही तरीका

फ्लेयर्ड स्कर्ट को कुर्ती के साथ स्टाइल करने के लिए शॉर्ट कुर्ती सही कॉम्बिनेशन होता है। इसके साथ आप ए-लाइन कुर्ती भी पहन सकती हैं, बस ध्यान रखें कि आपको फिटेड कुर्ती डिजाइन का ही चुनाव करना है। घेर वाली कुर्ती फ्लेयर्ड स्कर्ट के साथ नहीं जचती।

कैसे पहनें?

  • कुर्ती की लंबाई कमर तक या हिप्स तक रहेगी, तो यह आपके लुक को अच्छा बनाएगी।
  • अगर स्कर्ट प्रिंटेड है, तो कुर्ती को प्लेन रखें और अगर स्कर्ट प्लेन है, तो ऊपर आप हल्की डिजाइन वाली कुर्ती पहन सकती हैं।
  • इसके साथ अगर आप दुपट्टा कैरी करना चाहती हैं, तो सिंपल और प्लेन डिजाइन वाला दुपट्टा पहनें।

ज्वेलरी टिप्स

  • इसके साथ आप झुमके, चूड़ियां और जुत्ती पहन सकती हैं। यह सब कुर्ती के साथ ज्यादा अच्छे लगते हैं।
  • ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी इंडो-वेस्टर्न स्टाइल के साथ अच्छी लगती है।
  • फुटवियर में जुत्ती या कोल्हापुरी सैंडल पहन सकती हैं।

फ्लेयर्ड स्कर्ट के साथ ध्यान रखें कि बहुत ज्यादा एक्सेसरीज न पहनेंने। अगर आप बड़े ईयररिंग्स पहन रही हैं, तो नेकलेस को सिंपल रखें ताकि लुक ओवरड्रेस्ड न लगे। लाइट शेड्स वाले फ्लेयर्ड स्कर्ट के साथ पर्ल ईयररिंग्स पहन सकती हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit: Desibutik, Rimeline,InWeave, KALINI, CHARMANT/myntra