दिवाली पर हर महिला चाहती है कि उसका लुक सबसे अलग दिखे। इसके लिए हर बार भारी-भरकम साड़ी या महंगा लहंगा खरीदना जरूरी नहीं है। अगर आपकी अलमारी में एक सिंपल प्लेन रेड साड़ी पड़ी है, तो बस उसी से काम बन जाएगा। लाल रंग अपने आप में ही इतना बोल्ड और खूबसूरत होता है कि उसे ज्यादा सजाने की जरूरत नहीं पड़ती है।
बस एक सही और ट्रेंडी ब्लाउज से आप अपना लुक परफेक्ट बना सकती हैं। एक परफेक्ट ब्लाउज डिजाइन आपकी सिंपल सी रेड साड़ी को एकदम बुटीक-स्टाइल लुक दे देगा।
प्लेन लाल साड़ी के साथ पहनें ये ब्लाउज
अगर आप भी इस दिवाली प्लेन लाल साड़ी में रॉक करने का सोच रही हैं, तो हम आपको 4 ब्लाउज पैटर्न के बारे में बता रहे हैं। इससे आप सबसे खूबसूरत दिखेंगी।
image credit- pinterest/Etsy
1. हैवी कटवर्क या जरदोजी वाला ब्लाउज
अगर आप दिवाली पर थोड़ा रॉयल और हैवी लुक चाहती हैं, तो प्लेन रेड साड़ी के साथ कटवर्क या जरदोजी वाला ब्लाउज पहन लें। साड़ी सिंपल होने की वजह से ब्लाउज का हैवी डिजाइन ही आपकी खूबसूरती बढ़ा देगा।
- गोल्डन जरदोजी वर्क वाला ब्लाउज रेड साड़ी के साथ अच्छा लगेगा।
- हैवी कटवर्क डिजाइन से ब्लाउज को यूनिक लुक मिलेगा।
- दिवाली की पूजा या किसी फैमिली फंक्शन के लिए आपके लिए यह स्टाइल एकदम परफेक्ट रहेगा।
2. गोल्डन या सिल्वर सीक्वेंस ब्रोकेड ब्लाउज
अगर आपको पार्टी जैसा लुक चाहिए, तो रेड साड़ी के साथ गोल्डन या सिल्वर सीक्वेंस ब्रोकेड ब्लाउज पहन लें। दिवाली की रोशनी में इस तरह का ब्लाउज आपके साड़ी लुक को और भी गॉर्जियस बना देगा।
- गोल्डन ब्लाउज के साथ रेड साड़ी पहनें।
- सिल्वर सीक्वेंस ब्लाउज से थोड़ा अलग लुक मिलेगा।
- अगर साड़ी पूरी तरह प्लेन है, तो ब्रोकेड ब्लाउज पहनें।
3. कंट्रास्ट ग्रीन या रॉयल ब्लू वेलवेट ब्लाउज
रेड साड़ी के साथ हमेशा रेड या गोल्डन ब्लाउज पहना जाए, ऐसा जरूरी नहीं है। इस बार आप कुछ अलग करना चाहती हैं, तो कंट्रास्ट कलर का वेलवेट ब्लाउज भी ट्राई कर सकती हैं। ग्रीन और रॉयल ब्लू जैसे कलर रेड साड़ी पर बहुत अच्छे लगेंगे।
- ग्रीन वेलवेट ब्लाउज से साड़ी को खूबसूरत कंट्रास्ट मिलेगा।
- रॉयल ब्लू वेलवेट ब्लाउज भी एक अच्छा ऑप्शन है।
- वेलवेट फैब्रिक से आउटफिट को थोड़ा रिच लुक मिलेगा।
4. बोट नेक या डीप प्लंजिंग नेक ब्लाउज
अगर आप साड़ी के साथ थोड़ा मॉडर्न लुक चाहती हैं, तो ब्लाउज के नेक डिजाइन के साथ एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं। प्लेन रेड साड़ी के साथ बोट नेक या डीप प्लंजिंग नेक ब्लाउज भी सही लगेगा।
- बोट नेक ब्लाउज सिंपल और स्टाइलिश लुक देगा।
- डीप प्लंजिंग नेक डिजाइन थोड़ा बोल्ड लुक पसंद करने वालों के लिए है।
- आप अपनी पसंद और कंफर्ट के हिसाब से नेकलाइन देख सकती हैं।
यह भी पढ़ें- दिवाली पर ट्रेडिशनल लुक में दिखना है सुंदर? साड़ी और सूट के साथ ट्राई करें ये खूबसूरत हेयरस्टाइल
प्लेन रेड साड़ी के साथ ऐसे पूरा करें अपना लुक
सिर्फ अच्छा ब्लाउज पहनने से ही आपका लुक पूरा नहीं होगा। साड़ी और ब्लाउज के साथ बाकी चीजों का तालमेल भी जरूरी है। अगर आपने हैवी जरदोजी या सीक्वेंस वाला ब्लाउज पहना है, तो ज्वेलरी को थोड़ा सिंपल रखें। वहीं, कंट्रास्ट वेलवेट ब्लाउज के साथ गोल्डन या सिल्वर ज्वेलरी सही रहेगा।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- AI
-1793613761208_m.webp)