आज के समय में महिलाएं महंगी साड़ियां ही खरीदना पसंद करती हैं। ऐसे में जब सेफ्टी पिन लगाने के बाद अगर उसमें छोटा-सा भी छेद हो जाए, तो परेशान होना तो आम बात है। खासकर तब, जब साड़ी सिल्क, बनारसी या किसी खास फैब्रिक की हो और उसे किसी शादी या खास मौके पर पहनना हो। कई बार पिन निकालने के बाद कपड़े में छोटा छेद या धागे खिंचे हुए दिखने लगते हैं।
साड़ी में सेफ्टी पिन से छेद होने पर कैसे ठीक करें?
ऐसे में सुई-धागा उठाकर सिलाई करने की जरूरत नहीं है। आप ट्रांसपेरेंट फैब्रिक पैच की मदद से छेद को छिपा सकती हैं। इसके अलावा फैब्रिक टेप जैसी चीजों का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। हम आपको अपने इस लेख में बता रहे हैं कि साड़ी में सेफ्टी पिन से छेद हो जाए, तो इसे दो मिनट में कैसे ठीक किया जा सकता है? आइए जानते हैं-
image credit- magnific
1. ट्रांसपेरेंट फैब्रिक पैच से छिपाएं छेद
अगर साड़ी में सेफ्टी पिन से छोटा सा छेद हो गया है, तो उसके पीछे ट्रांसपैरेट कपड़े का पैच लगा सकती हैं। इससे छेद को सपोर्ट मिलेगा और कम नजर आएगा। बस ध्यान रखें कि-
- साड़ी के कलर और फैब्रिक के हिसाब से ही पैच यूज करें।
- पैच को साड़ी के उल्टे हिस्से में ही लगाएं।
- चिपकाने वाली चीज इस्तेमाल करने से पहले कपड़े के किसी छिपे हिस्से पर लगाकर देख लें।
यह भी पढ़ें- Modern Saree Look: साड़ी में दिखना है सबसे स्टाइलिश, तो आज ही ट्राई करें ये ड्रेपिंग स्टाइल
2. फैब्रिक टेप भी आ सकता है काम
बिना सुई-धागे के छोटे छेद को कवर करने के लिए आप फैब्रिक फ्यूजन टेप का भी यूज कर सकती हैं। इसे कपड़े के पीछे लगाया जाता है, लेकिन इसका इस्तेमाल सोच-समझकर करना चाहिए।
- टेप लगाने से पहले उसके पैकेट पर दिए गए निर्देश पढ़ लें।
- अगर इसे चिपकाने के लिए प्रेस की जरूरत है, तो साड़ी पर सीधे प्रेस न लगाएं।
- सिल्क और ऑर्गेंजा जैसी महंगी साड़ी पर पहले किसी जानकार से सलाह लें।
- गलत टेप या ज्यादा गर्मी से कपड़े पर दाग पड़ सकता है या उसकी चमक खराब हो सकती है।
3. बदल लें साड़ी पहनने का तरीका
अगर छेद पल्लू या प्लीट्स के पास है, तो साड़ी को थोड़ा अलग अंदाज में पहनकर भी उसे छुपाया जा सकता है। जैसे-
- पल्लू को दूसरी तरफ से सेट करें।
- छेद वाली जगह पर ब्रोच लगाकर भी कवर कर लें।
- कपड़े को जोर से खींचकर छेद छिपाने की कोशिश न करें।
- यह तरीका तभी काम करेगा, जब छेद ऐसी जगह हो जिसे ड्रेपिंग बदलकर ढका जा सके।
आगे से साड़ी में छेद होने से कैसे बचाएं?
अगर आप चाहती हैं कि आगे से साड़ी में सेफ्टी पिन से छेद न हो, तो कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। जैसे-
- हर बार एक ही जगह सेफ्टी पिन न लगाएं।
- ऐसी पिन यूज करें जिसका सिरा स्मूथ हो और जो आसानी से बंद हो जाए।
- पिन निकालते समय उसे झटके से न खींचें।
- साड़ी उतारने के बाद पिन निकालकर ही उसे रखें।
- महंगी साड़ी में पिन लगाने के बजाय मैग्नेट वाली साड़ी क्लिप का ऑप्शन देख सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Saree Styling Tips: इन ब्लेजर की मदद से साड़ी को दें नया और क्लासी अंदाज, दिखेंगी खूबसूरत
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit- magnific
