बदलते मौसम या खानपान की वजह से अक्सर महिलाएं बालों के झड़ने की समस्या का सामना करती हैं। यही नहीं, आजकल धूल और प्रदूषण भी झड़ते बालों का मुख्य कारण हो सकता है। अगर आप भी पतले बालों की वजह से हमेशा परेशान रहती हैं और चोटी बनाते वक्त झिझक या शर्मिंदगी महसूस करती हैं, तो अब आप अपनी पतली चोटी को मोटी और घनी दिखा सकती हैं।
पैनकेक ब्रेड हैक
चोटी गूंथने के बाद अगर आपकी चोटी भी पतली और चपटी नजर आती है, तो अब आप पैनकेक ब्रेड हैक को फॉलो करके अपनी चोटी को दोगुनी घनी, चौड़ी और बाउंसी दिखा सकती हैं। आइए जानते हैं पैनकेक ब्रेड बनाने का सही तरीका -
(image credit: pinterest/Gentleman Looks)
साधारण और ढीली चोटी गूंथें
पैनकेक ब्रेड हैक एक परफेक्ट तरीका साबित हो सकता है, खासकर उन महिलाओं के लिए जिनकी चोटी बहुत ज्यादा पतली नजर आती है। इसके लिए सबसे पहले आप अपने बालों को अच्छी तरह सुलझाकर एक साधारण चोटी गूंथ लें। ध्यान रहे, जब भी आप चोटी गूंथती हैं, तो उसे बहुत ज्यादा टाइट न करें, बल्कि थोड़ा ढीला छोड़ें। आखिरी में रबर बैंड लगाकर बालों को बांध लें।
पैनकेकिंग तकनीक का इस्तेमाल करें
साधारण चोटी बनाने के बाद आप पैनकेकिंग तकनीक का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- इसके लिए चोटी बांधने के बाद नीचे से शुरुआत करते हुए ऊपर की तरफ बढ़ें।
- इसमें उंगलियों की मदद से चोटी के बाहरी किनारों को हल्के हाथों से बाहर की तरफ खींचें।
- जैसे पैनकेक फैलकर थोड़ा चौड़ा हो जाता है, ठीक वैसे ही पतली चोटी भी बाहर खींचने पर चौड़ी और घनी नजर आती है।
- पूरी चोटी को नीचे से ऊपर तक हल्के हाथों से फैलाएं, इससे बाल काफी बाउंसी नजर आएंगे।
टेक्सचर स्प्रे का करें इस्तेमाल
चोटी बनाते समय अगर आपके बाल ठीक से सेट नहीं हो पा रहे हैं या पैनकेक तकनीक आजमाते समय छोटे बाल बाहर निकल रहे हैं, तो इससे बचने के लिए आप बालों को हल्का-हल्का खींचते समय टेक्सचर स्प्रे का इस्तेमाल कर सकती हैं। यह बालों को हल्का ग्रिप देता है और चोटी को फैलाना आसान बनाता है। इससे चोटी बिखरी हुई भी नजर नहीं आती।
(image credit: pinterest/Jessica Naquin)
बॉबी पिन्स और हेयर स्प्रे से करें सेट
अगर आपका हेयरकट ऐसा है कि बाल जगह-जगह से निकले हुए नजर आ रहे हैं, तो घबराने की बजाय आप इन छोटे बालों को बॉबी पिन्स या हेयर पिन से सेट कर सकती हैं। इससे आपको एक क्लीन और परफेक्ट लुक मिलेगा। इसके अलावा, पैनकेक ब्रेड पूरी बन जाने के बाद उस पर लाइट-होल्ड हेयर स्प्रे छिड़कें। इससे बाल लंबे समय तक एक जगह सेट रहेंगे और उड़ेंगे नहीं।
यह भी पढ़ें- Herbal Hair Spray: धूप से बालों को बचाने के लिए इस्तेमाल करें हर्बल हेयर स्प्रे, बालों की चमक और मजबूती रहेगी बरकरार
निष्कर्ष: पतले बालों की वजह से अगर आप भी पतली चोटी बनाने में शर्मिंदगी महसूस कर रही थीं, तो अब आपकी यह परेशानी दूर हो सकती है। आप 'पैनकेक ब्रेड' का यह स्मार्ट और आसान तरीका आजमाकर अपनी पतली चोटी को भी हैवी, स्टाइलिश और बाउंसी बना सकती हैं। उम्मीद है आपको यह उपाय जरूर पसंद आया होगा। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हरजिंदगी से।
(image credit: MAGNIFIC)
-1790317402965_m.webp)