सर्दियों के मौसम में अपने लुक को परफेक्ट बनाने के लिए महिलाएं कई तरह के प्रयास करती हैं। वे मोटे स्वेटर और भारी जैकेट से लेकर हर तरह के आउटफिट पहनना पसंद करती हैं, लेकिन बॉडी शेप के हिसाब से गलत आउटफिट आपके पूरे लुक को खराब कर सकता है। ऐसे में परफेक्ट लुक पाने के लिए बॉडी शेप के अनुसार सही लंबाई और कट वाला कोट आपके लुक को बहुत शानदार बना सकता है।

बॉडी शेप के हिसाब से बेस्ट विंटर कोट डिजाइंस

हर शरीर की बनावट अलग होती है। ऐसे में किसी की कमर पतली तो किसी का हिप वाला हिस्सा थोड़ा चौड़ा होता है। इसलिए फैशनेबल लुक के लिए आप इस विंटर सीजन में अपनी बॉडी शेप के हिसाब से कुछ खास स्टाइलिंग अपना सकती हैं। आइए जानते हैं अलग-अलग बॉडी शेप के लिए सही कोट और जैकेट चुनने के आसान तरीके।

1. ऑवरग्लास बॉडी शेप के लिए ट्रेंच कोट या फिटेड रैप कोट

अगर आपके कंधे और हिप्स लगभग बराबर हैं और कमर पतली है, तो कमर पर बेल्ट या टाई-अप वाले बेल्टेड ट्रेंच कोट या फिटेड रैप कोट आपके कर्व्स को खूबसूरती से उभार देंगे। 

2. पियर बॉडी शेप के लिए क्रॉप जैकेट या बाइकर जैकेट

पियर बॉडी शेप में ऊपरी हिस्सा पतला होता है, जबकि हिप्स और थाइज थोड़े भारी होते हैं। ऐसे में आप क्रॉप जैकेट, बाइकर जैकेट या फ्लेयर्ड कोट चुन सकती हैं। कॉलर या शोल्डर डिटेलिंग वाले कोट आपके लुक को बैलेंस और परफेक्ट बना देंगे। 

3. एप्पल बॉडी शेप के लिए स्ट्रेट कट कोट और ए-लाइन कोट

अगर आपकी बॉडी का शेप एप्पल बॉडी है, तो आपके लिए स्ट्रेट कट कोट और ए-लाइन कोट सही रहेंगे। वी-नेक या खुले कॉलर वाले कोट भी आप आराम से पहन सकती हैं, जो आपको एक अच्छा लुक देंगे।   

4. रेक्टेंगुलर या एथलेटिक बॉडी शेप के लिए प्लीट्स वाले कोट

अगर आपकी बॉडी का शेप रेक्टेंगुलर या एथलेटिक है, तो इसमें कंधे, कमर और हिप्स की चौड़ाई लगभग एक जैसी होती है और कर्व्स कम होते हैं। रफल्स, डबल ब्रेस्टेड बटन, बेल्ट या प्लीट्स वाले कोट आपके लिए सबसे बेस्ट रहेंगे, क्योंकि ये आउटफिट में वॉल्यूम और शेप जोड़ते हैं।  

सर्दियों में कोट स्टाइल करने के टिप्स

सर्दियों के दिनों में अगर आप इस तरीके से अपने आउटफिट को स्टाइल करती हैं, तो इन जरूरी बातों का ध्यान जरूर रखें -

  • कोट या जैकेट हमेशा उसके नीचे पहने जाने वाले स्वेटर या हुडी की मोटाई को ध्यान में रखकर ही ट्राई करें, ताकि फिटिंग में दिक्कत न हो।
  • बहुत ज्यादा फूली हुई पफर जैकेट पहनने से बचें, क्योंकि इससे आप जरूरत से ज्यादा भारी या मोटी दिख सकती हैं।
  • कोट के कंधों की सिलाई हमेशा आपके असली कंधों के सिरे पर ही आनी चाहिए, तभी कोट की फिटिंग और लुक सही आता है।

निष्कर्ष:  अगर आप सर्दियों में स्टाइलिश लुक पाना चाहती हैं, तो आपके लिए अपनी बॉडी शेप के हिसाब से चुने गए कोट सबसे बेस्ट हो सकते हैं। इन्हें पहनकर आप भीड़ से अलग और कॉन्फिडेंट दिख सकती हैं। स्मार्ट लेयरिंग और सही कट आपको एक परफेक्ट विंटर लुक देगा। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

image credit: AI