छठ पूजा के खास मौके पर महिलाएं पारंपरिक पीली या लाल साड़ियां पहनती हैं। वे साड़ी ही नहीं, बल्कि साड़ी के साथ मेकअप और सोलह श्रृंगार भी करती है। श्रृंगार के साथ जब तक बालों को सही तरीके से संवारा न जाए, तब तक लुक पूरा नहीं होता। पूजा पाठ के दौरान आप इस बार छट उत्सव के समय बालों को खुला रखने के बजाय जूड़ा बनाकर बालों में गजरा लगा सकती हैं।

छठ पूजा के लिए 4 गजरा डिजाइंस

ताजे मोगरे या गुलाब के फूलों की भीनी-भीनी खुशबू न केवल आपके मूड को फ्रेश बनाने के साथ छट पूजा लुक में चार चांद लगा देंगे। आइए जानते हैं ऐसे ही 4 खूबसूरत गजरा डिजाइंस के बारे में, जो आपके लिए बेस्ट हो सकते हैं।

1. क्लासिक फुल-कवर मोगरा बन गजरा

आप चाहें, तो इस साल छट पूजा पर भीड़ से अलग दिखने के लिए लो-बन बनाकर मोगरे के गजरे की 2 से 3 लड़ियों से पूरे जूड़े को चारों तरफ से कवर कर सकती हैं। इस तरह का गजरा स्टाइल आपके पारंपरिक बनारसी या सिल्क साड़ी लुक के सही रहेगा। यह घाट पर पूजा करने वाली महिलाओं के लुक को और शानदार बना देगा।

image credit: pinterest/अप्सरा

2. हाफ-मून या क्रेसेंट गजरा स्टाइल

जिन महिलाओं को बहुत ज्यादा भारी-भरकम गजरा पसंद नहीं है और वे सोबर लुक पाना चाहती हैं, तो उनके लिए हाफ-मून या क्रेसेंट गजरा स्टाइल परफेक्ट रहेगा। इस डिजाइन में पूरे जूड़े को ढकने के बजाय आप जूड़े के केवल निचले हिस्से या उपर के हिस्से में अर्धचंद्राकार आकार देकर इसे लगा सकती हैं। आप चाहें, तो हाफ मून गजरे को ओपन हेयर में भी लगा सकती हैं। 

image credit: pinterest/Style & Form Studio

3. गजरा विथ ब्रेड यानी चोटी वाला गजरा

अगर आपके बाल लंबे हैं और आप जूड़ा बनाने के बजाय चोटी बनाने वाली हैं, तो ट्रेडिशनल आउटफिट या साड़ी के साथ आप इस तरह से गजरा लगा सकती हैं। यह आपके पुरे हेयरस्टाइल को खूबसूरत बनाने में मदद करेगा। इसमें बालों की साधारण या खजूरी चोटी खूब उठाव देगी। ऊपर से नीचे तक गजरे की लड़ी को चोटी के चारों ओर भी लपेटा जा सकता है।  

image credit: pinterest/sobiya suzan

4. गुलाब और मोगरे का फ्यूजन गजरा

सफेद मोगरे के गजरे के अलावा आप मोगरे को गुलाब के साथ अटैच करके भी ट्राई कर सकती हैं हैं। इसे आप जुड़े या चोटी के साथ बांध सकती हैं। इस तरह के गजरे आपकी पीली या लाल छठ साड़ी के साथ खूब जचेंगे। आप इसे परफेक्ट फेस्टिव वाइब के लिए चुन सकती हैं।  

image credit: pinterest/women's fashion

गजरा लगाते समय कुछ बातों का ध्यान रखें -

  • गजरा लगाते समय बॉबी पिन्स का सही से इस्तेमाल करें।
  • जूड़े के चारों तरफ छोटे यू-पिन्स और बॉबी पिन्स से गजरा लंबे समय तक टिका रहेगा।
  • अगर आपने एक रात पहले गजरा खरीदा है, तो उस पर हल्का सा पानी छिड़कर, उसे एयर-टाइट डिब्बे में पैक करके फ्रिज में रख दें।
  • बालों को सेट करने के लिए हेयर स्प्रे का इस्तेमाल करें।

निष्कर्ष:  छठ महापर्व पर अगर आप भी अपने बालों की खूबसूरती को बढ़ाना चाहती हैं और भीड़ से अलग दिखना चाहती हैं, तो साड़ी या किसी भी ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ आप बालों में गजरा लगा सकती हैं। चोटी में लिपटा हुआ स्टाइल या फिर गुलाब और मोगरे का खूबसूरत कॉम्बिनेशन छट पूजा लुक को शानदार बना देगा। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।