इस साल करवा चौथ 29 अक्टूबर गुरुवार को मनाया जाएगा। अगर आप भी इस बार करवा चौथ पर सामान्य से हटकर मेहंदी के यूनिक डिजाइन देखना चाहती हैं, तो ये फ्रंट हैंड डिजाइन देख सकती हैं। इस तरह के फ्रंट हैंड डिजाइन आजकल काफी ट्रेंड में हैं, जिन्हें महिलाएं बहुत पसंद कर रही हैं। ये सभी Mehndi Designs आसानी से लग जाती हैं और ये देखने में भी बेहद आकर्षक लगती हैं। खासकर बहुत सी महिलाएं ऐसी भी हैं, जो सिर्फ फ्रंट हैंड पर मेहंदी डिजाइन बनवाती हैं, उन्हें यहां कई आकर्षक मेहंदी डिजाइन मिल जाएंगे।
यहां फ्रंट हैंड के लिए देखें खूबसूरत मेहंदी डिजाइन
इस बार Karwa Chauth 2026 के मौके पर ये सभी आकर्षक फ्रंट हैंड मेहंदी डिजाइन आपके लुक में चार चांद लगा देंगे।
1. मिनिमल और एस्थेटिक फ्रंट हैंड डिजाइन
इस तरह के फ्रंट हैंड डिजाइन आजकल काफी ट्रेंड में हैं, कम से कम समय में लगने वाले ये मेहंदी डिजाइन देखने में बेहद आकर्षक लगते हैं। आप इन्हें घर पर खुद लगा सकती हैं। मिनमल और एस्थेटिक मेहंदी डिजाइन में हथेलियों पर काफी खुली जगह छोड़ी जाती है, हल्की बेलें, उंगलियों के ब्रेसलेट जैसे डॉट्स, या हथेली के बीच में एक डॉट और उससे जुड़ी पतली रेखाओं की मदद से डिजाइन बनाए जाते हैं। खासकर वर्किंग महिलाएं, जो रोजाना काम पर जाती हैं, उनके पास घंटों बैठकर मेहंदी लगवाने का समय नहीं होता, ऐसे में वो इस तरह के डिजाइन आसानी से लगवा सकती हैं।
2. मंडाला और गोलाकार फ्रंट हैंड मेहंदी डिजाइन
करवा चौथ जैसे मौकों पर सादगी और पारंपरिक लुक के लिए इस तरह के मेहंदी डिजाइन काफी पसंद किए जाते हैं। खासकर पिछले कुछ सालों में मंडला और गोलाकार मेहंदी डिजाइन लोकप्रिय बन चुके हैं। इसमें हथेली के बीच में एक आकर्षक गोल चक्र या मंडाला आर्ट बनाया जाता है। कई बार गोल चक्र में फूलों की आकृति, तो कभी कमल और अन्य पैटर्न से इन्हें भरा जाता है। उंगलियों को महीन या भरे हुए पैटर्न से सजाया जाता है। साथ ही कलाइयों पर चूड़ी या कड़े का डिजाइन बनाया जाता है, जो इस मेहंदी लुक को अधिक आकर्षक बनाता है।
3. चांद वाला फ्रंट हैंड मेहंदी डिजाइन
चांद वाले मिनिमल Front Hand Design को करवा चौथ के मौके पर महिलाएं बेहद पसंद कर रही हैं। यह डिजाइन सोशल मीडिया पर भी छाया हुआ है। करवा चौथ पर कई सेलिब्रिटी के हाथों पर आपको यह डिजाइन देखने को मिलेगा। अगर आप भी इस बार साधारण मगर आकर्षक मेहंदी डिजाइन से अपनी हथेलियां सजाना चाहती हैं, तो चांद वाला फ्रंट हैंड मेहंदी डिजाइन अच्छा विकल्प है। बीचों-बीच या साइड में एक छोटा और साफ-सुथरा चांद बनाएं और साथ में छोटे तारे या पत्तियों के बेल का डिजाइन बना सकती हैं। या फिर हथेली पर चांद और उंगलियों पर रिंग डिजाइन बना सकती हैं।
4. ज्वेलरी से प्रेरित फ्रंट हैंड मेहंदी डिजाइन
अगर आपने अभी तक यह मेहंदी डिजाइन नहीं ट्राई की है, तो इस बार Karwa Chauth पर अपने हाथों पर रचवा सकती हैं। इसे कम समय में आसानी से लगाया जा सकता है, जो देखने में आकर्षक है और आपके ट्रेडिशनल फेस्टिव लुक में चार चांद लगा सकती हैं। ज्वेलरी से प्रेरित फ्रंट हैंड मेहंदी डिजाइन भी आजकल बहुत ट्रेंड में है। इसमें हाथ पर कंगन, ब्रेसलेट, उंगलियों पर अंगूठी और हाथफूल जैसे ज्वेलरी की डिजाइन बनाई जाती है। साथ ही कलाई के पास चूड़ियों और लटकते झुमकों की डिजाइन बनाई जाती है। इन्हें घर पर खुद भी लगा सकती हैं। खासकर वर्किंग महिलाओं के लिए एक अच्छा विकल्प है, क्योंकि इस तरह के डिजाइन मिनटों में लग जाते हैं।
5. राजस्थानी फ्रंट हैंड मेहंदी डिजाइन
अगर आपको हैवी और पारंपरिक मेहंदी डिजाइन पसंद है, तो राजस्थानी डिजाइन आपके लिए सबसे अच्छी रहेगी। वहीं नई दुल्हन या जिनका पहला करवा चौथ है, वो भी यह डिजाइन बनवा सकती हैं। इनमें मोर, मोरपंख और पक्षी का डिजाइन होता है। साथ में पूरी हथेली पर राजा-रानी, डोली, बारात, शहनाई और मंत्रों या शिखरों वाले शाही डिजाइन बनाए जाते हैं। हालांकि, इन्हें घर पर बनाना थोड़ा मुश्किल है। करवा चौथ पर यह डिजाइन बनवाना चाहती हैं, तो समय निकालकर प्रोफेशनल मेहंदी आर्टिस्ट से मेहंदी लगवाएं।
यह भी पढ़ें- बोतल के ढक्कन से लगाएं मेहंदी डिजाइन, मिनटों में बनेगा ऐसा एथनिक पैटर्न; हर कोई पूछेगा तरीका
आप भी करवा चौथ पर इन मेहंदी डिजाइन से अपने हाथों की खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
