भाई-बहन को हर साल बेसब्री से रक्षाबंधन का इंतजार रहता है। इस साल भी यह त्योहार बड़े धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इस पावन अवसर पर नए कपड़े पहनने और सजने-संवरने के साथ-साथ हाथों में मेहंदी भी रचाई जाती है। हालांकि, त्योहार की भागदौड़ और तैयारियों के बीच अगर आप भी मेहंदी लगवाने के लिए टाइम नहीं निकाल पाती हैं, तो परेशान होने के बजाय कुछ आसान और जल्दी लगने वाली 'बेल और जाल' पैटर्न मेहंदी डिजाइंस चुन सकती हैं।

रक्षाबंधन पर झटपट लगाएं बेल और जाल पैटर्न की ये 5 ट्रेंडी मेहंदी डिजाइंस

बेल और जाल पैटर्न मेहंदी डिजाइंस कम समय में लगने के साथ-साथ दिखने में भी बेहद खूबसूरत लगती हैं। ऐसे में आप मिनटों में ये 5 ट्रेंडी और आसान मेहंदी डिजाइंस लगाकर अपने हाथों की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं -

1. सिंगल फिंगर अरेबिक बेल

इस साल रक्षाबंधन के खास मौके पर अगर आप अपने हाथों पर सिंपल और खूबसूरत मेहंदी बनवाना चाहती हैं, तो आपके लिए सिंगल फिंगर अरेबिक बेल एक सही विकल्प रहेगा। इस तरह की मेहंदी को आप बैक साइड या फ्रंट साइड बनवा सकती हैं। यह अरेबिक बेल मेहंदी डिजाइन बेहद तेजी से बन जाता है।  

(Image Credit: pinterest/Rose Life)

2. फ्लोरल बेल विथ जालीदार फिंगर्स

अगर आप इस रक्षाबंधन हथेली पर सादगी और उंगलियों पर थोड़ा हैवी वर्क चाहती हैं, तो यह फ्लोरल बेल विथ जालीदार फिंगर्स का कॉम्बिनेशन आपके लिए परफेक्ट रहेगा। जब यह मेहंदी डिजाइन रचकर तैयार होगी, तब उंगलियों का हैवी पैटर्न पूरे हाथ की सुंदरता को उभार देगा, जिससे आपका पूरा रक्षाबंधन लुक अट्रैक्टिव दिखेगा।   

(Image Credit: pinterest/lishayhani)

यह भी पढ़ें- Raksha Bandhan 2026: हाथ ही नहीं, पैरों पर भी लगाएं ये मेहंदी डिजाइंस; हर कोई करेगा तारीफ

3. मंडला चक्र विथ रिस्ट जाली बेल

अगर आपको मंडाला मेहंदी डिजाइंस पसंद हैं, तो आपके लिए यह मंडाला चक्र विथ रिस्ट जाली बेल डिजाइन परफेक्ट हो सकती है। यह पारंपरिक और नए ट्रेंड्स का एक फ्यूजन डिजाइन है, जो रक्षाबंधन के मौके पर आपके लुक को शानदार बना देगा। इसे आप घर पर खुद से भी लगा सकती हैं। इसमें हथेली के बीच में गोल मंडला चक्र बनाकर कलाई के पास ब्रेसलेट की तरह जालीदार बेल बनाई जाती है। 

(Image Credit: pinterest/Bollywood Insider)

4. सिंपल चेकर्ड जाली वर्क मेहंदी

अगर आप रक्षाबंधन पर अपने पूरे हाथ भरवाना चाहती हैं, तो आपके लिए यह सिंपल चेकर्ड जाली वर्क मेहंदी डिजाइन बेस्ट रहेग। इस डिजाइन को बनवाकर आप अपनी हथेली को पूरी तरह से भरा हुआ दिखा सकती हैं। इसे बनाना बेहद आसान है और आप इसे 5 से 10 मिनट में आराम से बनवा सकती हैं।  

(Image Credit: pinterest/z)

यह भी पढ़ें- सावन में मेहंदी और चूड़ियों के बिना क्यों नहीं होता पूरा श्रृंगार? जानें वजह

5. कलाई से उंगलियों तक जाल-बेल डिजाइन

हाथों के पीछे आप इस खूबसूरत जाल-बेल डिजाइन को बनवा सकती हैं। यह डिजाइन भी कम समय में आसानी से बनकर तैयार हो जाता है। इसे आप रक्षाबंधन के खास मौके पर बनवाकर अपने एथनिक लुक को कम्प्लीमेंट कर सकती हैं। इस तरह का डिजाइन आपके हाथों पर फैंसी हथफूल की तरह नजर आएगा। 

(Image Credit: pinterest/mehndi_by_dheeba)

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर बहनें मेहंदी जरूर लगाती हैं। अगर आप भी मेहंदी बनवाने की सोच रही हैं, तो घंटों इंतजार करने के बजाय इस बार इन 5 आसान और झटपट बनने वाले 'बेल और जाल' मेहंदी डिजाइंस को चुन सकती हैं। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।