Diwali 2026 Hairstyle Ideas: दिवाली 2026 का त्योहार बस कुछ ही दिनों में आने वाला है और लोगों के घर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। नया लहंगा, नई साड़ी, हैवी सूट सब तय है, लेकिन फेस्टिव लुक का मजा तब तक अधूरा है जब तक हेयरस्टाइल परफेक्ट न हो। इस साल स्लीक बन से लेकर सॉफ्ट वेव्स तक, सब कुछ ट्रेंड में है। चाहे आप लक्ष्मी पूजन के लिए सिल्क साड़ी पहन रही हों या दिवाली पार्टी के लिए शरारा-सूट, ये 5 हेयरस्टाइल हर ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ चार-चांद लगा देंगे।
दिवाली के लिए 5 परफेक्ट हेयरस्टाइल
इस दिवाली आप साड़ी-सूट के साथ ये 5 हेयरस्टाइल ट्राई करें। यह आपके लुक को निखारने में मदद करेंगी।
1. गजरे वाला क्लासिक लो बन
अगर आप हैवी कांजीवरम या बनारसी साड़ी पहन रही हैं तो इससे बेहतर कुछ नहीं। सेंटर मांग के साथ नीट लो बन बनाएं और उस पर सफेद गजरा लगा लें। यह लुक अनारकली और हैवी सूट के साथ भी रॉयल लगता है और पूरी रात टिका रहता है, बार-बार ठीक करने की जरूरत नहीं।
image credit-pinterest (Ammu Ethnic Elegance)
2. साइड-स्वेप्ट सॉफ्ट वेव्स
हल्की ऑर्गेंजा साड़ी, पेस्टल लहंगा या फ्यूजन साड़ी के लिए यह बेस्ट है। बालों में बड़ी कर्लिंग रॉड से सॉफ्ट वेव्स बनाकर एक साइड पर डाल दें। थोड़ा सा शाइन स्प्रे लगाएं, इससे फोटो में भी बालों में एक अलग ही चमक आती है।
image credit-pinterest (snippet ink)
3. परांदा और फूलों वाली लंबी चोटी
दिवाली की पूजा और घर के कामों में खुले बाल संभालना मुश्किल होता है। ऐसे में लंबी चोटी सबसे प्रैक्टिकल है। नॉर्मल चोटी की जगह फिशटेल बनाएं और उसमें रंगीन परांदा, छोटे मोगरे के फूल या गोल्डन लेस लगाएं। सूट और लहंगे दोनों पर ये देसी टच बहुत सुंदर लगता है।
image credit-pinterest (best pics corner)
4. हाफ-अप हाफ-डाउन विद क्लिप्स
जिन्हें खुले बाल भी चाहिए और बन भी नहीं बनाना, उनके लिए यह लुक है। ऊपर के आधे बालों को पीछे पिन करें और नीचे के बालों में हल्के कर्ल्स कर दें। इस बार पर्ल और स्टोन वाली बड़ी क्लिप्स बहुत ट्रेंड में हैं। ये लुक यंग गर्ल्स पर दिवाली पार्टी में बहुत फ्रेश लगता है।
image Credit-Pinterest (unique things)
5. वॉल्यूम वाली हाई पोनीटेल
अगर आप स्ट्रेट-कट सूट, पैंट-सूट या इंडो-वेस्टर्न साड़ी पहन रही हैं तो हाई पोनीटेल ट्राई करें। पोनी के बेस पर अपने ही बालों की एक लट लपेट दें ताकि रबर न दिखे और हल्का सा बैक-कॉम्ब करके वॉल्यूम बनाएं। पूरा दिन पटाखे, मेहमानों में भी बाल खराब नहीं होंगे।
image credit-pinterest (snippet ink)
बाल बनाते वक्त ध्यान रखने वाली बातें
दिवाली में हेयरस्टाइल बनाते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखना काफी जरूरी होता है। वरना थोड़ी ही देर में बाल खराब होने लगते हैं।
- हेयरस्टाइल से पहले बालों में हल्का हेयर सीरम जरूर लगाएं, इससे दिए और तेल के धुएं से बाल रूखे नहीं होंगे।
- हैवी झुमका या माथा पट्टी पहन रही हैं तो बन या चोटी को टाइट रखें, खुले वेव्स में ज्वेलरी उलझ सकती है।
- दिवाली पर हेयर स्प्रे का ज्यादा इस्तेमाल न करें, दिए के पास जाने पर ये बहुत जल्दी आग पकड़ सकता है।
यह भी पढ़ें- Beads Designs for Hairstyle: बालों का हेयरस्टाइल लगेगा अट्रैक्टिव, जब लगाएंगी ये सिंपल बीड्स
इस दिवाली ये प्यारी हेयरस्टाइल जरूर ट्राई करें। इन्हें बनाना काफी आसान है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
main image Credit-Pinterest (unique things)
