क्या आप भी शादी में लहंगा पहनने की सोच रही हैं, लेकिन भारी दुपट्टा संभालने में दिक्कत आ रही है? वही एक जैसे पारंपरिक दुपट्टे के बजाय आप 'लहंगा विद जैकेट' का ट्रेंडी लुक अपना सकती हैं। हाई-फैशन और एस्थेटिक लुक पाने के लिए आजकल लड़कियां लहंगे के साथ दुपट्टा नहीं, बल्कि जैकेट्स ट्राई कर रही हैं। ये जैकेट्स आपको बिल्कुल सेलिब्रिटी जैसा लुक देने में मदद करेंगी।
स्टाइलिश बैंगनी लहंगा सेट विद जैकेट
शादी हो या फेस्टिव सीजन, अक्सर लड़कियां लहंगा जरूर कैरी करती हैं। लहंगे के साथ वे हमेशा से हैवी दुपट्टा ही स्टाइल करती आ रही हैं। अगर आप भी ऐसा ही कुछ करती हैं, तो इस बार स्टाइलिश बैंगनी लहंगा सेट विद जैकेट को ट्राई करके भीड़ से हटकर दिख सकती हैं। लहंगे के साथ जैकेट का कॉम्बो आजकल नया ट्रेंड बन रहा है, जो आपकी खूबसूरती को और बढ़ा देगा। आप भी ऐसा ही ऑउटफिट स्टाइल कर सकती हैं। इसके लिए आप किसी भी प्लेन घाघरे के साथ प्लेन ब्लाउज और एम्ब्रोइडरी जैकेट पेयर करें।
ग्रीन लहंगे के साथ फुल लॉन्ग एम्ब्रॉयडरी जैकेट
कुछ लड़कियां आज भी लहंगा पहनते वक्त वही एक जैसे पुराने स्टाइल और दुपट्टे के ट्रेंड को फॉलो कर रही हैं। अगर आप इस वेडिंग सीजन कुछ डिफरेंट ट्राई करने का सोच रही हैं, तो अपने लुक को शानदार बनाने के लिए लहंगे से मैचिंग जैकेट खरीद सकती हैं। इस तरह का ग्रीन लहंगा लॉन्ग एम्ब्रॉयडरी जैकेट सेट भी आपके लिए एक परफेक्ट चॉइस हो सकता है। आप भी इसी तरह के लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं। इसके लिए आप लॉन्ग जैकेट को प्लेन ब्लाउज और घेरदार घाघरे के साथ स्टाइल करें। इसे बनवाते वक्त आप अपनी पसंद का कलर चुन सकती हैं।
ऑरेंज शॉर्ट जैकेट लहंगा सेट
अगर आप शादी, रिसेप्शन या संगीत में पहनने के लिए लहंगा पसंद कर चुकी हैं, तो इसके साथ हैवी दुपट्टे के बजाय शॉर्ट जैकेट कैरी करें। कंट्रास्ट कलर की जैकेट को लहंगे के साथ पेयर करके आप भीड़ से बिल्कुल अलग दिख सकती हैं। इस तरह का ऑरेंज शॉर्ट जैकेट लहंगा सेट भी आपके लुक को मॉडर्न और खूबसूरत बना देगा। यही नहीं आप चाहें, तो बाजार से अपनी पसंद का कपड़ा खरीदकर किसी भी टेलर से डिजाइन करवा सकती हैं। ऐसी शार्ट एम्ब्रोइडरी जैकेट को आप डीप नेक ब्लाउज के साथ भी कैरी कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Mahieka Sharma Look: हार्दिक पंड्या की गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा से लें ट्रेडिशनल लहंगा लुक आइडिया, दिखेंगी खूबसूरत
कॉटन सिल्क प्रिंटेड लहंगा और जैकेट
आपके लिए इस तरह का कॉटन सिल्क प्रिंटेड लहंगा और जैकेट सेट भी एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है, जिसे आप मैचिंग लहंगे के साथ पेयर कर सकती हैं। ऐसी जैकेट्स पहनने में काफी हल्की होती हैं, जिससे आपको पूरे फंक्शन में बेहद कम्फर्टेबल फील होगा। आप इसी तरह के लहंगा सेट को अपने बुटीक या डिजाइनर से भी कस्टमाइज करवा सकती हैं। ऐसी कॉलर वाली जैकेट के साथ आप स्क्वायर नेक ब्लाउज कैरी कर सकती हैं।
वाइब्रेंट पिंक फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी लहंगा-जैकेट सेट
स्टाइलिश दिखने के लिए महिलाएं एक से बढ़कर एक लहंगे के साथ दुपट्टा पेयर करती हैं, लेकिन आप बिना दुपट्टे के सिर्फ एक स्टाइलिश जैकेट शामिल करके परफेक्ट फ्यूजन लुक पा सकती हैं। वाइब्रेंट पिंक फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी लहंगा-जैकेट सेट डिजाइंस भी इन दिनों अधिकतर महिलाओं को खूब पसंद आ रहे हैं। इस लहंगे पर छोटी स्लीव्स जैकेट बेहद खूबसूरत और ट्रेंडी जंच रही है। अगर आपको इस तरह का पिंक कलर पसंद नहीं है, तो आप ब्लू, ब्लैक, ग्रे या ब्राउन कलर भी चुन सकती हैं। जो कलर आप लहंगे के लिए चुनें, उसी कलर से मैचिंग एम्ब्रोइडरी वाली जैकेट शामिल करें।
यह भी पढ़ें- DIY Lehenga: कपड़ों के छोटे-छोटे कतरनों से बनाएं खूबसूरत पैचवर्क लहंगा, बजट में मिलेगा बेहद ग्लैमरस लुक
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : amazon/Generic/JIHU CULTURE Store/Shampysky Store/PINTEREST/mirraw/Ashu Dhingra
