साड़ी पहनने की शौकीन हैं, मगर सर्दी में स्टाइलिंग टिप को लेकर कन्फ्यूज़ रहती हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि इन 5 तरीकों से अब आप आसानी से सर्दियों में भी साड़ी पहन सकती हैं। Winter Saree Styling के इन तरीकों से ठंड से बचाव में मदद मिलती है और आपको क्लासी और स्टाइलिश लुक मिल सकता है।
यहां देखें विंटर साड़ी स्टाइलिंग के 5 आसान और आकर्षक तरीके
अब शादी में जाना हो या ऑफिस का कोई ईवेंट हो, इन स्टाइलिंग टिप्स की मदद से अब आप आसानी से साड़ी पहन सकती हैं। यहां हाई नेक स्वेटर से लेकर जैकेट के साथ साड़ी स्टाइल करने के कुछ खास तरीके देख सकती हैं, इस तरह ठंड में शरीर को पर्याप्त गर्माहट मिलती है और आप खुलकर अपना साड़ी लुक इन्जॉय कर सकती हैं।
1. ब्लाउज की जगह पहनें हाई नेक स्वेटर
अगर आपको भी साड़ी पहनना पसंद है, तो सर्दी में ब्लाउज की जगह हाई नेक स्वेटर पहन सकती हैं। हाई नेक स्वेटर शरीर को पर्याप्त गर्माहट देते हैं और देखने में भी स्टाइलिश लगते हैं। अपनी साड़ी के रंग से मैचिंग या फिर कॉन्ट्रास्ट में हाई नेक सवेटेर चुनें, अब उनके साथ ओपन पल्लू या सिंगल बॉर्डर स्टाइल में पल्लू ले सकती हैं। ये दोनों तरह से आकर्षक लगेंगे। अपने लुक को और भी क्लासी बनाने के लिए बेल्ट भी लगा सकती हैं।
2. शॉल और स्टोल से करें क्लासी स्टाइलिंग
साड़ी के ऊपर शॉल लपेटना बहुत बोरिंग हो सकता है, इसलिए इस बार सर्दी में कुछ अलग तरीके से इसे स्टाइल करने पर विचार कर सकती हैं। पश्मीना, मखमली या बनारसी शॉल या फिर किसी हल्के स्टोल को एक कंधे पर डाल कर इन्हें पल्लू की तरह पिन कर लें। वहीं आप चाहें तो अतिरिक्त गर्माहट के लिए स्टोल को पिन करने के बाद बचे हुए हिस्से को गले के चारों ओर लपेट सकती हैं। यह स्टाइलिंग टिप मॉडर्न और क्लासी लुक के लिए सबसे अच्छी रहेगी।
3. पल्लू को स्कार्फ की तरह स्टाइल करें
हल्के ठंड में इंडोर पार्टी में जाना है और साड़ी पहनना चाहती हैं, तो सर्दी से बचने के लिए साड़ी के पल्लू को स्कार्फ की तरह स्टाइल कर् सकती हैं। साड़ी को ओपन पल्लू स्टाइल में पहनें, फिर पल्लू के एक छोर को पकड़ कर दूसरे कंधे पर आगे की ओर लेकर आएं और कंधे के पास पिन कर लें। आगे की ओर बचे हुए पल्ले को प्लेट्स बनाकर हाथों पर सिक्योर कर लें। इस तरह ठंड नहीं लगती है और आपके साड़ी लुक में चार चांद जुड़ जाते हैं।
4. जैकेट के साथ करें स्टाइल
ज्यादा ठंड में साड़ी पहननी है या ऑफिस के फॉर्मल इवेंट या मीटिंग में जाना है, तो जैकेट के साथ साड़ी स्टाइल करना एक अच्छा आइडिया हो सकता है। इसके लिए साड़ी को साधारण तरीके से बांध लें और एक कंधे पर पल्लू को पिन कर लें, फिर ऊपर से जैकेट पहन लें। आप चाहें तो पल्लू लेने से पहले जैकेट पहनें और फिर एक कंधे पर जैकेट के ऊपर से पल्ले को पिन कर सकती हैं। लुक को अधिक स्मार्ट बनाने के लिए पल्लू को स्कार्फ की तरह गले में भी लपेट सकती हैं या जैकिट के ऊपर से बेल्ट लगाकर उसे सिक्योर कर सकती हैं।
5. वेलवेट के फूल स्लीव्स ब्लाउज के साथ करें स्टाइल
सर्दी में वेलवेट के ब्लाउज काफी आरामदायक हो सकते हैं। पूरे बाजू की ब्लाउज चुनें, साथ ही बोट नेक डिजाइन सर्दियों में सबसे अच्छा साबित हो सकता है। इससे गला और बाजू दोनों पूरी तरह सिक्योर रहते हैं और ठंड नहीं लगती है। साथ ही इस तरह के ब्लाउस का डिजाइन भी अकफी आकर्षक होता है, जो आपके साधारण साड़ी लुक में भी चार चांद लगा सकते हैं। शादी पार्टी और फॉर्मल इवेंट्स में साड़ी को वेलवेट ब्लाउज के साथ स्टाइल कर सकती हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
