गर्मी के मौसम में महिलाएं ऐसा आउटफिट पहनना ज्यादा पसंद करती हैं, जिसमें वे खूबसूरत और स्टाइलिश लुक पा सके। यही नहीं महिलाओं को इस मौसम में ढीले ढाले और आरामदायक कपड़ें पहनना ज्यादा पसंद होता है। आज हम आपको इस खबर में कुछ लेटेस्ट टी शर्ट के डिजाइंस बताएंगे, जो गर्मी में पहनने के लिए बेस्ट रहेंगे।
ओवरसाइज़्ड गोल नेक कॉटनब्लेंड हाफ स्लीव टी-शर्ट
अगर आप गर्मी के मौसम में रोजाना कॉलेज जाती हैं और कंफर्टेबल आउटफिट पहनने का सोच रही हैं, तो आप किसी भी ट्राउजर या जींस के साथ इस तरह के ओवरसाइज़्ड गोल नेक कॉटनब्लेंड हाफ स्लीव टी-शर्ट को शामिल कर सकती हैं। ऐसे टी शर्ट के डिजाइंस इन दिनों अधिकतर महिलाओं को पसंद आ रहे हैं, जो आपके लिए भी बेस्ट हो सकते हैं।
टाइपोग्राफी प्रिंटेड ड्रॉप-शोल्डर टी-शर्ट
आप चाहें, तो भीड़ से अलग दिखने के लिए और इस साल गर्मी के मौसम में अपने समर लुक को कंफर्टेबल बनाने के लिए इस तरह के टाइपोग्राफी प्रिंटेड ड्रॉप-शोल्डर टी-शर्ट को भी आप शामिल कर सकती हैं। ऐसे टी शर्ट के डिजाइंस आपको ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर मिल जाएंगे या नजदीकी बाजार में कपड़े की दुकान से खरीद सकती हैं।
वेलवेरी प्रिंटेड गोल गले वाली बैंगनी टी-शर्ट
आपके लिए इस तरह के लेटेस्ट और नए डिजाइन वाले वेलवेरी प्रिंटेड गोल गले वाली बैंगनी टी-शर्ट भी परफेक्ट हो सकते हैं। यह ढीले ढाले हैं। इसलिए गर्मी में पहनने के लिए सही विकल्प रहेंगे। इसे पहनकर आप गर्मी के मौसम में चिपचिपेपन से दूर रह सकती हैं साथ ही अपने लुक को स्टाइलिश भी बना सकती हैं। ऐसे टी शर्ट आपकी खूबसूरती को बढ़ा देंगे।
प्रिंटेड ड्रॉप-शोल्डर स्लीव्स वाली टी-शर्ट
यही नहीं आप इस तरह के नए पैटर्न वाले प्रिंटेड ड्रॉप-शोल्डर स्लीव्स वाली टी-शर्ट को भी शामिल कर सकती हैं। इसे आप ब्लैक या व्हाइट कलर की जींस और पेंट के साथ शामिल कर सकती हैं। ऐसे टी शर्ट के डिजाइंस काफी ट्रेंड में है, जो खासकर कॉलेज और ऑफिस जाने वाली महिलाओं के बीच में पॉपुलर हो रहे हैं।
लाइट पिंक टाइपोग्राफी प्रिंटेड टी-शर्ट
अगर आप भी गर्मी के मौसम में पहनने के लिए हल्के और आरामदायक टी शर्ट की तलाश में है, तो परेशान होने के बजाय आप इस तरह के लाइट पिंक टाइपोग्राफी प्रिंटेड टी-शर्ट को शामिल कर अपने पूरे लुक को कंफर्टेबल और स्टाइलिश बना सकती हैं। ऐसे टी शर्ट डिजाइन इन दिनों काफी चलन में हैं, जो गर्मी में पहनने के लिए सही रहेंगे।
यह भी पढ़ें- गर्मी में पहनने के लिए बेस्ट हैं प्रिंटेड ओवरसाइज्ड टी-शर्ट के डिजाइंस, देंगे कूल लुक
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : myntra/BELTLY/SZN/amazon/flipkart
